किसान सूर्योदय योजना क्या है | पात्रता | Kisan Suryoday Yojana Online Registration


Kisan Suryoday Yojana 2024

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसान सूर्योदय योजना का उद्घाटन अपने गृह राज्य गुजरात में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 24 अक्टूबर 2020 को किया | राज्य के किसानो को लाभ पहुँचाने के लिए इस योजना का आरम्भ किया गया है | इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को अपने खेतो की सिंचाई करने के लिए सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक तीन फेज बिजली की आपूर्ति की जाएगी, जिससे किसानो को अपने खेतो की सिंचाई करने में मदद मिलेगी |

गुजरात राज्य के वह किसान जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें इस पोस्ट में डेयरी उद्यमिता विकास योजना क्या है, पात्रता, Kisan Suryoday Yojana Online Registration के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है |

राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना क्या है

किसान सूर्योदय योजना 2024 (Kisan Suryoday Yojana)

इस योजना को गुजरात राज्य के किसानो को लाभ पहुँचाने के लिए आरम्भ किया गया है | योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानो को सिंचाई के लिए पानी की परेशानी नहीं होगी | इस योजना के माध्यम से किसानो को सिंचाई के लिए तीन फेज बिजली उपलब्ध कराए जाने की योजना बनाई गई है, जिससे किसान अपने खेत की सिंचाई अच्छे से कर पाएंगे| गुजरात सरकार ने 2024 तक इस योजना के बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का बजट पास किया है|

गुजरात राज्य के वह सभी किसान जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें इस योजना में आवेदन करना होगा| योजना के पहले चरण में दाहोद, पाटण, महिसागर, पंचमहाल, छोटा उदयपुर, खेड़ा, आणंद और गिर-सोमना जिलों को शामिल किया गया है, बाकि के शेष जिलों को इस योजना में चरणबद्ध तरीके से सम्मलित किया जायेगा|

एफआरपी (FRP) क्या है 

किसान सूर्योदय योजना का पहला चरण (Kisan Suryoday Yojana First Phase)

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसान सूर्योदय योजना का आरम्भ वर्ष 2020 में किया गया है | योजना के अंतर्गत राज्य के 4000 ग्रामीण क्षेत्र शामिल किये गए है, जिसमे किसानो को सिंचाई के लिए सुबह 5:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक 3 फेस में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी| इससे किसानो को अपनी फसल की सिंचाई करने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना होगा|

राज्य सरकार ने इस योजना में वर्ष 2022 तक गुजरात के सभी ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है | योजना के पहले चरण में 1 लाख किसानो को लाभ पहुंचाया जायेगा तथा योजना के दूसरे चरण में 1 लाख 90 हजार किसान इस योजना के लाभार्थी होंगे | गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी ने घोषणा की है, कि आने वाले 3 वर्षो में नए ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन को इनस्टॉल किया जायेगा, जिसके लिए 35,000 करोड़ रूपए की राशि को खर्च किया जायेगा |

किसान सलाहकार क्या है

किसान सूर्योदय योजना का द्वितीय चरण (Kisan Suryoday Yojana Second Phase)

किसान सूर्योदय योजना के दूसरे चरण में 1 लाख 90 हजार किसानो को शामिल किया जायेगा, जिसमे किसानो को अपने खेतो की सिंचाई के लिए 3.80 लाख नए बिजली के कनेक्शन उपलब्ध कराये जायेंगे | योजना के अन्तर्गत प्रत्येक बिजली के कनेक्शन पर 1.60 लाख तक का खर्च आएगा, किन्तु किसानो से केवल 10 रूपए का शुल्क प्राप्त कर उन्हें बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा |

इसके अतिरिक्त खर्चो को राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा | राज्य सरकार का यह भी कहना है, कि जनवरी 2021 के अंत तक 4000 गावो को योजना में शामिल किया जायेगा | यह घोषणा उत्तर गुजरात के बयाड में राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपानी द्वारा की गयी |

किसान सूर्योदय योजना के मुख्य तथ्य
योजना का नामकिसान सूर्योदय योजना
योजना का आरम्भपीएम मोदी और गुजरात सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान भाई
योजना का उद्देश्यराज्य के किसानो को सिचाई के लिए बिजली की आपूर्ति करना

caneup.in, गन्ना पर्ची कैलेंडर

किसान सूर्योदय योजना नवीन जानकारी

राज्य के किसानो की आय को 2022 तक दोगुना करने के लिए सरकार ने लक्ष्य को निर्धारित किया है, जिसमे किसान सूर्योदय योजना का आरम्भ पहली पहल है | योजना के अंतर्गत किसानो को कृषि करने में समस्या न हो इसके लिए कृषि सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदान की जाएगी | किसान सूर्योदय योजना ज्योति ग्राम योजना के बाद एक बड़ी और ऐतिहासिक योजना है | इस सूर्योदय योजना में राज्य के किसानो को 11.50 बिजली के कनेक्शन प्रदान किये जायेंगे, इससे किसानो का विकास होगा | मुख्यमंत्री विजय रूपाणि जी द्वारा मंगलवार को अरवल्ली जिले से दूसरे चरण के अंतर्गत उत्तर गुजरात क्षेत्र के पहले चरण का लोकार्पण किया गया है |

योजना के इस चरण के लोकार्पण में उन्होंने यह बताया है, कि गुजरात के 600 गावो के किसानो को दिन में सिंचाई हेतु बिजली प्रदान की जाएगी | जिससे किसानो की आय में वृद्धि होगी | इस योजना को जल्द से जल्द राज्य के सभी जिलों में लागू किया जायेगा | इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओ को भी किसानो की आय को दोगुना करने के लिए लागू किया जायेगा | इन सभी योजनाओ से खेती और गांव सभी समृद्ध बनेंगे, जिससे पूरे राज्य और देश का विकास होगा |

ड्रिप सिंचाई क्या है

किसान सूर्योदय योजना का मुख्य उद्देश्य (Kisan Suryoday Yojana Objective)

गुजरात राज्य के किसान पानी की समस्याओ के चलते अपने खेतो की सिंचाई को ठीक तरह से नहीं कर पा रहे थे, जिससे उनके खेतो में फसल भी अच्छी नहीं हो रही थी और उन्हें अधिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा था | इन सभी समस्याओ को ध्यान में रखते हुए ही देश के प्रधानमंत्री जी ने गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के नेतृत्व में अपने गृह राज्य की खेती को बेहतर बनाने के लिए किसान सूर्योदय योजना का आरम्भ किया है |

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि इसमें राज्य के किसानो को सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक तीन फेज़ में बिजली प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें अपने खेतो की सिंचाई करने में किसी तरह की समस्या नहीं होगी तथा किसान भाई अच्छी फसल कर अपनी आमदनी को भी बढ़ा सकेंगे | योजना में किसानो को दिन के समय सिंचाई करने के लिए बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित किया गया है |

Kisan Helpline Number

किसान सूर्योदय योजना के मुख्य तथ्य (Kisan Suryoday Yojana Key Facts)

  • योजना के कार्यवंतित के लिए अगले 2-3 वर्षो में तक़रीबन साढ़े 3 हजार सर्किट किलोमीटर नयी ट्रांसमिशन लाइनों को बिछाने का कार्य किया जायेगा |
  • राज्य सरकार द्वारा योजना के बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के लिए 2024 तक का लक्ष्य रखा गया है | जिसके लिए 3,500 करोड़ रूपए के बजट को आवंटित किया जायेगा |
  • इस तीनो परियोजना का उद्घाटन श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अपने गृह राज्य गुजरात में किया गया है |
  • योजना के पहले चरण में दाहोद, पाटण, महिसागर, पंचमहाल, छोटा उदयपुर, खेड़ा, आणंद और गिर-सोमना आदि जिलों को शामिल किया गया है, तथा बाकि बचे जिलों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जायेगा |
  • किसान सूर्योदय योजना के जरिये राज्य में ट्रांसमिशन की बिल्कुल नयी कैपेसिटी को तैयार कर यह कार्य किया जायेगा |

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना

किसान सूर्योदय योजना के लाभ (Kisan Suryoday Yojana Benefits)

  • योजना का लाभ केवल गुजरात राज्य के किसानो को प्रदान किया जायेगा |
  • योजना के अन्तर्गत राज्य के किसानो को खेतो में सिंचाई के लिए दिन में सुबह 5 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक बिजली की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे वह अपने खेतो में बिना किसी समस्या के सिंचाई कर सकेंगे |
  • इस योजना का मुख्य लाभ यह होगा की किसानो को अब पानी से जुड़ी समस्याओ का सामना नहीं करना पड़ेगा |
  • इस योजना के पहले राज्य के किसानो को केवल रात के समय ही बिजली की आपूर्ति की जाती थी, जिससे किसान भाइयो को पूरी-पूरी रात जग कर सिंचाई करनी पड़ती थी | जिससे किसानो को जंगली जानवरो के हमले का खतरा भी बना रहता था |

यूपी किसान कर्ज माफ़ी योजना क्या है

किसान सूर्योदय योजना में आवेदन कैसे करे (Kisan Suryoday Yojana Online Registration)

  • सर्वप्रथम आपको “किसान सूर्योदय योजना” की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • अब “Online Registration” के विकल्प का चयन करना होगा|
  • मांगे गए दस्तावेजों की जानकारी को सही – सही भरना होगा |
  • अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी (किसान का नाम, पता, मोबाइल नम्बर) को भरें|
  • अब “सबमिट” आप्शन पर क्लिक करे, अब OTP प्राप्त होने के बाद दर्ज करे |
  • अब “कैप्चा कोड” को भरकर सबमिट कर दें |

मेरा पानी मेरी विरासत योजना