जर्सी गाय की पहचान कैसे करें | जर्सी गाय की कीमत व जर्सी गाय कैसी होती है [Photo]


जर्सी गाय (Jersey Cow) से सम्बंधित जानकारी

हमारे देश में किसानो के लिए खेती-किसानी के बाद आय का अगर कोई स्रोत है, तो वह पशुपालन ही है | पशुपालन का व्यवसाय कर लाखो की कमाई भी की जा रही है | पशुपालन के व्यवसाय में सबसे ज्यादा गाय का पालन किया जाता है, क्योकि इससे वह अधिक मुनाफा ले पाते है | किन्तु किस प्रजाति की गाय का पालन कर अच्छी कमाई की जा सकती है, इसकी पहचान बहुत ही कम लोगो को होती है | इसके लिए आपको बता दे कि पशुपालक विशेषज्ञ व्यावसायिक रूप से सबसे ज्यादा जर्सी गाय पालने की सलाह देते है |

इस गाय को अधिक दुधारू गायो में गिना जाता है | जर्सी गाय सामान्य तौर पर प्रतिदिन 12 से 15 लीटर दूध देती है | जिसे बेचकर अधिक मुनाफा कमाया जाता है | लेकिन जर्सी गाय की पहचान कुछ ही लोगो को होती है | अगर आप भी जर्सी गाय की पहचान कर उसका पालन करना चाहते है, तो यहाँ पर आपको जर्सी गाय की पहचान कैसे करें, जर्सी गाय की कीमत व जर्सी गाय कैसी होती है [Photo] के बारे में बताने जा रहे है |

पशुपालन लोन कैसे मिलता है

जर्सी गाय (Jersey Cow)

यूरोप में एक जर्सी द्वीप स्थित है, जिसके नाम पर ही इसका नाम जर्सी गाय रखा गया है| यह ब्रिटिश गोवंश की गाय कहलाती है | जिसके लिए ठंडी जलवायु वाला पर्यावरण काफी बेहतर होता है | यह गाय बॉश टोरस की श्रेणी में शामिल है, जिससे देशी गायो की तुलना में अधिक दूध का उत्पादन मिल जाता है |

जर्सी गाय की पहचान कैसे करें (Jersey Cow Identify)

जर्सी गाय की पहचान करना काफी सरल है | यह गाय हल्के पीले रंग की होती है, जिस पर सफ़ेद रंग के चकत्ते बने होते है | इस प्रजाति की किसी-किसी गाय का रंग बादामी या हल्का लाल भी हो सकता है | इस गाय की पीठ व कंधा एक सीध में होते है, तथा सर छोटा होता है | इसका मतलब जर्सी गाय में लंबी सींग और बड़ा कूबड़ नहीं होता है |

चारा और चारा विकास योजना क्या है

जर्सी गाय की विशेषताएं (Jersey Cow Features)

  • यह गाय एक वर्ष में 4 से 5 हज़ार लीटर दूध का उत्पादन दे देती है |
  • जर्सी गाय के एक दिन का दूध उत्पादन 15 से 20 लीटर है |
  • इस गाय के दूध में वसा की मात्रा 4.5% होती है |
  • जर्सी गाय 13-14 महीने में बछड़े को जन्म देती है |
  • एक जर्सी गाय अपने पूरे जीवनकाल में 8 से 10 बच्चे देती है |

जर्सी गाय के लिए उचित वातावरण (Jersey Cow Proper Environment)

जर्सी गाय ठंडे वातावरण वाली होती है, जिस वजह से यह खुद को ठंडे तापमान में अच्छे से ढाल लेती है | यह गाय ठंडी जलवायु में अधिक दूध का उत्पादन देती है, तथा गर्म मौसम में ढल पाना इनके लिए मुश्किल होता है | इसलिए विशेषज्ञ अनुकूल तापमान वाली परिस्थितियों में जर्सी गाय पालने की सलाह देते है |

जर्सी गाय गर्भधारण (Jersey Cow Pregnancy)

सामान्य तौर पर देशी गाय 30-36 महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म दे देती है | वही जर्सी गाय को पहला बच्चा देने में 18 से 24 महीने का समय लगता है | भारत की देशी गाय अपने पूरे जीवनकाल में 10 से 12 बार तथा कुछ गाय 15 से अधिक बार बच्चा दे देती है, लेकिन जर्सी गाय कम ही बछड़ो को जन्म दे पाती है | इसलिए भारतीय गायो की तुलना में जर्सी गाय अधिक मात्रा में दूध का उत्पादन देती है |

जर्सी गाय की कीमत (Jersey Cow Price)

जर्सी गाय की कीमत उसके स्वास्थ, आयु और दूध देने की क्षमता पर निर्भर करती है| भारतीय बाजार में जर्सी गाय की कीमत 20-80 हजार रूपए तक होती है | अगर आप बच्चा देने के बाद जर्सी गाय खरीदते है, तो आपको थोड़ा ज्यादा कीमत देनी पड़ सकती है |

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना