पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड क्या है ? अंतोदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लिस्ट व पात्रता 2023


पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी

राशन कार्ड (Ration Card) भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है| राशन कार्ड किसी भी नागरिक की पहचान के साथ ही उनके आवासीय पते के प्रमाण के रूप में कार्य करता है| राशन कार्ड के माध्यम से देश में रहने वाले विभिन्न वर्गों के लोगो को सस्ते दामों पर राशन उपलब्ध कराया जाता है| हालाँकि सरकार द्वारा राशन कार्ड जारी किये जाने का मुख्य उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को खाद्य पदार्थ जैसे चावल, गेहूं, चीनी और केरोसिन जैसे आवश्यक उत्पादों को सस्ते दामो में उपलब्ध कराना है|

हमारे देश में नागरिकों की आर्थिक आय को देखते हुए विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड बनाये जाते है, जिसमें पात्र गृहस्थी अंत्योदय राशन कार्ड भी शामिल है|  पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड क्या है ? इसके बारें में जानकारी देने के साथ ही आपको यहाँ अंतोदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लिस्ट व पात्रता 2023 के बारें में जानकारी प्रदान की जा रही है|

राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये

पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड क्या है (Patra Grihasthi Antodaya Ration Card)

आज भी हमारे देश में ऐसे कई नागरिक है, जिनकी इनकम कोई साधन नही है| इसके कारण वह राशन खरीदनें में असमर्थ होते है| दूसरे शब्दों में वह अपने भोजन के लिए दूसरों पर निर्भर रहते है| इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे गरीब और असहाय लोगो के लिए भारत सरकार द्वारा पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड प्रदान किया जाता है|  इस कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से गरीब और असहाय लोगो को कुल 35 किलो राशन प्रदान किया जाता है| जिसमें 20 किलो गेहूं तथा 15 किलो चावल शामिल है|

पात्र गृहस्थी अंतोदय कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को मिलने वाला गेंहू 2 प्रति किलोग्राम और चावल 3 प्रति किलोग्राम की दर से दिया जाता है|आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इस प्रकार का कार्ड सिर्फ उन्ही लोगो को जारी किया जाता है, जिनके पास आय का कोई साधन नही है या फिर वह बहुत ही गरीब है| मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड के अंतर्गत दिब्यांगजनों को शामिल किया गया है| 

राशन कार्ड रिन्यू कैसे करें – APL & BPL

पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड जारी करने का उद्देश्य (Patra Grihasthi Antodaya Ration Card Purpose)

हम सभी भली-भांति जानते है, कि आज भी हमारे देश में ऐसे लोगो की संख्या बहुत अधिक है, जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी ख़राब है कि वह अपने भोजन के लिए राशन नहीं खरीद पाते है। ऐसे लोगो की सहायता के लिए भारत सरकार द्वारा अंत्योदय कार्ड को जारी किया गया है| इसके अलावा दिव्यांगों को भी अपनी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है|  

इन सभी समस्याओं को देखते हुए सरकार द्वारा अंत्योदय कार्ड जारी किया जाता है| इस कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से अत्यंत निर्धन और दिव्यांगों को प्रति परिवार 35 किलो अनाज प्रति माह प्रदान किया जाता है| 

राशन कार्ड सरेंडर कैसे करे

पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड के लाभ (Patra Grihasthi Antodaya Ration Card Benefit)

  • पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड सिर्फ देश के ऐसे निर्धन और दिब्यांगजनों को प्रदान किया जायेगा, जिनकी आय का कोई साधन ही है|  
  • इस कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को प्रति माह के निर्धारित दर पर खाद्य सामग्री प्रदान की जाएगी।
  • अंतोदय राशन कार्ड के अंतर्गत लाभार्थियों को 35 किलो गेहूं 2 रुपये प्रति किलोग्राम और चावल 3 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्रदान किया जाता है।
  • अन्त्योदय अन्न योजना राशन कार्ड मुख्य रूप से देश के गरीब और असहाय लोगो के लिए रिज़र्व है, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवार को इस कार्ड का लाभ प्रदान किया जाता है।
  • अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड (AAY) के अंतर्गत BPL परिवारों की संख्या से गरीब परिवारों के 1 करोड़ गरीबों की पहचान शामिल है, उन्हें 2 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता हैं।
  • देश के सभी लाभार्थी इस कार्ड के माध्यम से अपने लिए सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य में खाद्य समाग्री को प्राप्त कर सकते है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना पात्रता

पात्र गृहस्थी अंतोदय योजना राशन कार्ड लाभार्थी (Patra Grihasthi Antodaya Ration Card Beneficiary)

  • दैनिक वेतन भोगी (Daily Pay People)
  • झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग (Living in Bhogi Slums)
  • निर्माण श्रमिक (Construction Workers)
  • घरेलू नौकर (Domestic Servants)
  • स्नेक चार्मर (Snake Charmer)
  • विकलांग या विधवा (Widow or Disabled)
  • कॉबलर (Cobbler)
  • रैग पिकर (Rag Picker)
  • वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वाले लोग (Old Age Pensioners)

e KYC PM Kisan Registration Online 

पात्र गृहस्थी अंतोदय योजना राशन कार्ड पात्रता (Patra Grihasthi Antodaya Ration Card Eligibility)

  • इस कार्ड के लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग ही पात्र माने जायेंगे|
  • अन्त्योदय राशन कार्ड के लिए आवेदक नामित प्राधिकारी द्वारा चयनित होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • लाभार्थी का आय प्रमाण पत्र
  • आवेदक के पास अन्य और कोई राशन कार्ड नहीं है, इस सम्बन्ध में एक हलफनामा देना होगा 
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट

पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे (Patra Grihasthi Antodaya Ration Card Apply)

  • देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस कार्ड का लाभ प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने क्षेत्र के खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय से एक एप्लीकेशन फॉर्म लेना होगा|
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के पश्चात उसमें पूछी गयी सभी जानकारियों जैसे- आवेदक का नाम और पता, आवेदक की इनकम, मोबाइल नंबर आदि का विवरण भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को अटैच करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑफिस में आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी और विभाग के अधिकारी द्वारा निर्णय लिया जायेगा कि आवेदक इस कार्ड को प्राप्त करने योग्य है या नहीं|
  • यदि जाँच में आपके द्वारा दी गयी जानकारी सही पाई जाती है, तो आपको यह कार्ड जारी कर दिया जाता है|     

भारत में सबसे अच्छा ट्रैक्टर