प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना 2024 | PMAGY – Sansad Adarsh Gram Yojana in Hindi


Table of Contents

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से सम्बंधित जानकारी

आज़ादी से पहले महात्मा गांधी ने अपने किताब “हिन्द स्वाराज” में आदर्श ग्राम की संकल्पना की थी | लेकिन उनके सपने का गांव आज तक नहीं बन सका किन्तु समय-समय उस तरह का गांव स्थापित करने के लिए कई योजनाएं जरूर बनाई गई | इसमें अंबेडकर ग्राम, लोहिया ग्राम और गांधी ग्राम जैसी कई योजनाए शामिल है, जो आदर्श ग्राम की राह में कार्य करने का दावा करती है| भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को 2009-10 में जारी किया था, पहले इस योजना को सिर्फ 5 राज्यों के 1000 गावो में प्रयोगिकी के आधार पर शुरू किया गया था | जिसमे तमिलनाडु, राजस्थान, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान ग्राम शामिल थे |

इसके बाद प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को 2015 में 22 अन्य राजाओं में भी संशोधित किया गया, जिसमे उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बंगाल, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक और हरियाणा के 1500 अनुसूचित ग्रामो में आदर्श ग्राम योजना को आरंभ किया गया | इस लेख में आपको प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना क्या है, तथा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना 2024 व PMAGY – Sansad Adarsh Gram Yojana in Hindi के बारे में बता रहे है |

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना 2024 (Pradhan Mantri Adarsh ​​Gram Yojana)

लोगो को बुनियादी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का संचालन किया गया है | इस योजना के माध्यम से लोगो की न्यूनतम आवश्यकताओ को पूरा करने का संकल्प रखा गया है, ताकि सामाजिक, राजनितिक और आर्थिक अंतर को पाटा जा सके | इन गांवो में उन सभी सेवाओं को शामिल किया जाएगा, जो जीवन जीने के लिए पर्याप्त मानी जाती है | यह तो आप जानते ही है, कि देश की सरकार देश का विकास करने के लिए तरह-तरह की योजनाए आरंभ करती रहती है | इसमें देश के युवा नागरिको को देश की आर्थिक गतिविधियों को सँभालने और आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास किया जाता है |

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को वर्ष 2014 में लांच किया गया था, तथा उस समय मात्र 5 राज्यों को इस योजना में प्रयोग आधार के तौर पर शामिल किया था | किन्तु 22 जनवरी वर्ष 2015 में कुछ बदलाव कर कुछ अन्य राज्यों को संशोधित किया गया, जिसमे कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, आसाम, पंजाब, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ राज्य है | इन राज्यों के तक़रीबन 1500 अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव योजना में शामिल हुए |

महात्मा गांधी की नजर में आदर्श गांव की परिभाषा (Mahatma Gandhi Ideal Village Definition)

महात्मा गांधी के नजरिये से आदर्श गांव एक ऐसा गांव होगा, जिसमे साफ़-सफाई का उत्तम प्रबंध होगा, और घरो में पर्याप्त रोशनी और हवा का अवागमन होगा | इसके अलावा घर में इतनी जगह होगी, कि सब्जी उगाई जा सकेगी और पशुओ को रखा जा सकेगा | गांव की सड़के इतनी साफ होंगी कि धूल न उड़ेगी | इसके अलावा गावं में प्राइमरी और सेकेंडरी विद्यालय, कोऑपरेटिव डेयरी हो | प्रत्येक गांव फल, सब्जी और अनाज उगाने तथा खादी के लिए कार्य कर सके |

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य (Pradhan Mantri Adarsh ​​Gram Yojana Objective)

  • शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर को कम करने और साक्षरता दर व् प्राथमिक शिक्षा के स्तर को बढ़ाना |
  • इस योजना में आने वाले गांवो का आर्थिक और सामाजिक विकास करने के लिए सभी जरूरी आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना है |
  • अनुसूचित जाति और गैर अनुसूचित जाति के लोगो के मध्य असामानता को कम करना व् सामाजिक आर्थिक संकेत की पहचान कर सुधार करना |
  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाले अनुसूचित जाति के सभी लोगो की जीविका और भोजन का प्रबंध करना |
  • माध्यमिक स्तर की पढ़ाई को अनुसूचित जाति के बच्चो के लिए सुनिश्चित करना |
  • गरीब परिवार की महिलाओ और बच्चो को कुपोषण से बचाने के लिए उपयुक्त भोजन प्रदान करना |
  • ऐसे गांव जिसमे अनुसूचित जाति के लोगो की संख्या 50% से अधिक है, उनके एकत्रित विकास को सुरक्षित करना |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लिस्ट

