पीतल और सोने की पहचान कैसे करें | घर बैठे बैठे असली व नकली सोना की जांच करे [तरीका]


पीतल और सोने की पहचान से संबंधित जानकारी

त्यौहार के मौसम में लोग अक्सर ही पीतल व् सोने की चीजों को खरीदते है| सामान्य तौर पर पीतल के बर्तनो का इस्तेमाल रोजाना जीवन में भी किया जाता है| कुछ लोग पूजा पाठ में भी पीतल के बर्तनो का इस्तेमाल करते है, तो कुछ लोग पीतल के बर्तनो में ही खाना बनाना पसंद करते है| सोने की खरीद त्योहारों के मौसम में या फिर शादी – विवाह के माहौल में अधिक की जाती है| कुछ लोग सामान्य दिनों में भी सोने की खरीद करते है| लेकिन सोना खरीदने से पहले सोना असली है, या नकली इसकी पहचान होना जरूरी है| देश के कई शहरो में तो सरकार ने सोने पर हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दिया है, जो खरे सोने को दर्शाता है, और शुद्धता की गारंटी देता है| बावजूद इसके कुछ ज्वैलर सोना बेचने में धोखाधड़ी कर देते है|

ऐसे में अगर आप पीतल के बर्तन या सोने के आभूषण खरीद रहे है, तो आपको असली या नकली पीतल/सोने की पहचान करना आना चाहिए, ताकि आपको इस तरह के उत्पाद खरीदते समय परेशानी न उठाना पड़े| अगर आप भी असली सोना/पीतल की पहचान करना चाहते है, तो इस लेख में आपको पीतल और सोने की पहचान कैसे करें तथा घर बैठे बैठे असली व नकली सोना की जांच करे [तरीका] बताया जा रहा है|

खेत पर लोन कैसे ले

पीतल और सोने की पहचान कैसे करें (Brass and Gold Identify)

अक्सर ही लोग पीतल एवं सोने की खरीद करते रहते है| पीतल को लोग बर्तन के रूप में खरीद कर उसका इस्तेमाल करते है, तो सोने को गहनों के रूप में ख़रीदा जाता है| कुछ लोग ऐसे भी है, जो सोने को व्यापारिक तौर पर खरीदते है, क्योकि वह इसमें इन्वेस्ट कर अच्छे पैसे कमाते है| सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में अगर आप सोने को खरीद कर रख लेते है, तो कीमत बढ़ने पर उसे बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते है|

लेकिन इसमें समस्या यह है, कि लोग जल्दबाजी में या फिर सही समझ न होने कि वजह से नकली सोना खरीद कर धोखादड़ी का शिकार हो सकते है| इसलिए आपको असली और नकली सोने की पहचान करना अवश्य आना चाहिए| यहाँ पर आपको कुछ टिप्स दिए जा रहे है, जिसकी मदद से आप असली पीतल और सोने की पहचान कर सकते है|

डेयरी फार्म के लिए लोन कैसे प्राप्त करे

पीतल की पहचान करे (Brass Identify)

पीतल खरीदते समय आप असली पीतल की पहचान कैसे करे, इसके लिए आपको नीचे कुछ टिप्स बता रहे, जिन्हे फॉलो कर आप आसानी से असली पीतल का पता कर सकते है|

दबाकर कर पीतल की पहचान :- अन्य धातुओं की तुलना में पीतल काफी ज्यादा मजबूत होता है| इसलिए अगर आप इसे दबाएंगे, तो यह बिल्कुल नहीं दबेगा, और यदि पीतल दबाने पर उसमे निशान या दाग बना दिखाई दे, तो समझ ले कि यह पीतल नकली है| इसलिए जब भी आप पीतल खरीदने जाए तो उसे दबाकर जरूर चेक कर ले|

रंग से करें पीतल पहचान :- असली पीतल का रंग देखने में काफी ज्यादा अलग होता है| इसका अपना एक विशेष रंग होता है| इसलिए आप पीतल की पहचान उसका रंग देखकर भी कर सकते है| देखने में पीतल सोने की तरह ही पीला होता है, यदि आपको सोने की पहचान करनी आती है, तो आप पीतल की भी पहचान कर सकते है|

वजन से करें पीतल की पहचान :- चूंकि पीतल अन्य धातुओं की तुलना में अधिक मजबूत होता है, तो ऐसे में उसका वजन भी ज्यादा होता है| अगर आप पीतल की तुलना तांबे से करते है, तो यह काफी ज्यादा भारी होगा| आप पीतल के बर्तन को अपने हाथ से उठाकर वजन से भी कर सकते है|

