असली घी की पहचान कैसे करें | घी (Ghee) की शुद्धता की जांच कैसे करें ?


Real and Fake Ghee Difference: देशी घी का इस्तेमाल भारतीय रसोई में काफी अधिक किया जाता है | आयुर्वेद ने भी देशी घी को स्वास्थ के लिए काफी अच्छा माना गया है | यह पूरे शरीर का अच्छे से विकास करता है, तथा उसका डिटॉक्सीफाई और पोषण भी करता है | लेकिन बाजार से घी खरदीते समय हमारे मन में अक्सर ही यह विचार आता है, कि हम जिस घी को खरीद रहे है, वह शुद्ध है या नहीं | बाज़ारो में मिलने वाली खाने – पीने की चीजों में मिलावट का खेल काफी बड़ा है | ऐसे में अगर आप मिलवाती घी खरीदते है, तो आपके पैसो की बर्बादी तो होती है, साथ में आपके स्वास्थ को भी नुकसान होता है | मार्केट में आप जिस भी कम्पनी का घी खरीदते है, उन कंपनियों द्वारा यह दावा किया जाता है, कि उनका प्रोडक्ट 100 फीसदी शुद्ध है | किन्तु ऐसा होता नहीं है |

इनमे भी कई तरह की मिलावट होती है | मार्केट में असली और नकली दोनों ही तरह के घी घूब बिक रहे है | अगर आप घी खाना काफी पसंद करते है, तो जरा संभल कर ही देशी घी ख़रीदे | क्योकि मिलावटी घी का सेवन करने से कई तरह की बीमारी लग सकती है | जानकर बताते है कि देशी घी में मिलावट करने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते है | मिलावटी घी को तैयार करने में 60% फार्च्यून वनस्पति और 40% रिफाइंड ऑयल मिलाते है | इसके अलावा उबला हुआ आलू और कोल्टर भी मिलाया जाता है |

चूंकि फार्च्यून दानेदार होते है, इसलिए यह घी में अच्छे मिल जाता है | क्वालिटी अच्छी बनाने के लिए 5 से 10% असली देशी घी भी मिलाया जाता है, और देशी घी की खुशबु देने वाले सेंट का भी इस्तेमाल करते है | अगर आप घी खाने के शौक़ीन है, तो आप कुछ आसान टिप्स की सहायता से शुद्ध देशी घी की पहचान कर सकते है | इस लेख में आपको असली घी की पहचान कैसे करें तथा घी (Ghee) की शुद्धता की जांच कैसे करें के बारे में बता रहे है |

नकली दूध की पहचान कैसे करे ?

असली घी की पहचान कैसे करें

How to Check Purity of Ghee at Home: असली घी या घी की शुद्धता की जांच करने के लिए यहाँ पर आपको कुछ तरीके बताए जा रहे है, जिन्हे अपनाकर आप घी की शुद्धता का टेस्ट कर सकते है :-

पहला तरीका

इस तरीके में आप एक बर्तन ले और उसमे एक चम्मच घी गर्म कर ले | अब अगर घी शीघ्र ही पिघल कर गहरे भूरे रंग में बदल जाता है, तो समझ ले कि घी शुद्ध है, और यदि घी पिघलने में समय ले रहा है, और पिघलने पर हल्का पीला हो जाता है, तो यह मिलावटी घी है |

दूसरा तरीका

आप घी की शुद्धता की पहचान करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है | इसमें आप डबल बॉयलर तरीके का इस्तेमाल कर एक जार में कुछ घी डालकर उसे पिघलाएं और फिर उसे दूसरे जार में डाल दे और उस जार को फ्रीज़ में रख दे | अगर नारियल का तेल और घी की अलग-अलग परत जमती है, तो समझे जाए कि आप जिस घी का उपयोग कर रहे है, वह शुद्ध नहीं है |

तीसरा तरीका

इस तरीके में आप एक टेस्ट ट्यूब में एक बड़ा चम्मच घी डालकर गर्म कर ले | अब इसमें एक चुटकी चीनी के साथ इतनी ही मात्रा में गाढ़ा HCI मिलाए | इन चीजों को मिलाने के बाद ट्यूब को अच्छे से हिलाए | अगर निचली परत में आपको लाल या गुलाबी रंग दिखाई तो इसमें वनस्पति जैसे कठोर घी को मिलाया गया है |

चौथा तरीका

इस तरीके में आप एक चम्मच घी अपनी हथेली में डालें, और अगर यह स्वयं ही पिघलना शुरू कर दे, तो घी बिल्कुल शुद्ध है | यदि घी हथेली पर डालकर रगड़ने से जम जाए और खुशबु भी चली जाए, तो घी नकली है |

पांचवा तरीका

इस तरीके में आप घी में मिलावट को आसानी से पता कर सकते है | आप घी में थोड़ा सा आयोडीन सोल्युशन मिलाए, अब अगर घी बैंगनी रंग में बदल जाए तो समझ ले कि में स्टार्च की मिलावट की गयी है |

असली शिलाजीत की पहचान क्या है