भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय कौन सी है ? नाम व कीमत [Photo]


भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय से सम्बंधित जानकारी

पूरे विश्व में दूध और मांस की प्राप्ति के लिए पशु पालन किया जाता है | इसी तरह से प्राचीन काल से ही भारत में भी पशुपालन का व्यवसाय होता रहा है, और वर्तमान समय में भी तेजी से हो रहा है | देश की तक़रीबन 70 प्रतिशत आबादी अभी भी गांव में रहती है | ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगो का मुख्य व्यवसाय खेती और पशुपालन ही होता है, तथा सरकारे भी पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाए चलाती रहती है | ताकि पशुपालन की और लोगो को प्रोत्साहित किया जा सके| इसके अलावा गावो में पशुओ के लिए पशु चिकित्सालय भो खोले जाते है, ताकि पशुओ की ठीक तरह से देख-रेख की जा सके | भारत में व्यवसाय के तौर पर गाय पालन सबसे ज्यादा किया जाता है | इन गाय के दूध को बेचकर आय अर्जित की जाती है |

दूध में कई तरह के पोषक तत्व होते है, जो हमारे शरीर को अनेक प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है| हमारे देश में दूध का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है, जिसके लिए कई विशाल दूध डेयरी फार्म भी खुले हुए है | किसान भाई ज्यादा लाभ कमाने के लिए अधिक दूध देने वाली गाय का पालन करते है, किन्तु गाय की नस्लों के बारे में कुछ ही लोगो को जानकारी होती है | यहाँ पर आपको भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय कौन सी है, नाम व कीमत [Photo] की जानकारी दे रहे है |

जर्सी गाय की पहचान कैसे करें 

भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय की सूची (Indian Highest Milk Yielding Cow List)

  • साहीवाल गाय :- यह भारत की एक देसी और सबसे दुधारू प्रजाति की गाय है | इस प्रजाति की गाय हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पायी जाती है | साहीवाल गाय में एक दिन में तक़रीबन 15-25 लीटर दूध का उत्पादन देने की क्षमता होती है| यह प्रजाति भारत के अलावा पाकिस्तान में भी देखने को मिल जाती है |
  • गिर गाय :- गाय की यह प्रजाति भारत के अलावा ब्राज़ील और इजराइल में पायी जाती है | गिर गाय का नाम गुजरात के गिर जंगलो के नाम पर रखा गया है | यह भारत की सबसे दुधारू गाय है, जो प्रतिदिन 50 से 80 लीटर दूध दे देती है |
  • लाल सिंधी गाय :- गाय की यह प्रजाति पहले सिर्फ सिंध में देखने को मिलती थी | किन्तु अब यह हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु से लेकर राजस्थान, केरल, ओडिशा और कर्नाटक तक पाली जाने लगी है | यह गाय प्रतिदिन 6 से 8 लीटर दूध दे देती है |
  • हरियाणवी गाय :- इस प्रजाति की गाय देखने में अन्य गायो की तुलना में ज्यादा बड़ी होती है | इस प्रजाति की गाय मुख्य रूप से हिसार, गुडगांव, जींद, करनाल, रोहतक और सिरसा जिले में देखने को मिलती है |
  • थारपारकर नस्ल की गाय :- इस नस्ल की गाय को ज्यादातर राजस्थान और गुजरात में देखा जाता है | गुजरात के कच्छ और राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर में यह गाय देखने को मिल जाती है | इसके अलावा थारपारकर नस्ल की गाय पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी होती है | इस गाय की खास बात यह होती है, कि कम खुराक में अधिक दूध देती है | इस गाय के एक दिन के दूध का उत्पादन 10 से 15 लीटर होता है |
  • राठी गाय :- राठी गाय ज्यादातर राजस्थान के श्रीगंगानगर और बीकानेर जिले में देखने को मिलती है | यह गाय एक दिन में 15 से 20 लीटर दूध दे देती है| इस प्रजाति की गाय खुद को हर मौसम में ढाल सकती है |
  • कांकरेज गाय :- यह प्रजाति गुजरात के राजस्थान में पायी जाती है | कांकरेज गाय एक दिन में 5 से 10 लीटर दूध दे सकती है | इस गाय की सींघ बड़ी होती है, और गाय देखने में बैल जैसी होती है |
  • हल्लीकर गाय :- हल्लीकर गाय कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य में पाई जाती है | इस नस्ल की गाय एक बार जनने के पश्चात् 250-500 लीटर दूध दे देती है, जिस हिसाब से प्रतिदिन 4-6 लीटर दूध का औसत बैठता है |
  • नागौरी नस्ल :- इस नस्ल की गाय अधिकतर राजस्थान के नागौर जिले में देखने को मिलती है | किन्तु अब यह गाय अन्य राज्यों में भी पहुंच चुकी है | एक बार जनने के बाद यह गाय 600-1000 लीटर दूध दे देती है, तथा औसतन रोजाना उत्पादन 5 से 7 लीटर होता है |
  • दज्जल गाय :- यह नस्ल पंजाब में देखने को मिलती है| दज्जल गाय की खासियत यह होती है, कम रखरखाव में भी अधिक दूध का उत्पादन दे देती है | इस गाय का औसतन दूध उत्पादन 3 से 5 लीटर प्रति दिन होता है |
  • खिल्लारी नस्ल की गाय :- इस नस्ल की गाय का मूल स्थान कर्नाटक और महाराष्ट्र है, इसे पश्चिम महाराष्ट्र में भी पाया जाता है | इस प्रजाति की गाय देखने में खाकी रंग, लंबी सींग, छोटी पूँछ और बड़े सर वाली होती है | इसका गाला काफी बड़ा होता है | खिल्लारी प्रजाति का बैल अधिक शक्तिशाली होता है, तथा उसका औसतन वजन 450 KG होता है, और गाय का वजन 360 KG के आसपास पाया जाता है | इसके दूध में 4.2 प्रतिशत वसा पायी जाती है | यह गाय एक ब्यांत में तक़रीबन 240-515 लीटर दूध देती है |

पशुपालन लोन कैसे मिलता है

भारत में अधिक दूध देने वाली गाय की कीमत (Indian High Milk Yielding Cow Price)

भारतीय बाजार में अच्छी नस्ल व् गुणवत्ता वाली गाय की कई प्रजातिया मौजूद है, जिनकी कीमत प्रतिदिन दूध के हिसाब से लगाई जाती है | इसमें 1200 से 1500 रूपए प्रति लीटर दूध के हिसाब से कीमत तय की जाती है, जैसे रोजाना 10 लीटर दूध देने वाली गाय की कीमत 12 से 15 हज़ार रूपए तक होती है | इसके अलावा 6 हज़ार रूपए प्रति लीटर दूध देने वाली गाय जो प्रतिदिन 15 लीटर दूध देती है, उसकी कीमत 90 हज़ार रूपए तक होती है | विश्व विद्यालय के डेयरी फार्म में आरम्भ में इन गायो को इतनी ही कीमत पर ख़रीदा जाता है, जिसके बाद इन्हे 5-6 हज़ार रूपए में बेच देते है| इस तरह से अलग-अलग क्षमता के हिसाब से दूध देने वाली गायो की कीमत भी भिन्न-भिन्न होती है |

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना