अंडे (Egg) के भाव से सम्बंधित जानकारी
ठंडियों के मौसम दिसंबर में ठंड होने लगी थी, किन्तु नए वर्ष के पहले सप्ताह में ही कड़ाके की ठंड ने कहर ढाया हुआ था | फ़रवरी का महीना आते-आते सुबह के समय कोहरे का माहौल बना रहता था| इसी ठंड की वजह से ही अंडो की डिमांड काफी बढ़ी हुई थी, जिस वजह से अंडे का भाव भी काफी बढ़ गया था| किन्तु अब जैसे-जैसे सर्दियों का मौसम जा रहा है, और गर्मी आ रही है, अंडो में दाम में कमी आयी है| नॉनवेज खाने वाले अधिकतर व्यक्ति अंडे का सेवन सुबह के नाश्ते के रूप में करते है|

किसी को चाय के साथ उबला हुआ अंडा खाना पसंद है, तो किसी को ऑमलेट बनाकर| इसके अलावा अंडा करी और भी बहुत सारी चीजों को बनाकर खाते है | मौसम के हिसाब से अंडे के भाव में उछाल देखने को मिलता है| कभी-कभी कुछ और कारण होते है, जिस वजह से अंडे के भाव बढ़े हुए होते है | ऐसे में यहाँ पर आपको आज का अंडे का भाव क्या है (Aaj Ande Ka Rate Kitna Hai) तथा NECC Egg Rate Today 2023 के बारे में बता रहे है|
आज का अंडे का भाव क्या है (22 September Ande Ka Rate Kitna Hai)
सर्दियों के मौसम में लोगो का खानपान भी बदल जाता है| लोग ठण्ड से बचने के लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देते है| पहले जहा अंडे की क्रेट (30 अंडा) का भाव 180 रूपए से लेकर 210 रूपए प्रति क्रेट था | वही आज का अंडे का भाव खुदरा बाजार 7 रूपए प्रति अंडा है, तथा उबले हुए अंडे का भाव 9 रूपए प्रति पीस है| यहाँ पर आपको जिले के अनुसार अंडे के भाव की सूची दी जा रही है|
नई अपडेट 22 सितम्बर : अंडे के भाव सामान्य रहेगा|
एनईसीसी द्वारा निर्धारित अंडे का भाव | |
पोल्ट्री क्षेत्र | अंडे का भाव |
अहमदाबाद | 390 |
अजमेर | 310 |
बरवाला | 300 |
बेंगलुरु | 390 |
ब्रह्मापुर (औ डी) | 340 |
चेन्नई | 410 |
चित्तोर | 403 |
दिल्ली | 310 |
ईस्ट गोदावरी | 315 |
हैदराबाद | 320 |
लुधियाना | 292.00 |
मुंबई | 385.00 |
मुज़फ़्फ़रपुर | 354.00 |
मैसूरु | 392.67 |
नागपुर | 332.50 |
नमक्कल | 376.00 |
पटना | 344.80 |
पुणे | 380 |
रांची | 358.00 |
विजयवाड़ा | 315.00 |
विज़ाग | 375.00 |
डब्लू. गोदावरी | 315.00 |
वरांगल | 322.60 |
अलाहाबाद | 352.00 |
भोपाल | 326.67 |
हॉसपेट | 350.00 |
इंदौर | 335.00 |
जबलपुर | 327.25 |
कानपूर (CC) | 351.40 |
कोलकाता (WB) | 374.00 |
लखनऊ (CC) | 369.60 |
रायपुर | 321.67 |
सूरत | 400.00 |
वाराणसी (CC) | 344.75 |
एनईसीसी अंडे की दर आज 2023 (NECC Egg Rate Today)
National Egg Coordination Committee (NECC) यानि राष्ट्रीय अंडा समन्वय समिति ने प्रति अंडे का भाव 3.95 रूपए निर्धारित किया है | इसके बावजूद बाजार में एक अंडा 6 रूपए में बेचा जा रहा है | इसकी कई वजह है, जिसमे से एक वजह कोरोना महामारी है, इसमें लोग अधिक प्रोटीन के लिए अंडे को खरीदना पसंद करते है | जिस वजह से भाव भी काफी बढ़े हुए है | कोयंबटूर में स्थित नमक्कल देश का सबसे बड़ा पोल्ट्री हब है| यहाँ पर अंडा और उससे जुड़े कई सारे प्रोडक्ट मिल जाते है | यह पोल्ट्री हब महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक समेत पूरे उत्तर भारत में अंडे की सप्लाई करता है | आज के दिन 100 अंडे का भाव 395 रूपए है | इसके अलावा राजधानी दिल्ली में अंडे का खुदरा दाम 500 रूपए से लेकर 600 रूपए प्रति सैकड़ा है, तथा 30 अंडे वाली क्रेट का दाम 180 रूपए है |