गाय के दूध के फायदे और नुकसान | Benefits of Cow Milk in Hindi


गाय के दूध (Cow Milk) से सम्बंधित जानकारी

आपने अक्सर ही अपने घर के बड़े बुजुर्गो नाना-नानी और दादा-दादी के मुंह से सुना होगा कि दूध पीने के कई फायदे होते है | हम सब की माँ भी हमे दूध पीने के लिए कहती है, और उसके कई फायदे बताती है, यही वजह है, कि हमारे देश के तक़रीबन सभी घरो में सुबह के समय नाश्ते में और रात के समय सोने से पहले एक ग्लास दूध का सेवन किया जाता है |

बच्चो को विशेषकर गाय का दूध पिलाया जाता है, ताकि उनके मस्तिष्क और हड्डियों का विकास ठीक तरह से हो सके | गाय का दूध काफी गुणकारी होता है, जिसके कई अन्य फायदे भी होते है | यदि हम प्रतिदिन गाय के दूध का सेवन करते है, तो हमारे शरीर में इसके कई फायदे देखने को मिल सकते है | इस लेख में आपको गाय के दूध के फायदे और नुकसान और Benefits of Cow Milk in Hindi के बारे में बताने जा रहे है |

गाय और भैंस के दूध की पहचान कैसे करे 

गाय के दूध के फायदे (Cow Milk Benefits)

  • पाचन में सहायक :- गाय का दूध बदहजमी की समस्या को दूर करता है | क्योकि गाय के दूध में विटामिन B-12 मोजूद होता है, जो पाचन क्रिया करने में सहायता करता है | एक कप गाय के दूध में विटामिन B-12 की 1.2 MG मात्रा होती है | एक वयस्क व्यक्ति को एक दिन में 2.4 MG विटामिन B-12 की जरूरत होती है | इसका मतलब एक कप दूध की मात्रा आपके शरीर में विटामिन बी-12 की आधी पूर्ती कर देता है | गाय के दूध में मिलने वाला 80% प्रोटीन कैसियन होता है, जो पूरे शरीर में फास्फेट और कैल्शियम को पंहुचा कर सहायता प्रदान करता है, इसलिए गाय का दूध भोजन को अच्छे से हजम करता है |
  • कैंसर से बचाव करे :- गाय के दूध में कैंसर का भी इलाज पाया गया है | इसके दूध में फोर्टिफाइड (अन्य विटामिन और खनिज को मिलाकर) और विटामिन-D की उच्च मात्रा मौजूद होती है, जो कैंसर को कम करने में सहायक होता है | इसलिए गाय का दूध कैंसर की आशंका को कम करता है | एक रिसर्च के अनुसार गाय के दूध और डेयरी उत्पादन का सेवन ब्लैडर कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, स्तन कैंसर और गैस्ट्रिक कैंसर से बचाता है | इसके अलावा डेयरी सेवन को प्रोटेस्ट कैंसर के लिए जोखिम माना गया है | हालाँकि कुछ अध्ययन में यह भी पता चला है, कि दूध सेवन और कैंसर के मध्य किसी तरह का संबंध स्पष्ट नहीं है |
  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए :- गाय का दूध आँखों की रौशनी बढ़ाने में भी सहायक माना गया है, क्योकि इसके दूध में Vitamin-A होता है, जो आँखों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में शामिल पोषक तत्व है | आँखों की रौशनी के सुधार में विटामिन-ए मदद करता है | विटामिन-ए की कमी से होने वाले आँखों के रोग जैसे :- रतौंधी, आँख के सफ़ेद हिस्से में धब्बा की समस्या को दूर करता है |
  • हृदय स्वास्थ के लिए :- गाय का दूध मनुष्य के हृदय को भी स्वस्थ रखता है | इसका दूध इस्केमिक स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करने के साथ ही इस्केमिक हृदय रोग को भी कम करने में सहायता प्रदान करता है | गाय के दूध में मौजूद फैटी एसिड भी हृदय रोग के जोखिम को कम करता है |
  • इम्यूनिटी बढ़ाए :- गाय के कच्चे दूध में जीवित माइक्रोऑर्गेनाइज्म (प्रोबायोटिक्स) मौजूद होता है, जो इम्युनिटी को बढ़ाता है | इस अध्ययन में इस बात की भी पुष्टि हुई है, कि गाय का कच्चा दूध बच्चो की इम्युनिटी को मजबूत बनाता है | यह बच्चो के शरीर के कई संक्रमण से भी रक्षा करता है, साथ ही बच्चो के विकास में भी सहायक होता है | यदि गाय के दूध को उबालकर पिया जाए तो भी इम्युनिटी स्ट्रांग होती है, ऐसे में यह कह सकते है, कि गाय का दूध आपको बीमारियों से बचाने में सहायता प्रदान करता है |
  • हड्डीयों को मजबूत बनाए :- गाय के दूध को हड्डीयों को स्वस्थ रखने में भी सहायक माना गया है | गाय के दूध और डेयरी उत्पादों में कैल्शियम और मैग्नीशियम का महत्वपूर्ण स्त्रोत होता है | जिस वजह से गाय के दूध का सेवन हड्डियों के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया है | इसके दूध को बच्चो, युवाओ और वयस्कों के हड्डी स्वास्थ के अच्छा माना गया है |
  • वजन को नियंत्रित रखने में सहायक :- आज कल पूरी दुनिया में ही लोग मोटापे और अधिक वजन की परेशानी से जूझ रहे है, तथा अपने भारी वजन से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रयास भी करते है, लेकिन गाय का दूध पीने के बारे में शायद ही सोचते होंगे | जी हा, आपने बिल्कुल सही सुना गाय का दूध बढ़ते वजन को रोकने में काफी मददगार होता है | एक अध्ययन के अनुसार डेयरी उत्पादों का सेवन करने वाले 38% बच्चो का वजन डेयरी उत्पादों का कम सेवन करने वाले बच्चो की तुलना में संतुलित था| ऐसा इसलिए क्योकि गाय के दूध और डेयरी उत्पादन की चीजों में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है, और यही प्रोटीन वजन कम करने और उसे नियंत्रित रखने में सहायता प्रदान करता है | यह बार – बार लगने वाली भूख की इच्छा को कम करता है, जिससे शरीर में वसा कम बनती है|
  • मस्तिष्क के विकास के लिए :- गाय के दूध को मस्तिष्क के विकास के लिए भी काफी अहम माना गया है | इस दूध में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मानव मस्तिष्क से जुड़ी क्रियाओ को करने में मदद करता है| ओमेगा -3 फैटी एसिड हमारे मस्तिष्क को बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए सहायक होता है | जो बच्चे ओमेगा -3 फैटी एसिड की सही मात्रा लेते है, उन्हें दिमाग विकास संबंधी विकार नहीं होते है | इसी वजह से बच्चो को गाय का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है |
  • मूड को अच्छा बनाने में मददगार :- जैसा कि आप जान चुके है, कि गाय का दूध मस्तिष्क को स्वास्थ रखने में काफी सहायक साबित होता है | ऐसे में यह भी माना गया है, कि इस दूध को पीने से मानसिक विकार को भी दूर कर सकते है | क्योकि गाय के दूध में ओमेगा-फैटी एसिड मौजूद होता है | यदि हमारे शरीर में ओमेगा-फैटी एसिड की कमी हो जाए तो हम दिमागी विकार जैसे :- एकाग्रता की कमी, डिस्लेक्सिया (पढ़ने में मन न लगना), बाइपोलर डिसऑर्डर (मूड स्विंग), याददाश्त में कमी, अवसाद और  सिजोफ्रेनिया (सोचने – समझने की क्षमता को कम कर देने वाला विकार) की समस्या से ग्रसित हो सकते है |
  • एलोपेसिया की समस्या में सहायक :- एलोपेसिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमे बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है | इस विकार के दौरान बाल पैच में झड़ते है, यानि एक सेमी से लेकर 4 सेमी के हिस्से तक का बाल झाड़कर नष्ट हो जाता है, साथ ही वह हिस्सा बिना बालो के चिकना और खाली हो जाता है | सामान्य तौर पर एलोपेसिया ओटोइम्यून के कारण होता है | कुछ पोषक तत्व जिंक और विटामिन इस समस्या को कम कर देते है | गाय के दूध में यह दोनों ही पोषक तत्व पाए जाते है, इसलिए गाय के दूध का सेवन करना एलोपेसिया की समस्या से जूझ रहे लोगो के लिए फायदेमंद होता है |
  • दमकती त्वचा और एंटी एजिंग के लिए :- ऐसा माना गया है, कि अगर गाय के कच्चे दूध को चेहरे पर लगाते है, तो चेहरे में निखार आ जाता है| पुराने समय में लोग दूध का उपयोग नहाने और चेहरा धोने के लिए करते थे| आयुर्वेदिक के मुताबिक अगर आप अपने चेहरे पर गाय का कच्चा दूध लगाते है, तो आपके चेहरे में चमक आ जाती है | इस दूध में आप रुई को भिगोकर उसे चेहरे पर लगाए | चेहरे को साफ करने वाले प्रोडक्ट फेस पैक को बनाने में भी गाय के कच्चे दूध का उपयोग करते है | चेहरे की स्किन के लिए रेटिनल को वरदान माना गया है, और यह रेटिनल गाय के दूध में मिल जाता है | रेटिनल विटामिन-ए को कहते है | यह बढ़ती हुई उम्र को रोकने और चेहरे को चमकदार बनाने में मदद करता है | त्वचा में विटामिन – ए की कमी होने पर स्किन में रूखापन होने लगता है, इस रूखेपन को दूर करने में गाय का दूध उपयोगी माना गया है, यह त्वचा में नमी बरक़रार रखता है |

ऊंटनी के दूध के फायदे और नुकसान

गाय के दूध के नुकसान (Cow Milk Disadvantages)

  • एक वर्ष से कम आयु वाले नवजात शिशुओं को गाय का दूध नहीं देना चाहिए, क्योकि इससे उन्हें अनीमिया जैसी समस्या हो सकती है | इसलिए नवजात शिशुओं को सिर्फ माँ का दूध ही देना चाहिए |
  • गाय के दूध का अधिक सेवन महिलाओ में प्रोटेस्ट कैंसर की संभावना को बढ़ाता है |
  • गाय के शुद्ध दूध में अधिक प्रोटीन होता है, जिस वजह से मधुमेह का भी खतरा हो सकता है | इसके दूध का अधिक सेवन हमारे शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ा सकता है |
  • एलर्जी की समस्या से ग्रसित लोगो को डॉक्टर की सलाह पर ही गाय के दूध का सेवन करना चाहिए |

असली (Real) और नकली (Fake) दूध की पहचान कैसे करें