घर के अंदर लगाने वाले पौधे | Indoor Plants Name in Hindi with Pictures


घर के अंदर लगाए जाने वाले पौधों से सम्बंधित जानकारी

घर में लगाए जाने वाले पेड़-पौधे न सिर्फ देखने में आकर्षक होते है, बल्कि हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद भी होते है | यह पेड़- पौधे घर की हवा को भी शुद्ध रखने का काम करते है | लेकिन आज के समय में हमारे आस-पास के क्षेत्र से पेड़-पौधे कम होते जा रहे है, जिस वजह से लोग अपने घरो में ही पौधों को लगाने लगे है | पौधों को लगाने के लिए अब आपके पास गार्डन होने की जरूरत होती है | खासकर शहरो में रहने वाले लोगो के पास बगीचा नहीं होता है, जिस वजह से घर में लगाए जाने वाले पौधों का चलन काफी बढ़ा हुआ है |

घर में पौधे लगाने के दो फायदे होते है, पहला तो यह कि इससे ऑक्सीजन मिलती है, और दूसरा यह कि घर की सुंदरता भी बढ़ती है | अगर आप अपने घर में पौधों को लगाना चाहते है, लेकिन आपको यह नहीं पाता है, कि कोन से पौधे घर में लगाने के लिए ठीक होते है, तो इस लेख में आपको घर के अंदर लगाने वाले पौधे तथा Indoor Plants Name in Hindi with Pictures के बारे में जानकारी दे रहे है |

तुलसी की खेती कैसे करें और कहां बेचे

घर के अंदर लगाए जाने वाले पौधों के नाम (Indoor Plants Name)

ऐरीका पाम (Areca Palm)

ऐरीका पाम हवा को शुद्ध कर कई बीमारियों को दूर करता है | इस पौधे में कार्बन मोनोऑक्साइड को हटाने की क्षमता होती है, जो कि एक विषैली गैस होती है | इस पौधे को आप एक गमले में लगाकर अपने लिविंग रूम या बेड रूम में सजा सकते है | यह पौधा थोड़ा लंबा होता है, इसलिए इस पौधे को वही लगाए जहां ऊंचाई अच्छी हो | इसकी पत्तियों पर धूल काफी ज्यादा चिपकती है, इसलिए पत्तियों की सफाई करते रहे| इस पौधे को दो से तीन महीने में एक बार बहार की धूप अवश्य दिखाए |

पाइन प्लांट (Pine Plant)

पाइन प्लांट को देवदार का पौधा कहते है, इसे अधिक देख-रेख की जरूरत नहीं होती है | किन्तु समय-समय पर इसके पौधों की कटाई-छटाई करते रहे | यह पौधा घर की हवा को शुद्ध बनाए रखता है | इस पौधे की विशेषता यह है, कि इससे ऑक्सीजन का विसर्जन रात में होता है, और पौधे के गमले को घर में कही भी रख सकते है |

एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा का पौधा वायु को प्यूरीफाई करने का कार्य करता है | इसके अलावा इस पौधे के और भी फायदे है | इसका पौधा स्किन और बालो को काफी अच्छा रखता है | इस पौधे की अधिक देखभाल नहीं करनी पड़ती है | यह आसानी से वृद्धि कर लेता है | बस समय-समय पर पौधे की कटाई-छटाई करते रहे | इसके पौधे में नमी की बहुत जरूरत होती है, लेकिन पौधों को अधिक पानी नहीं देना पड़ता है | एलोवेरा के पेड़ को 3 से 4 दिन में पानी देना चाहिए |

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

यह एक ऐसा पौधा है, जिसकी कई वैराइटी उपलब्ध है, जिसमे से आप अपनी मर्जी का कोई भी पौधा चुन सकते है| इसे हैंगिंग प्लांट के रूप में भी लगा सकते है | सजवाट के तौर पर आप इस पौधे को बालकनी या लिविंग रूम में भी लगा सकते है |

पोथोस (Pothos)

यह पौधा देखने में खूबसूरत बेल जैसा होता है, जिसे आप खिड़की, ड्राइंगरूम या फिर सीढ़ियों में लगा सकते है | इसकी बेल समय के साथ लंबी और दूर तक फैलती जाती है | बेल को सहारा देने के लिए रस्सी से बांधना पड़ता है | यह एक ऐसा पौधा है, जो ट्यूब लाइट और बल्ब की रोशनी पनपता है | अगर आप इस पौधे को अपने बेडरूम में लगाते है, तो यह आपके पूरे कमरे को फ्रेश कर देगा |

