SMAM Kisan Yojana 2023, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन @agrimachinery.nic.in Login


SMAM Kisan Yojana 2023

केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानो के हित में एक नई स्कीम, स्माम किसान योजना 2023 का आरम्भ किया गया है | इस योजना में देश के किसान भाइयो को आसानी से खेती करने के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी | वर्तमान समय में खेती को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की तकनीकों और अनेक प्रकार के उपकरणों का उपयोग किया जा रहा  है | किन्तु कुछ किसान ऐसे होते है, जिनके पास ऐसे उपकरणों को खरीदने के लिए पैसे नहीं होते है, किसानो की इसी समस्या को देखते हुए, केंद्र सरकार ने आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 50 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी की आर्थिक सहायता देने की योजना बनाई है |

जिससे किसान कृषि यंत्रो को खरीदने में सक्षम होंगे और वह आसानी से खेती कर अच्छा लाभ भी कमा पाएंगे | यदि आप भी एक किसान है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस पोस्ट में आपको SMAM Kisan Yojana 2023, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन @agrimachinery.nic.in Login के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है | 

किसान ट्रैक्टर योजना

स्माम कृषि योजना 2023

देश के वह सभी किसान जो स्माम कृषि योजना 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते है | वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट @agrimachinery.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | इस योजना में देश के सभी किसानो को शामिल किया गया है | देश के किसी भी राज्य के किसान जो कि इस योजना की पात्रता रखते है, वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है |

इसके अतिरिक्त महिला किसान भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है | केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गयी फार्मिंग मशीनरी योजना जिसमे किसान कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त कर सकते है | योजना के अंतर्गत देश के किसानो को कृषि यंत्र खरीदने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे किसानो को अन्य भी कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे |

ग्राम दर्शन पोर्टल

स्माम कृषि योजना का उद्देश्य

वर्तमान समय में खेती को करने के लिए भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होने लगा है | जिससे खेतो में फसल को करना काफी आसान भी हो गया है | खेती को आसानी से करने और अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए किसानो को आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता होती है | लेकिन बहुत से ऐसे किसान होते है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, जिससे वह इन कृषि यंत्रो को किराये पर लेते है, और उसका मूल्य अधिक देना पड़ता है|

ऐसे ही किसानो को ध्यान में रखते हुए इस योजना का आरम्भ किया गया है, जिसमे किसानो को आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है | इससे किसानो को खेती करने में आसानी होगी तथा फसल की उपज भी अच्छी होगी, इसके साथ कम समय में अधिक काम कर पाएंगे | इस योजना का मुख्य उद्देश्य ही देश के किसानो को बेहतर उपकरण खरीदने के लिए सहायता प्रदान करना है |

CHC Farm Machinery

स्माम कृषि योजना के लाभ (SMAM Scheme Benefits)

  • इस योजना में केवल देश के किसानो को ही शामिल किया जायेगा |
  • योजना के तहत देश के किसानो को खेती करने के लिए आधुनिक उपकरण खरीदने हेतु 50 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी |
  • स्माम कृषि योजना 2023 का लाभ उठाने के लिए देश के किसानो को योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद वह किसान सरकार द्वारा सब्सिडी प्राप्त कर सकेगा |
  • इस योजना के माध्यम से किसान खेती के आधुनिक उपकरणों को आसानी से खरीद सकता है |
  • उपकरणों की सहायता से फसल को सुरक्षित रखा जायेगा |
  • योजना का लाभ मुख्य रूप से (SC,ST,OBC) वर्ग के किसानो को प्राप्त होगा |
  • किसानो की आर्थिक स्थिति के आधार पर ही सहायता प्रदान की जाएगी |

Kisan Kalyan Mission

SMAM योजना के लिए दस्तावेज एवं पात्रता

  • देश के किसानो को ही इस योजना के पत्र माना जायेगा |
  • आधार कार्ड (Adhaar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Address proof)
  • पहचान पत्र (Identity Card)
  • भूमि विवरण जोड़ते समय रिकॉर्ड करने के लिए भूमि का अधिकार (ROR)
  • बैंक की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • किसी भी आईडी प्रूफ की फोटो कॉपी (आधार कार्ड / चालक लाइसेंस / VoterID कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट)
  • यदि आप किसी अनुसूचित जाती के है तो जाति प्रमाण पत्र |
  • पासपोर्ट साइज फोटो

किसान मित्र योजना

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन @agrimachinery.nic.in Login

  • योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://agrimachinery.nic.in/ को ओपन कर ले |
  • वेबसाइट ओपन करते ही आपके सामने Home Page खुल कर आ जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको Registration का विकल्प दिखाई देगा | जिसमे आपको Farmer के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा |

पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट

  • इस पेज पर आपका रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा | इसमें आपको अपने राज्य का चुनाव करना होगा और आधार नंबर को डालना होगा |
  • आधार नंबर भरने के उपरांत आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जायेगा जिसमे आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे :- नाम ,डिस्ट्रिक्ट मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी आदि को भरना होगा |
  • सभी जानकारियों को ठीक से भरने के बाद नीचे दिए गए Submit Button पर क्लिक करना होगा |
  • इस तरह से आपका पंजीकरण सफल हो जायेगा |

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

स्माम कृषि योजना स्टेटस कैसे देखे

  • यदि आप अपने आवेदन की स्थिति को जांचना चाहते है, तो आपको इसकी वेबसाइट को ओपन कर होम पेज पर जाना होगा |
  • इस होम पेज पर आपको Tracking का विकल्प दिखाई देगा जिसमे आपको क्लिक कर Tracking Your Application को चुनना होगा |
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल कर आ जायेगा |
  • इस पेज में आपको Application Reference Number को Fill करना होगा |
  • जिसके बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुल का आ जाएगी |

pmfby.gov.in, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

स्माम योजना में निर्माता / डीलर के विवरण को जाने

  • इसके लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट को खोल ले |
  • आपके सामने होम पेज खुल कर आ जायेगा |
  • होम पेज पर आपको Citizens Corners का ऑप्शन मिलेगा इस ऑप्शन के अंदर आपको Know Manufacturer/Dealar Details वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा |
  • इस पेज में आपसे कुछ जानकारी जैसे :- स्टेट , डिस्ट्रिक्ट आदि का चयन करना होगा | इसके बाद इन जानकारियों को भरना होगा |
  • इसके बाद डीलर या निर्माता वाले बटन पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने निर्माता / डीलर का विवरण खुलकर आ जायेगा ।

कृषि उड़ान योजना क्या है

SMAM Kisan Yojana 2023 Subsidy Calculator

  • यदि इच्छुक लाभार्थी Subsidy Calculator देखना चाहते है, तो आगे बताए गए तरीको को फॉलो कर सकते है |
  • सब्सिडी कैलकुलेटर को देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर ले |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Subsidy calculator का विकल्प दिखाई देगा जिसमे आपको क्लिक करना होगा |
  • जैसे ही आप उस ऑप्शन पर क्लिक करते है | आपके सामने नया पेज खुल कर आ जायेगा | इस पेज में आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जैसे:- स्टेट , स्कीम , जेंडर , फार्मर केटेगरी , फार्मर टाइप , इम्प्लीमेंट आदि का चयन करना होगा |
  • सभी जानकारियों को ठीक से भरने के बाद आपको Show बटन पर क्लिक करना होगा | जिसके बाद आपके सामने Subsidy calculator खुल कर आ जायेगा |

पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है

 SMAM Kisan Yojana Contact Us

  • वह आवेदक जिन्हे योजना में आवेदन करने में किसी तरह की परेशानी हो रही है | तो वह नीचे दिए संपर्क सूत्र का उपयोग कर सम्बंधित अधिकारी से सहायता प्राप्त कर सकते है |
  • संपर्क सूत्र के लिए आपको इसकी वेबसाइट को ओपन करना होगा |
  • होम पेज पर आपको Contact Us का सेक्शन दिखाई देगा |
  • इस सेक्शन में आपको दो विकल्प दिखाई देंगे पहला सेन्ट्रल और दूसरा स्टेट ऑफिसर |
  • आप अपनी इच्छानुसार विकल्प का चुनाव कर अगले पेज को खोल ले |
  • आपके सामने संपर्क सूत्र की लिस्ट आ जाएगी |

किसान पंजीकरण ऑनलाइन फॉर्म

SMAM Kisan Yojana हेल्पलाइन नम्बर

इसके अतिरिक्त यदि देश के किसी भी किसान को योजना में आवेदन करने में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तथा वह इस योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर अपनी समस्या को सुलझा सकता है |

उत्तराखंड – 0135- 2771881

उत्तर प्रदेश – 9235629348, 0522-2204223

राजस्थान – 9694000786, 9694000786

पंजाब- 9814066839, 01722970605

मध्य प्रदेश- 7552418987, 0755-2583313

झारखंड – 9503390555

हरियाणा – 9569012086

Kisan Helpline Number