मशरूम का मंडी भाव 2024 – आज मशरूम का रेट ? Today Mushroom Bhav (27 July 2024)


मशरूम के रेट से सम्बंधित जानकारी

मशरूम के बारे में लगभग सभी लोग जानते है, यह हमारी नजदीकी बाजार में भी आसानी से मिल जाता है | मशरूम की सब्जी को लोग बड़े चाव के साथ खाते है, किन्तु क्या आप जानते है, कि मशरूम की कुछ ऐसी भी किस्में है, जिनकी कीमत 40 हज़ार रूपए तक भी होती है, किन्तु इस तरह की क़िस्म को काफी खतरों के बीच से तलाशा जाता है|

जिसके बाद इन्हे बड़े-बड़े होटलो में पहुंचाया जाता है, लेकिन भारतीय बाजार में सामान्य मशरूम की कीमत काफी कम होती है, ताकि आम आदमी भी इस मशरूम को आसानी से खरीद सके| इस लेख में आपको मशरूम के भाव के बारे में जानकारी दी जा रही है |

मशरूम की खेती कैसे होती है

सबसे महंगे मशरूम का भाव (Most Expensive Mushroom Price)

सबसे मंहगा मशरूम 40 हज़ार की कीमत से बिकने वाला दुलर्भ क़िस्म का मशरूम कश्मीर हिमालय के ऊँचे पर्वतो में पाया जाता है | इस मशरूम को पाने के लिए लोग घंटो चलकर पहाड़ी पर पहुंचते है, फिर वहां से मशरूम को तोड़कर घर लाते है | इन ऊँचे पहाड़ो पर मशरूम का मिलना एक लॉटरी के जैसा है, क्योकि कभी-कभी वहां पर मशरूम एक किलो मिल जाता है, तो कभी एक पाव या खाली हाथ भी लौटना पड़ सकता है|

कश्मीर के स्थानीय लोग मशरूम को गुच्छी के नाम से पुकारते है| यह मशरूम देखने में काले रंग की होती है, और ऐसा लगता है, कि मधुमक्खी का छत्ता बना हुआ हो| यह मशरूम ऊँचे पहाड़ो पर पाया जाता है, जिस वजह से बाज़ारो में इस मशरूम की कीमत काफी अधिक होती है | पूरे वर्ष में सिर्फ बसंत का ही महीना होता है, जब यह गुच्छी मशरूम उगता है|

यह दुर्लभ मशरूम अन्य क़िस्म की मशरूम की तुलना में हर चीज में अलग होता है| जहा पर बाजार में मिलने वाला मशरूम तुड़ाई के बाद पैक होकर बिकने के लिए तैयार हो जाता है, वही इस मशरूम के साथ यह प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती है | इस मशरूम को तोड़ने के पश्चात् अच्छे से सुखा लेते है, जिसके बाद यह सिकुड़ कर छोटे आकार का हो होता है | इसके बाद इन्हे बाजार में बेचा जाता है, और कीमत भी काफी अच्छी मिलती है|

कश्मीर का गुच्छी मशरूम काफी मशहूर है, और इसकी मांग भी अधिक रहती है| इस मशरूम का इस्तेमाल भारत और विदेश के फाइव स्टार होटलो में कई तरह की डिशों को तैयार करने के लिए किया जाता है | इस क़िस्म के सबसे कम गुणवत्ता वाला गुच्छी मशरूम का भाव भी 13 हज़ार रूपए प्रति किलो होता है, वही अगर अच्छी गुणवत्ता वाले मशरूम की बात करे तो यह भाव 33 हज़ार रूपए तक पहुंच जाता है|

मशरूम की खेती की ट्रेनिंग

मशरूम का मंडी भाव 2024 (Today Mushroom Bhav 27 July )

राज्यजिला मंडीन्यूनतम भावअधिकतम भाव
हिमाचल प्रदेशपालमपुर12,62023,650
पंजाबजालंधर सिटी (जालंधर)12,75023,100
हिमाचल प्रदेशकुल्लू13,00023,000
हिमाचल प्रदेशपालमपुर12,500 रूपए प्रति क्विंटल23,500 रूपए प्रति क्विंटल
पंजाबजालंधर सिटी (जालंधर)12,800 रूपए प्रति क्विंटल23,100 रूपए प्रति क्विंटल
हिमाचल प्रदेशकुल्लू13,000 रूपए प्रति क्विंटल22,000 रूपए प्रति क्विंटल
हिमाचल प्रदेशचंबा5,000 रूपए प्रति क्विंटल24,000 रूपए प्रति क्विंटल
उत्तराखण्डदेहरादून7,500 रूपए प्रति क्विंटल24,500 रूपए प्रति क्विंटल
हिमाचल प्रदेशमंडी (मंडी)16,000 रूपए प्रति क्विंटल17,500.00 रूपए प्रति क्विंटल
जम्मू और कश्मीरनरवाल जम्मू (एफ एंड वी)10,000 रूपए प्रति क्विंटल22,000 रूपए प्रति क्विंटल
जम्मू और कश्मीरकठुआ12,000 रूपए प्रति क्विंटल23,000 रूपए प्रति क्विंटल
हिमाचल प्रदेशपांवटा साहिब10,000 रूपए प्रति क्विंटल14,000 रूपए प्रति क्विंटल
पंजाबफरीदकोट10,000 रूपए प्रति क्विंटल10,000 रूपए प्रति क्विंटल
हिमाचल प्रदेशकांगड़ा (जयसिंहपुर)8,500 रूपए प्रति क्विंटल10,800 रूपए प्रति क्विंटल
पंजाबबाघापुराण8,500 रूपए प्रति क्विंटल9,000 रूपए प्रति क्विंटल
हिमाचल प्रदेशसोलन10,000 रूपए प्रति क्विंटल12,000 रूपए प्रति क्विंटल
पंजाबनवां शहर (सब्जी मंडी)1,500 रूपए प्रति क्विंटल1,700 रूपए प्रति क्विंटल
पंजाबबरनाला8,000 रूपए प्रति क्विंटल8,000 रूपए प्रति क्विंटल
पंजाबपटरान8,300 रूपए प्रति क्विंटल9,300 रूपए प्रति क्विंटल
हिमाचल प्रदेशऊना9,000 रूपए प्रति क्विंटल10,000 रूपए प्रति क्विंटल
पंजाबमनसा8,000 रूपए प्रति क्विंटल9,000 रूपए प्रति क्विंटल
पंजाबबस्सी पटना9,000 रूपए प्रति क्विंटल11,000 रूपए प्रति क्विंटल
हिमाचल प्रदेशकांगड़ा (जसौर)8,000 रूपए प्रति क्विंटल9,000 रूपए प्रति क्विंटल
हरियाणासधौरा6,000 रूपए प्रति क्विंटल7,000 रूपए प्रति क्विंटल
हरियाणाथानेसर6,000 रूपए प्रति क्विंटल8,500 रूपए प्रति क्विंटल
हरियाणाशहजादपुर8,000 रूपए प्रति क्विंटल10,000 रूपए प्रति क्विंटल
ओडिशाकेसिंगा20,000 रूपए प्रति क्विंटल22,000 रूपए प्रति क्विंटल
हिमाचल प्रदेशबिलासपुर10,000 रूपए प्रति क्विंटल11,000 रूपए प्रति क्विंटल
हिमाचल प्रदेशनहान7,000 रूपए प्रति क्विंटल8,000 रूपए प्रति क्विंटल
पंजाबमोरिंडा8,000 रूपए प्रति क्विंटल9,000 रूपए प्रति क्विंटल

मशरूम की मांग में बढ़ोतरी (Mushrooms Demand Increase)

मशरूम की खेती से होने वाली कमाई और बाज़ारो में बढ़ती मांग को देखते हुए, किसान भाई मशरूम की खेती से अतिरिक्त कमाई कर लाभ कमा रहे है | पहाड़ी पर मिलने वाली मशरूम तो लोगो के लॉटरी की तरह होती है, किन्तु पहाड़ो पर मशरूम की खोज करना भी एक बड़ी चुनौती रहती है | पहाड़ो पर मशरूम की खोज करते हुए कई बार किसानो भाई जंगली जानवरो के हमले का शिकार भी हुए है | बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 वर्षो में पूरे विश्व में ही इस तरह के मशरूम की डिमांड काफी बड़ी है |

दूधिया मशरूम की खेती कैसे करें