औषधीय पौधों की खेती कैसे करे

गरबेरा डेजी (Gerbera Daisy)

गरबेरा डेजी का पौधा वायु में उपस्थित दूषित कणों को दूर करता है| इसके पौधे में पत्तो के साथ फूल भी आते है, जिसमे फूल काफी दिनों तक ताज़ा बना रहता है | इस पौधे को आप अपने बेडरूम में भी लगा सकते है |

बोस्टोन फर्न (Boston Fern)

बोस्टोन फर्न का पौधा भी काफी अच्छा होता है| घर के दूषित वातावरण को दूर करने के लिए इस पौधे को लगाना काफी अच्छा होता है | इसके पौधे को ज्यादा पानी भी नहीं देना होता है| अगर आप इस पौधे को अधिक समय तक अपने घर में रखना चाहते है, तो नमी बनाए रखे | इसे बैडरूम या बालकनी में रखा जा सकता है |

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट के पौधे को कुछ लोग पैसो का पेड़ भी कहते है, इसलिए नहीं की यह पैसे देता है| पैसो का पौधा बोले जाने के पीछे की  वजह यह है, कि अगर आप इस पौधे को अपने घर में लगाते है, तो आपको ताज़ा और फ्रेश हवा मिलती है, जिससे हम कम बीमार पड़ते है, और दवा भी बार- बार नहीं लेनी पड़ती है| इस तरह से हमारे पैसो की बचत होती है, और तभी इसे मनी प्लांट का पौधा कहते है | मनी प्लांट का पौधा कार्बन डाइ ऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ता है | इस पौधे को आप इनडोर और आउटडोर कही भी लगा सकते है | इस पौधे की खास बात यह है, कि इसे एक बोतल में पानी भरकर भी लगा सकते है |

ड्रसिना पौधा (Dracaena Plant)

यह पौधा मौसम के हिसाब से कार्य करता है, गर्मियों के मौसम में यह पौधा उमस को कंट्रोल करता है, और ठंडियों के मौसम में प्रदूषण दूर करता है | ड्रसिना पौधा भी आप कही भी लगा सकते है |

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

इस पौधे का नाम स्नेक प्लांट इसलिए है, क्योकि यह देखने में सांप जैसा लगता है| किन्तु क्या आप जानते है, कि नासा ने स्नेक प्लांट के पौधे को काफी अच्छा एयर प्यूरीफायर कहा है | इस पौधे को न अधिक धूप की जरूरत होती है, और न ही ज्यादा पानी देने की |

ग्रीन तुलसी (Green Tulsi)

तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है | यह भी ऑक्सीजन को प्योरिफाई करता है | तुलसी के पौधे का इस्तेमाल इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में करते है, तथा सर्दी जुकाम हो जाने पर इसे दिया जाता है | दवाइयों में भी तुलसी के पौधे का उपयोग करते है | तुलसी की पत्तियों को चाय में डालकर पीना काफी फायदेमंद होता है | इसलिए इसके पौधे को घर में अवश्य लगाना चाहिए |

फिलॉडेंड्रॉन पौधा (Philodendron Plant)

फिलॉडेंड्रॉन एक इंडोर पौधा है, जिसकी पत्तिया देखने में डिज़ाइनर कटिंग वाली होती है | यदि आपके घर के अंदर सूरज की रोशनी नहीं पहुचती है, तो आप इस पौधे को अपने घर में आसानी से लगा सकते है | क्योकि इसके पौधे को बिल्कुल धूप की आवश्यकता नहीं होती है |

इंग्लिश आयवी (English Ivy)

इंग्लिश आयवी का पौधा देखने में काफी Sundar होता है | इसके पौधे को देखने पर ऐसा व्यतीत होता है, कि इस पौधे की कटिंग करके इसे खूबसूरत आकार दिया गया है | इसके पौधे से काटकर लगाया गया नया पौधा काफी कम समय में वृद्धि कर लेता है | यदि आप इसके तने को काटकर दूसरे गमले में लगाते है, तो कुछ ही समय में नया पौधा निकाल आता है | इस पौधे को ड्राइंगरूम में रख सकते है |

एलोवेरा की खेती कब और कैसे करें