स्वयं सहायता समूह (SHG) योजना क्या है

असली सोने की पहचान (Real Gold Identification)

असली सोने की पहचान करने के लिए यहाँ पर आपको 8 तरीके बताए जा रहे है, जिनका इस्तेमाल करके आप असली और नकली सोने की पहचान कर सकते है, असली सोने को पहचानने के तरीका इस प्रकार है:-

चुंबक द्वारा सोने की पहचान करे :- सोना एक अचुंबकीय धातु है, जिस वजह से यह चुंबक से नहीं चिपकता है| ऐसे में आप चुंबक की मदद से भी सोने को टेस्ट कर सकते है| अगर आपको अपने सोने को लेकर कोई संशय है, तो आप एक स्ट्रांग चुंबक लेकर सोने के ऊपर घुमाए| यदि सोने की ज्वैलरी चुंबक की और हल्की सी भी आकर्षित होती है, तो समझ ले कि ज्वैलरी में मिलावट की गई है| अगर आप सोने में मिलावट से बचना चाहते है, तो चुंबक से टेस्ट करके सोना ख़रीदे|

एसिड टेस्ट से असली सोने की पहचान करे :- एसिड से सोने की परख करने के लिए आप सोने के ऊपर एक पिन से हल्की सी खरोच लगाए| अब इस खरोच लगाए गए स्थान पर एसिड की एक से दो बूँद डाले, यदि सोना तुरंत ही हरे रंग का हो जाए, तो सोने में मिलावट की गई है, और यदि सोने के रंग में परिवर्तन नहीं होता है, तो सोना शुद्ध है|

पानी से पहचाने असली सोना :- असली सोने की पहचान करने का यह सबसे सरल तरीका है| इसके लिए आपको एक गहरे बर्तन में 2 गिलास पानी भरना होता है, और फिर उसमे अपनी ज्वैलरी को डाल दे| अगर थोड़ी देर में सोना पानी में तैरने लगे, तो समझ ले कि उसमे मिलावट की गई है, क्योकि असली सोना पानी में नहीं तैरता है, और न ही उसमे कभी जंग लगती है|

सिरामिक थाली से असली सोना पहचाने :- आप सिरामिक थाली से भी शुद्ध सोने की पहचान कर सकते है| इसके लिए आप बाजार से एक सिरामिक थाली खरीद लाए, और फिर उसमे सोने की ज्वैलरी को घिस दे| सोना घिसने पर अगर थाली में काला निशान पड़ जाए, तो सोना नकली है, और यदि हल्का सुनहरे रंग का निशान दिखाई दे, तो सोना असली है|

गाय भैंस खरीदने के लिए लोन कैसे प्राप्त करे

हॉलमार्क अवश्य देखे :- अगर आप शॉपिंग करते समय सोने की ज्वैलरी खरीद रहे है, तो आप सोने पर बने हॉलमार्क पर विशेष ध्यान दे, क्योकि यह हॉलमार्क शुद्ध सोने की पहचान होता है| इस पर शुद्ध सोने की जानकारी दी गई होती है|

दांतों से काटकर पहचाने असली सोना:- यह भी एक सरल तरीका है, जिससे आप असली सोने की पहचान कर सकते है| इसके लिए बस आप सोने को अपने दांत से हल्का सा दबाकर रखे, यदि सोने पर निशान पड़ जाए, तो सोना असली है, क्योकि सोना मुलायम धातु होता है|

ज्वैलरी के रंग से पहचाने असली सोना:- 22 कैरेट का सोना देखने में ब्राइट येलो होता है, और 18 कैरेट का सोना स्ट्रोंग येलो एवं 18 कैरेट से कम चमक वाला सोना गोल्ड लाइट येलो होता है| इस तरह से आप कलर से भी सोने को पहचान सकते है|

गंध से पहचाने असली सोना :- असली सोना पसीने के संपर्क में आने पर कोई गंध नहीं देता है, और अगर पसीने के संपर्क में आने पर सोने से सिक्के जैसी गंध आए, तो समझ ले, कि सोने में मिलावट कि गई है| क्योकि सोने से कभी गंध नहीं आती है| इसके अलावा आपको शुद्ध सोने पर हरे या काले रंग के धब्बे दिखाई दे सकते है|

CHC Farm Machinery