गिर गाय की पहचान कैसे करें | गिर गाय की कीमत व कहाँ से ख़रीदे ?


गिर गाय (Gir Cow) से सम्बंधित जानकारी

गाय पालन की बात आती है, तो लोग अक्सर ही अच्छी नस्ल वाली गायो को पसंद करते है | अच्छी नस्ल वाली गायो में सबसे पहला नाम गिर गाय का आता है | पशुपालक की पहली पसंद भी गिर गाय होती है | इस नस्ल की गाय में काफी अच्छे गुण होते है, तथा इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी बेहतर होती है | ऐसे में सभी पशुपालको को गिर गाय पालन का सही तरीका बताया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लाभ लिया जा सके | आज के समय में बढ़ती डेयरी की संख्या की वजह से उत्पादन की बढ़ोतरी के लिए पशुओ की अच्छी नस्ल का चुनाव काफी अहम हो गया है |

ऐसे में अगर देसी गाय की बात होती है, तो गिर गाय का नाम जरूर लिया जाता है | कम लागत और अर्ध-शुष्क जलवायु में भरपूर उत्पादन के लिए गिर गाय पशुपालको की पहली पसंद होती है | इस गाय का दूध, घी, गोबर और गोमूत्र को भी अच्छे दामों पर बेचा जाता है | इस तरह से गिर गाय का पालन करना आपके लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है | आप गिर गाय की सही पहचान कर उसे खरीद सकते है, और अपनी कमाई शुरू कर सकते है | इस लेख में आपको गिर गाय की पहचान कैसे करें तथा गिर गाय की कीमत व कहाँ से ख़रीदे के बारे में बता रहे है |

थारपारकर गाय की पहचान कैसे करें

गिर गाय के नाम की जानकारी (Gir Cow Name Information)

इस गाय का नाम गुजरात के गिर वन के नाम पर रखा गया है | गिर गाय का उद्गम स्थान भी यही राज्य कहलाता है | अन्य क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है | यह मुख्य रूप से गुजरात के सोमनाथ, भावनगर, सौराष्ट्र के राजकोट, जूनागढ़ और अमरेली जिले में पाली जाती है | गिर गाय की लोकप्रियता मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लेकर बाहरी देश ब्राजील तक फैली हुई है | यही वजह है, कि इसकी संख्या में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है |

गिर गाय की पहचान (Gir Cow Identification)

  • गिर गाय के शरीर का रंग लाल होता है |
  • इस गाय के शरीर के ऊपर गहरे भूरे या लाल रंग के धब्बे पाए जाते है |
  • इस नस्ल की गाय का शरीर मध्यम आकार से थोड़ा बड़ा होता है |
  • मादा गिर गाय 130 CM ऊँची और लगभग 385 KG वजनी होती है |
  • नर गिर गाय का औसतन भार 545 KG और ऊंचाई 135 CM होती है |
  • गिर गाय का माथा चौड़ा और उत्तल आकार का होता है, जो गाय को तेज धूप से बचाने में सहायक होता है |
  • इस नस्ल की गाय के कान नीचे की और लटके हुए और लंबे होते है |

गिर गाय की विशेषताएं (Gir Cow Features)

  • गिर गाय एक बार ब्याने के पश्चात् लगभग 1200 से 1800 लीटर दूध का उत्पादन दे देती है |
  • इस गाय के प्रतिदिन की दूध उत्पादन क्षमता 12 लीटर होती है |
  • गिर गाय के दूध में वसा की मात्रा 4.5 प्रतिशत होती है |
  • इस नस्ल की गाय 3 वर्ष की आयु में पहली बार बछड़े को जन्म दे देती है |
  • अपने पूरे जीवन काल में यह गाय 6 से 12 बछड़ो को जन्म देने में सक्षम होती है |
  • इस नस्ल की गाय की औसतन आयु 12 से 15 वर्ष होती है |
  • गिर गाय की प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी होती है |
  • गिर गाय विभिन्न प्रकार की जलवायु और गर्म क्षेत्रों में भी आसानी से रहने में सक्षम होती है |

गिर गाय के दूध उत्पादन की क्षमता (Gir Cow’s Milk Production Capacity)

डीडी किसान की रिपोर्ट के अनुसार, यह पता चला है, कि गिर गाय एक दिन में 50 लीटर दूध का उत्पादन दे सकती है | यही वजह है, कि पशुपालको में इस नस्ल की गाय की मांग बढ़ती जा रही है | गिर गायो के संरक्षण और संख्या में बढ़ोतरी के लिए कई योजनाओ का संचालन भी किया जा रहा है | पहले यह गाय सिर्फ गुजरात में ही पाली जाती थी, किन्तु अब इन्हे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और हरियाणा जैसे राज्यों में भी पाला जाने लगा है |

गिर गाय का जीवनकाल 12 से 15 वर्ष का होता है | जिसमे यह गाय 6 से 12 बच्चो को जन्म दे देती है | एक गिर गाय को अगर अच्छा आहार दिया जाए तो, उसका भार तक़रीबन 400 से 475 KG तक देखने को मिल सकता है | संतुलित पोषण देकर बेहतरीन दूध का उत्पादन भी ले सकते है |

साहिवाल गाय की पहचान कैसे करें

गिर गाय के लिए संतुलित आहार का मिश्रण (Gir Cow Balanced Diet Combination)

अगर आप गिर गाय के लिए आहार का मिश्रण तैयार कर रहे है, तो 100 KG आहार मिश्रण तैयार करने के लिए आपको 40 KG गेहूं व् मक्का दी दलिया, 25 KG चना व मूंग की चूरी, 10 KG बिनोला की खली, 22 KG सोयाबीन की चूरी, 1 KG नमक और 2 KG खनिज मिश्रण को आपस में मिलाकर तैयार कर ले | जीवन निर्वाह के लिए इस आहार मिश्रण की 1 से 1.5 KG की मात्रा को प्रतिदिन दे| दूध देने वाली गाय को अलग से 400 GM बाटा प्रति लीटर के साथ देना होता है | बाहर चराने से भी बेहतर दूध उत्पादन मिल जाता है |

गिर गाय कहा से ख़रीदे (Gir Cow Buy)

गिर गाय की उत्पत्ति का स्थान गुजरात है| लेकिन अब फ़ैजाबाद में भी अधिक दूध देने वाली इन गिर गायो को लाया जा रहा है| इसके अलावा उत्तर प्रदेश के नरेन्द्रदेव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एण्ड टेक्नॉलजी कुमारगंज में पहले गिर ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना की जा रही है, जहां से किसान भाई अपनी डिमांड पर गिर नस्ल की गायो को खरीद सकेंगे |

गिर गाय की कीमत (Gir Cow Price)

गिर गाय की कीमत दूध देने की क्षमता, गाय की आयु और उसके स्वास्थ के आधार पर तय की जाती है | भारतीय बाजार में गिर गाय को 30 से 40 हज़ार रूपए में ख़रीदा व बेचा जाता है |

भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय कौन सी है ?