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का लक्ष्य (Pradhan Mantri Adarsh ​​Gram Yojana Target)

  • 3 वर्ष के अंदर गरीबी को 50% तक कम करने के लिए हर संभव प्रयास करना |
  • प्राथमिक विद्यालय में कम से कम 100 बच्चे पढ़ रहे हो |
  • स्वच्छ पानी की उपलब्धता होनी चाहिए |
  • गर्भवती महिलाओ के सुरक्षित प्रसव व् बच्चो के पूर्ण टीकाकरण की उचित व्यवस्था को सुनिश्चित करना |
  • गांवो में पक्की सड़क का निर्माण |
  • गांव में ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण की व्यवस्था |
  • बाल विवाह और बाल मजदूरी पर पूरी तरह से रोक लगाना |

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना निगरानी की सूची (PMAGY Monitoring List)

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत आने वाली 50 निगरानी संकेतो के विवरण की सूची इस प्रकार है :-

  • पोषण
  • शिक्षा
  • पेयजल
  • स्वच्छता
  • समाज सुरक्षा
  • स्वास्थ्य सुरक्षा
  • ग्रामीण आवास
  • डिजिटलीकरण
  • कृषि पद्धतियां आदि
  • कौशल विकास
  • ग्रामीण सड़कें
  • जीवन यापन
  • वित्तीय समावेश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल योजनाओं की लिस्ट (PMAGY Included Schemes List)

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में अनुसूचित जाति के लोगो के लिए कई योजनाए शामिल है, जिसमे अधिकारिता मंत्रालय और कल्याण आरती सामाजिक न्याय योजना भी शामिल है, जो इस प्रकार है :-

शैक्षिक विकास संबंधित योजनाएं (Educational Development Schemes)

  • घातक व्यवसाय कर रहे, लोगो के बच्चो के लिए मैट्रिक तक छात्रवृति प्रदान करना |
  • सफाई और स्वास्थ्य योजना से संबंधित लोगो को मैट्रिक पूर्वक छात्रवृत्ति |
  • अनुसूचित जाति के नौवीं व् दसवीं के छात्रों को मैट्रिक पूर्व छात्रवृत्ति |
  • अनुसूचित जाति के छात्रों को मैट्रिक कोत्तर छात्रवृत्ति |
  • अनुसूचित जाति के छात्रों को उच्च श्रेणी शिक्षा को प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति |
  • अनुसूचित जाति के छात्रों को राष्ट्रीय ओवरसीज छात्रवृत्ति की सुविधा |
  • अनुसूचित जाति के छात्रों को राष्ट्रीय फेलोशिप योजना की सुविधा |
  • एससी और ओबीसी छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग योजना की सुविधा |
  • बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना |

आर्थिक विकास से संबंधित योजनाएं (Economic Development Related Schemes)

  • अनुसूचित जातियों के लिए कल्याण अर्थ नीतियों का आवंटन |
  • अनुसूचित जाति के लिए विशेष केंद्रीय सहायता |
  • मैला सफाई करने वाले लोगो के लिए पनर्वास स्वरोजगार योजना |
  • विकास निगम एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त द्वारा संचालित योजनाए |
  • विकास निगम एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी द्वारा संचालित योजनाए |
  • डॉक्टर अंबेडकर प्रतिष्ठान योजनाएं |
  • SCDC द्वारा संचालित योजनाएं।
  • अनुसूचित जाति के लिए ऋण वृद्धि गारंटी योजना |
  • अनुसूचित जाति के लिए उद्यम पूंजी निधि योजना |

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना

सामाजिक सशक्तिकरण योजनाएं (Social Empowerment Schemes)

  • प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना 2024 अनुसूचित जाति के लिए स्वैच्छिक संगठनों की सहायता से कल्याणार्थ कार्यकर्ता |
  • सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगो के लिए |
  • 1955 अत्याचार निवारण अधिनियम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगो के लिए |
  • कार्यान्वयन से संबंधित योजना 1989 |

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल मंत्रालय (PMAGY Involved Ministries)

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना 2024 के अंतर्गत आने वाले मंत्रालय इस प्रकार है, जिसकी सूची नीचे दी गई है :-

  • पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय |
  • ग्रामीण विकास विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय |
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय |
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय |
  • कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
  • कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय |
  • विद्युत मंत्रालय |
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
  • नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
  • भू संसाधन विभाग |
  • संचार मंत्रालय |
  • वित्त मंत्रालय |
  • पंचायती राज मंत्रालय |
  • जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय |
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
  • सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय |
  • इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
  • बैंकिंग मंत्रालय |

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना