चारा और चारा विकास योजना 2024 क्या है | Chara Vikas Yojana in Hindi


Chara Vikas Yojana 2024

केंद्र सरकार देश के लोगो को सहायता प्रदान करने के लिए पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य पालन विभाग द्वारा चारा विकास योजना को चलाया जा रहा है | इस योजना का उद्देश्य चारा विकास हेतु राज्यों के प्रयासों में सहयोग प्रदान करना है | इस योजना को चार घटको के साथ वर्ष 2005-06 से चलाया जा रहा है |

इस योजना के माध्यम से किसान को सीधा लाभ प्राप्त होगा, और पशु – पालकों में बढोत्तरी आयेगी, किसान भाई इस योजना से आकर्षित होंगे | यदि आप भी किसान है, और चारा और चारा विकास योजना 2024 क्या है , Chara Vikas Yojana in Hindi इसके बारे में जानना चाहते है, तो यहाँ पर इसकी जानकारी प्रदान की जा रही है|

राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन योजना क्या है

चारा और चारा विकास योजना (Chara Vikas Yojana in Hindi)

केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की गयी यह चारा विकास योजना 2010 से उपलब्ध चारा दक्ष के प्रयोगो को सुनिश्चित करने हेतु उन्नयन किया गया है | इस योजना में तक़रीबन 141.40 करोड़ रूपए का विनियोग राशि का योजना में घातक तकनीक मध्यस्थता को शामिल करने के लिए किया गया है|

  • इसके लिए चारा परीक्षण प्रयोगशालाओं का सशक्तिकरण उन्हें प्रगतिशील बनाया जायेगा |
  • इसमें लोगो को हाथ का इस्तेमाल कर कुट्टी काटने वाली मशीन से परिचित कराया जायेगा |
  • इसमें साइलो-संरक्षण इकाइयों की स्थापना की जाएगी |
  • एजोला की खेती और उत्पादन इकाइयों का प्रदर्शन कर किसानो को इसके प्रति प्रोत्साहित किया जायगा |
  • उपमार्ग प्रोटीन उत्पादन इकाइयों की अधिकतम स्थापनाये की जायेंगी |
  • क्षेत्र विशेष खनिज मिश्रण (ASMM) इकाइयों/चारा गोली निर्माण इकाइयों/चारा उत्पादन इकाइयों की स्थापना करना |

वर्तमान समय में चल रहे चारो घटको में चार प्रखंड निर्माण इकाइयों की स्थापना के अंतर्गत 50% अनुदान राशि को बढ़ा दिया गया है | इसके साथ ही संरक्षित तृणभूमियो सहित तृणभूमि विकास हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए भूमि का रकवा 5-10 uw. रखा गया है |

डेयरी उद्यमिता विकास योजना क्या है

चारा और चारा विकास योजना के चार मुख्य घटको के नाम

  • इस योजना के तहत चारा प्रखंड एवं निर्माण इकाई (Establishment of Fodder Block and Manufacturing Unit) की स्थापना की गई |
  • संरक्षित तृणभूमियों सहित तृणभूमि क्षेत्र (Weedland area Including Protected Wetlands)
  • चारा फसलों के बीज का उत्पादन तथा वितरण (Production and Distribution of Seeds of Fodder Crops) करने की योजना बनाई गई है |
  • जैव प्रौद्योगिकी शोध परियोजना (Biotechnology Research Project)

किसान सूर्योदय योजना क्या है

चारा और चारा विकास योजना में घटको के बारे में वित्त पोषण का रूप,विवरण, इकाई लागत तथा 11वी योजना के बचे 2 वर्षो के दौरान प्राप्त किये जाने वाले निर्धारित लक्ष्य इस प्रकार है:-
परिवर्तित घटकों के नाम एवं नए घटकलाभार्थीसहयोग का रूपइकाई लागत (लाख में)
चारा प्रखंड निर्माण इकाई का  प्रतिष्ठापनसहायक संस्था एवं स्वयं सहाय समूह को  राजकीय व् निजी उधमिता50:5085.00
संरक्षित तृणभूमि के साथ  तृणभूमि की उन्नतिकिसान, पशुपालन एवं वन विभाग | इसके अलावा  गैर-सरकारी संगठन/ग्राम पंचायत, पंचायत की भूमि पर तृणभूमि तथा अन्य सामूहिक संपदा संसाधनों को विकसित करना |100:000.70
चारा फसलों के बीजो का उत्पादन वितरणकिसान को लाभान्वित करने के लिए । राज्य सरकार द्वारा लघु उधोगो संघों/सहकारी डेयरियों/गैर-सहकारी संगठनों को परियोजना में शामिल करना, तथा राज्य सरकार द्वारा 5,000 रु./क्विंटल की दर से कुल 37,000 क्विंटल चारा के बीज को किसानो में प्रदान किया जायेगा |75:250.05
  चारा परीक्षण प्रयोगशालाए  एवं सशक्तीकरणपशुपालन कॉलेजों एवं कृषि विश्वविद्यालयों को पशु-पोषण प्रयोगशालाएं उपलब्ध करायी जाएँगी | जिससे चारा धनराशी विशेषज्ञों को जरूरी मशीनरी उपकरण की खरीद की स्वीकृति दी जाएगी |50:50200.00
हाथ द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली कुट्टी मशीनकिसान/ कृषि विकास केंद्र/ सहकारी दुग्ध समिति सदस्य/ आत्मा/75:250.05
शक्ति द्वारा चलने वाली कुट्टी काटने की मशीनकिसान/ कृषि विकास केंद्र/ सहकारी दुग्ध समिति सदस्य/ आत्मा/75:250.20
साइलो-संरक्षण इकाई स्थापनाकिसान/ कृषि विकास केंद्र/ सहकारी दुग्ध समिति सदस्य/ आत्मा/100:001.05
एजोला की खेती,उत्पादन व् इकाईकिसान/ कृषि विकास केंद्र/ सहकारी दुग्ध समिति सदस्य/ आत्मा/50:500.10
उपमार्ग विधि प्रोटीन उत्पादन का संरक्षणव्यावसायिक बैंक द्वारा परियोजन की उपयुक्तता एवं  प्रमाणित डेयरी का संघ25:75145.00
चारा उत्पादन इकाइयों की स्थापना /क्षेत्र विशेष खनिज मिश्रण निर्माण इकाई/चारा गोली निर्माण की इकाईकिसी व्यापारिक बैंक द्वारा परियोजना की अनुरूपता को प्रमाणित सहकारी दुग्ध समितियों एव स्वयं सहायता समूह राजकीय/निजी उद्यमिता। धनराशि को केवल मशीनरी/उपकरणों को खरीदने के लिए ही राशि प्रदान की जाएगी |25:7510

राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना क्या है