नारियल के तेल के फायदे और नुकसान | Coconut Oil Benefits in Hindi


नारियल तेल (Coconut Oil) से सम्बंधित जानकारी

पूरी दुनिया में नारियल के तेल का इस्तेमाल सुपर फ़ूड के रूप में किया जाता है | भारत के कुछ हिस्सों में भी इसे कुकिंग आयल के तौर पर इस्तेमाल करते है | नारियल का तेल कई तरह के फैटी एसिड्स का मिश्रण होता है, जो दिल को स्वस्थ रहने में सहायता करता है | इसके अलावा भी नारियल का तेल हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है | जिस वजह से इसे आयुर्वेदिक दवाइयों में भी इस्तेमाल करते है | केरल की ज्यादातर आयुर्वेदिक दवाइयों में नारियल के तेल को बेस के तौर पर इस्तेमाल करते है | इसका तेल वसा और विटामिन का प्राकृतिक स्रोत है, जिस वजह से यह सेहत को अनेक फायदे पहुंचाता है |

यदि सिमित मात्रा में नारियल के तेल का उपयोग किया जाए, तो सेहत को फायदा होता है, और इसके विपरीत अगर हम अधिक मात्रा में इसके तेल का सेवन करते है, तो यह हमें कई तरह से नुकसान भी पंहुचा सकता है| नारियल के तेल के फायदे के बारे में तो काफी लोगो को पता होगा, लेकिन उसके नुकसान के बारे में कुछ ही लोग जानते होंगे | इस लेख में आपको नारियल के तेल के फायदे और नुकसान और Coconut Oil Benefits in Hindi के बारे में बताने जा रहे है |

नारियल की खेती कैसे होती है

नारियल तेल के पौष्टिक तत्व (Coconut Oil Nutrients)

नारियल तेल पौष्टिक तत्वमात्रा प्रति 100 GM
जल0.03 gm
ऊर्जा892 kcal
कुल फैट99.06 gm
कैल्शियम1 mg
आयरन0.05 mg
जिंक0.02 mg
विटामिन-ई (अल्फा टोकोफेरोल)0.11 mg
विटामिन-के (फिलोक्विनोन)0.6 μg
टोटल सैचुरेटेड फैटी एसिड82.475 g
टोटल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड6.332 g
टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड1.702 g

नारियल तेल के उपयोग (Coconut Oil Uses)

  • खाना बनाने के लिए फ़िल्टर नारियल तेल का इस्तेमाल करे, लेकिन इसे उच्च तापमान पर नहीं पकाए|
  • आप अपनी पसंद की सब्जियों को भी नारियल के तेल भून कर खा सकते है |
  • स्मूदी खाना किसे नहीं पसंद है, वह भी तब जब स्मूदी नारियल के तेल में बनी हो| इसके लिए धीरे -धीरे नारियल के तेल को स्मूदी के मिश्रण में डालें |
  • नारियल के तेल को बालो और चेहरे पर लगाया जाता है |
  • नारियल के तेल का उपयोग आयल पुलिंग के लिए भी करते है |
  • बॉडी मसाज में भी नारियल के तेल का इस्तेमाल करते है |
  • मेकअप छुटाने के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल करते है |
  • होठो में नमी बनाए रखने के लिए नारियल के तेल को लिप बाम की तरह उपयोग करते है |

सरसो का तेल निकालने की मशीन

नारियल तेल के फायदे (Benefits of Coconut Oil)                       

सेहत के लिहाज से नारियल के तेल के कई फायदे है| यह मधुमेह से लेकर अधिक वजन की समस्याओ से निजात दिला सकता है | इसके अलावा इस तेल के कई हृदय संबंधी लाभ भी मौजूद है, किन्तु यह किसी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं है | नारियल का तेल सिर्फ स्वस्थ रहने का एक जरिया बन सकता है | नारियल का तेल हमें किस तरह से लाभ पहुंचाता है, इसके बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे है:-

