देश के कई राज्यों में तिल का उत्पादन किया जाता है | यह खरीफ के मौसम में उगाई जाने वाली तिलहनी फसल है, त्यौहार के समय बाज़ारो में तिल की मांग और भी ज्यादा बढ़ जाती है | बुंदेलखंड के क्षेत्र में तिल का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है, तथा बड़ी मात्रा में तिल को निर्यात भी किया जाता है | कोरिया, चीन और अन्य यूरोपीय देशों में तिल का सबसे अधिक निर्यात होता है | भारत की मंडियों में मकर संक्रांति के त्यौहार के दौरान तिल की आवक जबरदस्त रहती है, जिसमे रोजाना के हिसाब से प्रतिदिन 500 टन तिल की आवक दर्ज की जाती है | लेकिन आज के दिन अगर तिल के भाव की बात करे तो यह पिछले वर्ष में मुकाबले थोड़ा ज्यादा है | इस बार तिल के भाव में पिछले वर्ष के मुकाबले 33 फीसदी की चमक देखने को मिल रही है |

थोक व्यापारियों का कहना है, कि तिल के अधिक भाव की वजह बुवाई के समय वर्षा का देर से होना है, क्योकि इससे फसल काफी प्रभावित हुई है | इसलिए अगर नई फसल आती भी है, तो भी कीमत में गिरावट होने की कम ही उम्मीद है | तिल विटामिन-बी6, कापर और आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत है, यही वजह है, कि आम दिनों में भी तिल की मांग बनी रहती है | अगर आप आज के दिन मंडी में चल रहे, तिल के भाव को पता करना चाहते है, तो इस लेख में आपको तिल का आज का भाव 2023 (Today Til Ka Rate) तथा तिल का मंडी में क्या भाव है बता रहे है |
तिल का आज का भाव 2023 (Today Til Ka Rate)
आज के दिन तिल का भाव देश की मंडियों में काफी अच्छा चल रहा है| चूंकि इस बार देश के कई क्षेत्रों में खरीफ का मानसून काफी देरी से आया है, जिस वजह से खरीफ की फसलें अधिक प्रभावित हुई है, और तिल का बाजार काफी अच्छा देखने को मिल रहा है| इन दिनों देश की मंडियों में तिल की नई फसल की आवक काफी कम है, और भाव शुरुआत से ही अच्छे बने हुए है| कानपुर की मंडी में जहां पिछली बार तिल का भाव 90 रूपए प्रति किलो था, वही इस बार थोक बाजार में तिल 120 रूपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है, आपको नीचे की तालिका में मंडियों में चल रहे, आज के दिन तिल का भाव बता रहे है|
22 सितम्बर 2023 को मंडी में तिल का भाव क्या चल रहा है:-
राज्य | जिला | मंडी | न्यूनतम मंडी भाव | अधिकतम मंडी भाव |
गुजरात | राजकोट | जस्दन | 10000 रूपए प्रति क्विंटल | 13250 रूपए प्रति क्विंटल |
गुजरात | अमरेली | अमरेली | 9000 रूपए प्रति क्विंटल | 13760 रूपए प्रति क्विंटल |
गुजरात | भावनगर | महुवा | 14505 रूपए प्रति क्विंटल | 16200 रूपए प्रति क्विंटल |
गुजरात | मेहसाणा | उंझा | 12750 रूपए प्रति क्विंटल | 13750 रूपए प्रति क्विंटल |
गुजरात | अमरेली | बगसरा | 12600 रूपए प्रति क्विंटल | 15950 रूपए प्रति क्विंटल |
गुजरात | भावनगर | तलेजा | 15500 रूपए प्रति क्विंटल | 15500 रूपए प्रति क्विंटल |
गुजरात | जूनागढ़ | विसावदर | 13125 रूपए प्रति क्विंटल | 14605 रूपए प्रति क्विंटल |
गुजरात | राजकोट | मोरबी | 14000 रूपए प्रति क्विंटल | 15500 रूपए प्रति क्विंटल |
गुजरात | अमरेली | राजुला | 13005 रूपए प्रति क्विंटल | 16500 रूपए प्रति क्विंटल |
गुजरात | अमरेली | सावरकुंडला | 12500 रूपए प्रति क्विंटल | 14625 रूपए प्रति क्विंटल |
राजस्थान | दौसा | दौसा | 12900 रूपए प्रति क्विंटल | 13950 रूपए प्रति क्विंटल |
राजस्थान | दौसा | लालसोट | 14100 रूपए प्रति क्विंटल | 15500 रूपए प्रति क्विंटल |
राजस्थान | कोटा | कोटा | 12201 रूपए प्रति क्विंटल | 12201 रूपए प्रति क्विंटल |
राजस्थान | बरन | बारान | 10300 रूपए प्रति क्विंटल | 10300 रूपए प्रति क्विंटल |
राजस्थान | स्वाई माधोपुर | सवाई माधोपुर | 12900 रूपए प्रति क्विंटल | 13500 रूपए प्रति क्विंटल |
राजस्थान | जयपुर | चाकसू | 10000 रूपए प्रति क्विंटल | 10000 रूपए प्रति क्विंटल |
महाराष्ट्र | ठाणे | कल्याण | 9000 रूपए प्रति क्विंटल | 11000 रूपए प्रति क्विंटल |
महाराष्ट्र | नांदेड़ | भोकर | 14000 रूपए प्रति क्विंटल | 14000 रूपए प्रति क्विंटल |
महाराष्ट्र | मुंबई | मुंबई | 13000 रूपए प्रति क्विंटल | 16000 रूपए प्रति क्विंटल |
महाराष्ट्र | अमरावती | अमरावती | 13000 रूपए प्रति क्विंटल | 14000 रूपए प्रति क्विंटल |
महाराष्ट्र | अकोला | अकोला | 15000 रूपए प्रति क्विंटल | 15000 रूपए प्रति क्विंटल |
तेलंगाना | नलगोंडा | तिरुमलागिरि | 8509 रूपए प्रति क्विंटल | 8509 रूपए प्रति क्विंटल |
तेलंगाना | वारंगल | वारंगल | 12500 रूपए प्रति क्विंटल | 13700 रूपए प्रति क्विंटल |
तेलंगाना | निजामाबाद | निजामाबाद | 13556 रूपए प्रति क्विंटल | 16129 रूपए प्रति क्विंटल |
तेलंगाना | करीमनगर | जागतिअल | 14559 रूपए प्रति क्विंटल | 14559 रूपए प्रति क्विंटल |
उत्तर प्रदेश | ललितपुर | ललितपुर | 12600 रूपए प्रति क्विंटल | 12700 रूपए प्रति क्विंटल |
उत्तर प्रदेश | हमीरपुर | मुस्करा | 12800 रूपए प्रति क्विंटल | 13100 रूपए प्रति क्विंटल |
उत्तर प्रदेश | हमीरपुर | रैथ | 12865 रूपए प्रति क्विंटल | 13100 रूपए प्रति क्विंटल |
उत्तर प्रदेश | बाँदा | बाँदा | 13200 रूपए प्रति क्विंटल | 13350 रूपए प्रति क्विंटल |
उत्तर प्रदेश | महोबा | महोबा | 12750 रूपए प्रति क्विंटल | 12850 रूपए प्रति क्विंटल |
उत्तर प्रदेश | हमीरपुर | भरुआसुमेरपुर | 13000 रूपए प्रति क्विंटल | 13800 रूपए प्रति क्विंटल |
उत्तर प्रदेश | झांसी | मऊरानीपुर | 12200 रूपए प्रति क्विंटल | 13150 रूपए प्रति क्विंटल |
उत्तर प्रदेश | फिरोजाबाद | शिकोहाबाद | 13000 रूपए प्रति क्विंटल | 13400 रूपए प्रति क्विंटल |
तमिलनाडु | इरोड | अनधीयूर | 12689 रूपए प्रति क्विंटल | 15619 रूपए प्रति क्विंटल |
तमिलनाडु | अरियालुर | जयमकोंडाम | 16125 रूपए प्रति क्विंटल | 16299 रूपए प्रति क्विंटल |
कर्नाटक | गुलबर्गा | गुलबर्गा | 10000 रूपए प्रति क्विंटल | 13500 रूपए प्रति क्विंटल |
कर्नाटक | बैंगलोर | बैंगलोर | 17500 रूपए प्रति क्विंटल | 18000 रूपए प्रति क्विंटल |
तिल के तेल की कीमत (Sesame Oil Price)
अभी के दिनों में तिल के बीज और तिल्ली के तेल की कीमत में काफी वृद्धि हुई है | इसके अलावा मंडी में तिल की नई आवक के आने तक भाव स्थिर ही रहने वाले है | इन दिनों अगर तिल के तेल की बात करे तो यह भाव 8500 रूपए से लेकर 13,000 रूपए प्रति क्विंटल चल रहा है |
भारत में तिल की खेती और उत्पादन (India Sesame Cultivation and Production)
भारत देश में तिल की खेती को प्रमुख रूप से खरीफ की फसल कहा जाता है | तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश राज्य में तिल की खेती बड़े क्षेत्र में की जाती है | इसमें से गुजरात एक ऐसा राज्य है, जहां पर तिल का सबसे अधिक उत्पादन कुल उत्पादन का 20% किया जाता है |