यूपी किसान कर्ज माफ़ी योजना क्या है | किसान ऋण मोचन सूची | Kisan karj Rahat List 2022


UP Kisan Karj Rahat List 2022

कोरोना वायरस से जूझ रहे उन किसानो को जिन्होंने सरकार से ऋण ले रखा है, उन्हें राहत पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अहम् कदम उठाये जा रहे है| प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के किसानो के एक लाख तक के ऋण को माफ़ करने के लिए किसान कर्ज़ राहत योजना का आरम्भ किया है | इसके लिए सरकार द्वारा एनआईसी उत्तर प्रदेश की विकसित आधिकारिक वेबसाइट द्वारा एकत्रित जानकारी के आधार पर यूपी किसान कर्ज राहत योजना को आरम्भ किया गया है |

वह किसान जिन्होंने कर्ज ले रखा है वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपने एक लाख तक के ऋण को माफ़ करा सकते है | इसके अतिरिक्त वह किसान जो इसमें आवेदन कर चुके है उनके लिए यूपी किसान की लिस्ट को जारी कर दिया गया है | योजना से जुड़ी इन सभी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े | इस पोस्ट में आपको यूपी किसान कर्ज माफ़ी योजना क्या है, किसान ऋण मोचन सूची, Kisan karj Rahat List 2022 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है |

मेरा पानी मेरी विरासत योजना

up kisan karj mafi scheme

प्रदेश सरकार योजना के पात्र उन सभी किसानो की सूची को तैयार कर रही है | वह सभी किसान जो इस योजना में अपनी कर्ज माफ़ी की स्थिति या लिस्ट में अपने नाम को देखना चाहते है, उन्हें योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा | जारी की गयी इस सूची में जिन किसानो का नाम आएगा सरकार द्वारा उनके कर्ज को माफ़ कर दिया जायेगा |

Meri Fasal Mera Byora Portal

यूपी किसान कर्ज राहत योजना क्या है (UP Kisan Karj Rahat Scheme)

प्रदेश सरकार द्वारा किसानो को राहत पहुंचाने के लिए यूपी किसान कर्ज माफ़ी योजना का आरम्भ किया गया है | इस योजना के अंतर्गत राज्य के वह किसान जिन्होंने कर्ज ले रखा है, उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त होगा | उत्तर प्रदेश द्वारा योजना के माध्यम से किसानो के एक लाख तक के कृषि ऋण को माफ़ करने का फैसला किया गया है | इसके लिए सरकार NIC द्वारा राज्य के सभी ऋणी किसानो की जानकारी को एकत्रित करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया है |

प्रदेश सरकार अब इस कर्ज राहत योजना 2022 सूची को जारी करने जा रही है| राज्य के वह सभी किसान जो इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपने ऋण को माफ़ करवाना चाहते है| वह योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते है| योजना में आवेदन के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, यूपी में भूमि का एक टुकड़ा और बैंक खाते का होना आवश्यक है | योजना में केवल जिला सहकारी द्वारा लिए गए ऋण को माफ़ किया जायेगा |

E Uparjan Portal MP

यूपी किसान कर्ज माफ़ी योजना सूची 2022 से जुडी मुख्य बातें
योजना का नामयूपी किसान कर्ज राहत योजना
योजना का आरम्भमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा
योजना के लाभार्थीराज्य के सभी ऋणित किसान
योजना का उद्देश्यकिसानो के कृषि ऋण को माफ़ करना
Official Websitehttps://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/

पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट

यूपी किसान कर्ज राहत योजना 2022 के लाभ (UP Kisan Debt Relief Scheme 2022 Benefits)

  • उत्तर प्रदेश के सभी ऋणी किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा |
  • राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानो को किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट 2022 के तहत 1 लाख रुपये तक के कृषि ऋण को माफ़ किया जायेगा |
  • इस योजना के अंतर्गत यूपी राज्य के तक़रीबन 86 लाख किसान अपने द्वारा लिए गए कृषि ऋण से आजाद हो जायेंगे |
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान के पास तक़रीबन 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि का  होना आवश्यक है |
  • यदि किसी व्यक्ति को इस योजनाओं के अंतर्गत किसी तरह की समस्या होती है, तो वह ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल कर योजना से जुड़ी शिकायत कर सकते है |
  • राज्य के उन किसानो को योजना का पात्र माना जायेगा, जिन्होंने 25 मार्च वर्ष 2016 से पहले कृषि ऋण लिया होगा |
  • आवेदक किसान के पास बैंक खाता होना चाहिए, तथा उस बैंक खाते में आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी है |
  • राज्य के किसानो के लिए एक सहायता संपर्क को उपलब्ध कराया गया है | किसान सीधा इन नंबरो पर संपर्क कर सम्बंधित अधिकारी से योजना से जुड़ी समस्याओ का समाधान पा सकेंगे |
  • योजना से कृषि की वृद्धि को बढ़ावा दिया जायेगा, जिससे आगामी फसल का उत्पादन बढ़े |

Godhan Nyay Yojana

किसान ऋण राहत योजना लिस्ट से सम्बंधित दस्तावेज़ (Documents Related To Scheme List 2022)

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
  • पहचान पत्र (Identity Card)
  • भूमि से जुड़े दस्तावेज़
  • बैंक अकाउंट पासबुक (Bank Passbook)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)

खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश

यूपी किसान राहत लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे (Check Your Name in UP Kisan Relief List 2022)

  • राज्य के किसान जो इस किसान ऋण राहत योजना लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करे |
  • सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ को ओपन करना होगा |
  • आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल कर आ जायेगा |
  • इस होम पेज में आपको ऋण मोचन की स्थिति को देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने एक पेज खुल कर आ जायेगा, इस पेज में आपको पूछी गयी जानकरी जैसे:- बैंक, जिला, शाखा, क्रेडिट कार्ड विवरण आदि को दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद आपको नीचे Submit Button पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने यूपी किसान ऋण राहत सूची खुलकर आ जाएगी |

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना

ऋण मोचन की स्थिति को कैसे जांचे (Check Loan Redemption Status)

  • इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज में आपको ऋण मोचन की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आप एक नए पेज में पहुंच जायेगे |
  • इस पेज में आपको अपना बैंक, खाता, जिला आदि को दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने ऋण मोचन की स्थिति खुल कर आ जाएगी |

SMAM Kisan Yojana

ऋण मोचन योजना में लॉगिन कैसे करे (Login to Loan Redemption Scheme)

  • सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट को जाना होगा |
  • वेबसाइट के होम पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने लॉगिन पेज खुल कर आ जायेगा |
  • इस पेज में आपको यूजर नाम और पासवर्ड को दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करे |
  • इस तरह से आप ऋण मोचन योजना में लॉगिन कर सकते है |

ग्राम दर्शन पोर्टल

किसान ऋण मोचन योजना में शिकायत कैसे दर्ज करे (File Complaint in Kisan Debt Mochan Yojana)

  • योजना में आवेदन करने वाले लाभार्थी यदि योजना के तहत अपनी किसी शिकायत को दर्ज करना चाहते है, तो बताये गए नियमो का पालन करे |
  • सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट को खोल ले |
  • आप वेबसाइट के होम पेज में पहुंच जायेंगे |
  • होम पेज में आपको शिकायत दर्ज करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा |
  • इस पेज में आपको शिकायत का प्रारूप डाउनलोड कर एवं भरकर हेल्पडेस्क कलेक्ट्रेड में जमा कर दे |

किसान ट्रैक्टर योजना

शिकायत की स्थिति को जांचे (Check Complaint Status)

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा |
  • होम पेज में आपको शिकायत की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आप एक नए पेज में पहुंच जायेंगे |
  • इस पेज में आपको पूछी गयी जरूरी जानकारी जैसे:- मोबाइल नंबर , कैप्चा कोड आदि को दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे |
  • आपकी स्क्रीन पर शिकायत की स्थिति खुल कर आ जाएगी |

CHC Farm Machinery

Helpline Number

  • Nodal Officer (District Agriculture Officer): 9235209436
  • District Lead Manager: 9412626279

Kisan Kalyan Mission