  • वजन घटाने में नारियल तेल के फायदे :- वजन घटाने के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते है| क्योकि नारियल के तेल में एमसीएफए (मीडियम चेन फैटी एसिड) जैसे कैपरिक एसिड, कैप्रेटेलिक एसिड और लॉरिक एसिड होता है| वजन घटाने वाली डाइट में MCT (Medium-chain triglycerides) का मुख्य हिस्सा होता है, जिस वजह से नारियल का तेल वजन घटाने में मदद करता है|
  • पाचन स्वास्थ में नारियल तेल के फायदे :- नारियल के तेल को काफी हेल्थी माना गया है, जिस वजह से यह पाचन को सुधारने में भी मदद करता है| यदि नारियल के तेल से पके भोजन का सेवन किया जाए तो यह पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करता है| नारियल का तेल पाचन तंत्र के साथ डायरिया, कब्ज और गैस की समस्या से राहत देता है |
  • दौरा की समस्या में नारियल के तेल के लाभ :- दौरे आने की समस्या में भी नारियल का तेल मदद करता है, क्योकि इसमें एंटीकॉन्वुल्सेंट गुण मौजूद होता है, जो एक तरह से मिर्गी दौरे में ड्रग्स की तरह कार्य करता है| जिस वजह से इसके तेल को दौरे की समस्या में कुछ सीमा तक लाभकारी माना गया है |
  • डायबिटीज में नारियल तेल के फायदे :- मधुमेह की समस्या को कम करने और डायबिटीज की डाइट को नियंत्रित करने में नारियल के तेल का बहुत बड़ा योगदान रहता है| एक रिसर्च के अनुसार पता चला है, की वर्जिन कोकोनट ऑयल में मधुमेह को नियंत्रित करने की क्षमता होती है |
  • हृदय स्वास्थ में नारियल का तेल लाभकारी :- कोकोनट ऑयल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय रोग के खतरे को कई गुना कम कर देता है |
  • अल्जाइमर में नारियल का तेल फायदेमंद :- नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैट होता है, जिस वजह से इसे अल्जाइमर के घरेलु उपचार में फायदा मिलता है | किन्तु इस बात की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है |
  • कोकोनट ऑयल इम्युनिटी में फायदेमंद :- नारियल का तेल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है| एक रिसर्च के अनुसार इस तेल में लॉरिक एसिड, कैप्रिक एसिड और कैप्रेलिक एसिड होता है | इन एसिडो में एंटीमाइक्रोबियल गतिविधि पायी जाती है, जो इम्युनिटी को रोगो से लड़ने में सहायता करती है |
  • डेंटल हेल्थ में कोकोनट ऑयल :- ऑयल पुलिंग के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते है, ताकि प्लाक को बनने न दिया जाए| प्लाक से होने वाली मसूड़ों की सूजन को भी रोका जा सकता है| कोकोनट ऑयल में लॉरिक एसिड होता है, जो एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के प्रभाव को प्रदर्शित करता है, यही वजह है, कि डेंटल हेल्थ के लिए भी नारियल का तेल अच्छा माना गया है |
  • हड्डी स्वास्थ में कोकोनट ऑयल :- नारियल का तेल हड्डी स्वस्थ रखने में भी मदद करता है| वर्जिन नारियल तेल में पॉलीफेनोल्स होता है, जो कंपाउंड एंटीऑक्सीडेंट के जैसे कार्य करता है| चूहों पर किए गए एक रिसर्च में यह देखने को मिला है, कि ऑस्टियोपोरोसिस (कमजोर हड्डी की बीमारी) से ग्रसित चूहों में नारियल के इस्तेमाल से एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम की मात्रा बढ़ोतरी हुई है |
  • अर्थराइटिस में कोकोनट ऑयल :- अर्थराइटिस के पेशेंट्स को हेल्दी डाइट में कोकोनट ऑयल को शामिल करना चाहिए | क्योकि नारियल के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है | चूहों पर किए गए शोध में पता चला है, कि गठिया बचाव में भी नारियल का तेल सहायक हो सकता है |
  • कोकोनट ऑयल किडनी स्वास्थ में :- नारियल के तेल को किडनी स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद माना गया है| एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार नारियल के तेल में किडनी समस्याओ को ठीक करने के अलावा उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने की भी क्षमता होती है| रिसर्च में यह भी कहा गया है, की नारियल का तेल किडनी फेलर और डैमेज से भी बचाता है |
  • नारियल का तेल भूख को नियंत्रित करे :- अक्सर पेट भरा होने के बावजूद कुछ न कुछ खाने की इच्छा बनी रहती है, जिस वजह से वजन भी बढ़ता जाता है | इस समस्या में भी नारियल का तेल काफी मदद करता है | नारियल के तेल से बने भोजन का सेवन करने से भूख को नियंत्रित किया जा सकता है |
  • फंगल इंफेक्शन में नारियल का तेल लाभकारी :- नारियल के तेल में एंटीफंगल गुण होता है, जो त्वचा को फंगल संक्रमण से बचाता है| एक शौध के अनुसार कैंडिड संक्रमण से बचाव के लिए कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करते है |
  • त्वरित ऊर्जा में नारियल का तेल लाभकारी :- नारियल तेल की 100 GM की मात्रा में 892 Kacl ऊर्जा होती है | इसलिए त्वरित ऊर्जा प्राप्त करने के लिए इस फॉर्मूले का इस्तेमाल कर सकते है | इसमें मौजूद फैट अच्छे से पच जाता है, और समय – समय पर शरीर को एनर्जी देता रहता है |

नारियल तेल के नुकसान (Coconut Oil Disadvantages)

  • नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में होता है, जिस वजह से इसका अधिक सेवन सेहत को हानि पहुँचाता है, और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ने लगती है |
  • नारियल के तेल से बढ़ा हानिकारक कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग को बढ़ावा देता है |
  • अतिसंवेदनशील लोगो को नारियल के तेल का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए, अन्यथा उन्हें एलर्जी हो सकती है |
  • जो लोग पहली बार नारियल के तेल का सेवन कर रहे होंगे, उन्हें हल्की दस्त जैसी समस्या देखने को मिल सकती है | लेकिन कुछ समय में यह समस्या अपने आप ही कम हो जाएगी |
  • नारियल के तेल का सेवन करने से कुछ लोगो में उल्टी और हल्का पेट दर्द जैसी समस्या देखने को मिल सकती है | इस तरह की दिक्कत पहली बार नारियल के तेल सेवन करने वाले लोगो में देखने को मिलती है |
  • चेहरे पर ज्यादा नारियल का तेल लगा लेने से त्वचा तैलीय और चिपचिपी हो जाती है |

असली घी की पहचान कैसे करें