मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2024 क्या है | Soil Health Card Online Registration, एप्लीकेशन फॉर्म


मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना से संबंधित जानकारी

मृदा स्वास्थ कार्ड (Soil Health Card) योजना देश की अनेक योजनाओ में से एक है इस योजना का आरम्भ भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया | इस योजना में देश के किसानो की भूमि की मिट्टी की जांच कर उसकी गुणवत्ता का अध्ययन कर उसके अनुसार फसल पैदा करने की सलाह दी जाती है, जिससे कि किसानो को अच्छी फसल प्राप्त हो सके |

इस मृदा स्वास्थ कार्ड योजना में किसानो को एक हेल्थ कार्ड दिया जाता है जिसमे किसानो के खेतो की मिट्टी से जुड़ी जानकारी दी जाएगी जिससे किसान अपनी खेत की गुणवत्ता के मुताबिक फसल लगा कर अच्छी पैदावार कर सकता है | इस पोस्ट में  मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना क्या है, Soil Health Card Online Registration, एप्लीकेशन फॉर्म आदि में बारे में जानकारी दी गयी है |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

मृदा स्वास्थ कार्ड योजना क्या है (Soil Health Card Scheme)

देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19 फ़रवरी ,2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ मृदा स्वास्थ योजना का आरम्भ हुआ था | देश के किसानो तक मृदा स्वास्थ कार्ड पहुंचाने के लिए राज्य सरकार सहायता प्रदान करती है | इस कार्ड में मिट्टी की उपज और पोषण तत्वों की जानकारी सहित अन्य उवर्रको के बारे में जानकारी मौजूद होती है|

मृदा स्वास्थ कार्ड प्रत्येक 3 वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा किसानो को उपलब्ध कराया जाता है | यह कार्ड किसानो के खेत की मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर प्राप्त होता है जो कि प्रत्येक कार्ड 3 वर्ष के लिए मान्य होगा | देश के लगभग 14 करोड़ किसानो को 3 वर्ष के अंदर यह कार्ड पहुंचाने का उद्देश्य है | यह एक तरह का रिपोर्ट कार्ड है जिसमे मिट्टी की गुणवत्ता से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होंगी|

भारत में कितने प्रकार की मृदा पाई जाती है

मृदा स्वास्थ कार्ड का उद्देश्य (Soil Health Card Purpose)

यह योजना मुख्य रूप से देश के किसानो की जमीन का अध्ययन कर मिट्टी में उपस्थित सभी पोषक तत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त करना है | साथ ही किसानो को उनकी मिट्टी के स्वास्थ के अनुसार उपज करने की सलाह देना | जिससे फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी साथ ही अच्छी पैदावार भी होगी इससे किसानो की आय में वृद्धि भी होगी और खाद के उपयोग से मिट्टी के आधार और संतुलन को भी बढ़ावा मिलेगा | कम कीमत में अधिक पैदावार करने का लाभ भी किसानो को मिलेगा|

राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन योजना

मृदा स्वास्थ कार्ड के कार्य करने का तरीका (How the Soil Health Card Works)

  • सबसे पहले अधिकारियो द्वारा आपके खेतो का सैंपल एकत्रित किया जाता है |
  • सैंपल को एकत्रित कर परीक्षण के लिए लेबोरेटरी में भेजा जाता है |
  • लेबोरेटरी में विशेषज्ञो द्वारा मिट्टी की जाँच कर मिट्टी के बारे में सभी जानकारियों को प्राप्त किया जाता है |
  • जाँच के बाद विभिन्न मिट्टियो के सैंपल की शक्ति और कमजोरी की सूची तैयार की जाती है |
  • मिट्टी में उपस्थित कमियों को जानकर उसके सुधार के लिए सुझाव देने के साथ उसकी सूची भी तैयार की जाती है |
  • यह सब प्रक्रियाए पूरी होने के बाद रिपोर्ट को एक – एक कर किसान के नाम के साथ ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाता है जो कि उस कार्ड में उपस्थित होती है |
  • किसान अपने मोबाइल पर भी इसकी जानकारी प्राप्त कर सकता है|

मिश्रित खेती क्या है

मृदा स्वास्थ कार्ड पर उपस्थित जानकारी (Information on Soil Health Card)

  • इसमें मिट्टी की सेहत से जुड़ी जानकारी उपस्थित होती है |
  • खेत की उत्पादक क्षमता के बारे में जानकारी |
  • पोषक तत्वों की मौजूदगी एवं पोषक तत्वों की कमी की जानकारी |
  • पानी में उपस्थित नमी की जानकारी |
  • अन्य प्रकार के पोषक तत्वों की जानकारी |
  • खेतो की गुणवत्ता सुधारने हेतु उचित सलाह|

भारत में हरित क्रांति के जनक

मृदा स्वास्थ कार्ड में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे (How to Apply Online in Soil Health Card)

  • सबसे पहले आवेदक को इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://soilhealth.dac.gov.in/ पर जाना होगा |
  • आपके सामने कुछ इस तरह से होम पेज खुल कर आ जायेगा |
  • इसके बाद आपको login वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा | जिसके बाद आपके सामने एक पेज खुल कर आ जायेगा जिसमे आपको अपने राज्य का चयन करना होगा |
  • स्टेट का चयन करने के बाद Continue बटन पर क्लिक करे, जिसके बाद एक नया पेज ओपन हो जायेगा|
  • यहाँ पर आपके सामने login फॉर्म खुल जायेगा जिसमे आपको नये पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा | आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आ जायेगा |
  • इस फॉर्म में आपको यूजर आर्गेनाईजेशन डिटेल्स, लैंग्वेज, यूजर डिटेल्स, यूजर लॉगिन अकाउंट डिटेल्स आदि जानकारियों को भरना होगा |
  • सभी जानकारियों को ठीक – ठीक भरने के बाद सबमिट कर दे, रेजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपको लॉगिन कर होम पेज पर लॉगिन फॉर्म को खोलना होगा |
  • इसमें अपना यूज़र नेम ,और पासवर्ड डाले |
  • इस तरह से आपका मृदा स्वास्थ कार्ड आवेदन हो जायेगा |

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना