राशन डीलर (कोटेदार) कैसे बने – वर्तमान कमीशन (सैलरी), योग्यता, आवेदन पत्र (डॉक्यूमेंट)


राशन डीलर (कोटेदार) कैसे बने इससे सम्बंधित जानकारी

सरकार देश में रहने वाले गरीब परिवार के लोगो को सस्ते में राशन उपलब्ध कराने के लिए सरकारी राशन की दुकान को स्थापित करती है | इन गरीबो तक सस्ते में राशन पहुंचाने के लिए कोटेदार की नियुक्ति की जाती है | किन्तु क्या आप जानते है, कि कोटेदार कैसे बनते है, और क्या करना पड़ता है | यदि आप अतिरिक्त आय के साधन के लिए अच्छे रोजगार की तलाश में है, तो आप कोटेदार का लाइसेंस प्राप्त कर अतिरिक्त आमदनी कमा सकते है | ग्राम पंचायत की संख्या के आधार एक, दो या तीन राशन की दुकान की स्थापना की जाती है, जिसके संचालन का कार्य कोटेदार के पास होता है |

यदि आप भी कोटेदार का लाइसेंस प्राप्त कर राशन वितरण करना चाहते है, तो इसे आप अतिरिक्त कमाई का जरिया बना सकते है | किन्तु एक कोटेदार का लाइसेंस पाने के लिए क्या करना पड़ता है, इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगो को होती है, तो हम आपको इस पोस्ट में राशन डीलर (कोटेदार) कैसे बने – वर्तमान कमीशन (सैलरी), योग्यता, आवेदन पत्र (डॉक्यूमेंट) की सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे है |

राशन डीलर की शिकायत कहाँ और कैसे करे ?

राशन डीलर (कोटेदार) कैसे बने (Ration Dealer)

भारत सरकार देश में गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले परिवारों को प्रतिमाह कम दाम पर राशन सामग्री जैसे :- चावल, दाल, गेहू और चीनी का वितरण करती है | इसके लिए सरकार द्वारा राशन कार्ड योजना को शुरू किया गया है | राशन सामग्री का वितरण करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक राशन डीलर की नियुक्ति की जाती है, जो गांव के सभी राशन कार्ड धारको को राशन वितरण का कार्य करता है | राशन डीलर को प्रत्येक माह राशन का वितरण करने के बदले वेतन दिया जाता है | किन्तु एक राशन डीलर बनने के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता और शर्तो को पूरा करना होता है, तभी आप एक राशन डीलर बन सकते है | देश का कोई भी योग्य व्यक्ति राज्य कि खाद्य एव नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशन डीलर (Ration Dealer) बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है |

कोटेदार और राशन डीलर अंतर (Kotadar and Ration Dealer Difference)

सामान्य तौर पर राशन डीलर और कोटेदार दोनों एक ही पद है | राशन डीलर को ही देश के अलग-अलग राज्यों में कोटेदार के नाम से पुकारते है | राशन डीलर या कोटेदार को हर माह कम मूल्य पर राशन कार्ड धारको को राशन वितरण करना होता है | जिसके लिए प्रति माह कोटेदार को राशन वितरण करने पर सरकार की तरफ से कमीशन दिया जाता है, जिस वजह से राशन डीलर का कोई निर्धारित वेतन नहीं होता है | एक क्विंटल राशन पर राशन डीलर का कुछ कमीशन निर्धारित होता है, जो सभी राज्यों में अलग हो सकता है |

राशन डीलर बनने की योग्यता (Ration Dealer Eligibility)

  • भारत में रहने वाला स्थाई निवासी ही राशन डीलर बनने के योग्य होगा |
  • राशन डीलर के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति 21 वर्ष या उससे अधिक आयु का हो |
  • 10वी पास आवेदक ही राशन डीलर बनने के लिए योग्य होगा |
  • आवेदक के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक रिपोर्ट न्यायालय में न पंजीकृत हो |
  • आवेदक को कंप्यूटर चलाना आना चाहिए |
  • राशन डालर बनने वाले व्यक्ति के पास बैंक खाता भी होना अनिवार्य है, तथा खाते में न्यूनतम 40 हज़ार रूपए की राशि होनी चाहिए|
  • आवेदक के घर का कोई व्यक्ति सरकारी कर्मचारी न हो |
  • यदि कोई व्यक्ति इन सभी शर्तो को पूरा करता है, तो वह राशन डीलर बनने के लिए आवेदन कर सकता है |

राशन डीलर बनने के लिए दस्तावेज (Ration Dealer Required Documents)

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • स्थाई पते का प्रमाण पत्र |    
  • बैंक खाता पासबुक |
  • 10वी की मार्कशीट |
  • जन्म प्रमाण पत्र |
  • पहचान पत्र (Identity Card)
  • परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण |
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र |
  • आवेदक के नाम से पूर्व में कोई राशन की दुकान न स्थापित हुई हो |
  • आवेदक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में अभियोग पंजीकृत न होने का शपथ पत्र |

राशन कार्ड संशोधन फॉर्म

राशन डीलर बनने के लिए आवेदन पत्र (Ration Dealer Application Form)

  • यदि आप राशन डीलर बनने के लिए आवेदन करना चाहते है, तो उसके लिए सबसे पहले आपको राशन डीलर आवेदन पत्र लेना होता है, जिसे आप खाद्य एव नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यालय जाकर प्राप्त कर सकते है, या फिर खाद्य एव नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://food.wb.gov.in/ से भी फॉर्म को PDF में डाउनलोड कर सकते है |
  • डाउनलोड करने के बाद फॉर्म का प्रिंट निकाल ले |
  • इसके बाद इस राशन डीलर के आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को ठीक-ठीक भरे |
  • इसमें आपको आवेदक का नाम, आवेदक के पिता का नाम, जिले का नाम, तहसील का नाम, पंचायत का नाम, जन्म प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र, जाति, पूरा पता, आधार नंबर और मोबाइल नंबर को भरना होता है | 
  • इसके बाद राशन डीलर के लिए मान्य सभी दस्तावेजों की प्रतिलिपि को फॉर्म के साथ अच्छे से संलग्न करे, और एक बार भरे गए फॉर्म की दोबारा जाँच कर ले |
  • फॉर्म भरने के बाद उसे अपने जिले के खाद्य विभाग कार्यालय या खंड विकास अधिकारी/अनुमंडल पदाधिकारी के पास जमा कर दे |
  • इसके बाद विभाग से संबंधित अधिकारियो द्वारा आपके फॉर्म की जाँच होगी |
  • यदि आप राशन डीलर बनने की सभी शर्तो पर खरे उतारते है, तो आपको गांव में एक राशन की दुकान मिल जाएगी, जिसमे आप एक राशन डीलर के तौर पर कार्य कर सकेंगे |
  • इस तरह से राशन डीलर बनने के लिए खाद्य विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन किया जा सकता है |

राशन डीलर का वर्तमान कमीशन (सैलरी) (Ration Dealer’s Current Salary)

एक राशन डीलर को वेतन के तौर पर कमीशन मिलता है | एक राशन डीलर के लिए अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन नहीं निर्धारित होता है | कोटेदार का काम कमीशन पर होता है | यह कमीशन प्रति किलो अनाज पर 75 से 80 पैसा होता है | अलग-अलग राज्यों में कोटेदार के लिए अलग-अलग कमीशन हो सकती है | कमीशन के अलावा बचा हुआ राशन और अन्य चीजों से भी राशन डीलर की कमाई हो जाती है |

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े ?