किसान पंजीकरण ऑनलाइन फॉर्म 2024 | mkisan.gov.in Registration | Check Kisan Status


किसान पंजीकरण ऑनलाइन फॉर्म से संबंधित जानकारी

भारत एक कृषि प्रधान देश होनें के कारण यहाँ एक बड़े पैमानें पर कृषि कार्य किया जाता है| विश्व के अन्य देशों की अपेक्षा भारत के सर्वाधिक भू-भाग पर खेती की जाती है| सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनायें संचालित की जा रही है, जिसके प्रत्यक्ष रूप से लाभ किसनों को मिल रहा है| दरअसल इन योजनाओं से माध्यम से सरकार किसानों की आय बढ़ानें के साथ ही उनके जीवन स्तर में सुधार करना चाहती है| वर्तमान समय में सरकार किसनों को उन्नत प्रकार के कृषि यंत्रो को खरीदनें के लिए धन उपलब्ध करानें के साथ ही उस पर सब्सिडी भी दी जा रही है|

यहाँ तक कि किसनों कृषि से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी पोर्टल और एसएमएस (SMS) के माध्यम से उपलब्ध करवा रही है| लेकिन इसके लिए किसानों को mkisan.gov.in अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है? किसान पंजीकरण ऑनलाइन फॉर्म, mkisan.gov.in Registration से सम्बंधित जानकारी यहाँ विस्तार से दे रहे है|  

Kisan Helpline Number

एम किसान पोर्टल क्या है (M Kisan Portal 2024)          

भारत सरकार द्वारा किसान भाईयों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनायें संचालित की जा रही है और इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करनें एक लिए उन्हें अपना पंजीकरण (Kisan Registartion) करना अनिवार्य होता है। हमारे देश में अधिकांश किसान शिक्षित नहीं होते है, जिसके कारण उन्हें कृषि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करनें के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है| इसके साथ ही वह किसी भी प्रकार की जानकारी या सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए वह दूसरों पर निर्भर होते है|

देश में किसानों इस प्रकार की समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार नें mkisan.gov.in पोर्टल की शुरुआत की है| इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को खेती से सम्बंधित नई तकनीक के बारें में जानकारी प्रदान की जाती है| इसके साथ ही Mkisan वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात उन्हें खेती के संबंधित जानकारी मैसेज द्वारा मोबाइल पर भेजी जाती है। वर्तमान समय में कृषि विस्तार के लिए या किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनें के लिए मोबाइल को सबसे शक्तिशाली साधन माना जाता है| एम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को टेक्स्ट एसएमएस (Text SMS) और मोबाइल एप द्वारा इनकी जरूरतों के अनुसार परामर्श भेजे जाते हैं|

PM Kisan e KYC Kaise Kare

एम किसान पर ऑनलाइन पंजीकरण करनें के विकल्प  (Option To Register Online On M Kisan)   

कृषि से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त करनें के लिए आपको एम किसान वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण अर्थात रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके लिए आपके पास मोबाइल फ़ोन होना आवश्यक है| mkisan पोर्टल की सहायता से पंजीकृत कृषकों को कृषि विद्यापीठ, कृषि विज्ञान केंद्र, राज्य का कृषि विभाग द्वारा खेती के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होंगे| आप एम किसान पोर्टल पर 3 प्रकार से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है, जो इस प्रकार है-

  • वेब पंजीकरण (Web Registration)
  • एसएमएस के माध्यम से पंजीकरण (SMS Registration)
  • किसान कॉल सेंटर (केसीसी) द्वारा पंजीकरण (Registration By Kisan Call Center -KCC)

पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट

1. वेब पंजीकरण प्रक्रिया (Web Registration Process)

  • लिंक पर क्लिक करनें के पश्चात आपके सामनें एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको मांगी गई जानकारी को सही – सही भरना होगा|
  • अब आपके सामनें एक फार्म ओपन होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की जानकारी दर्ज कर Save पर क्लिक करना होगा|
  • Submit करनें के पश्चात आपके सामनें Record has been submitted successfully का मैसेज शो होगा, इसके साथ ही आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा, जिसमें आपकी सन्दर्भ संख्या प्राप्त होगी|

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना

2. एसएमएस द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया (SMS Registration Process)

  • देश का कोई भी किसान mkisan पोर्टल पर एसएमएस द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकता है, जो इस प्रकार है-
  • एसएमएस द्वारा पंजीकरण के लिए आपको अपनें मोबाइल में Message आप्शन में जाकर “किसान GOV REG < नाम >, <राज्य का नाम>, <जिला का नाम>, <ब्लॉक का नाम >” (राज्य, जिला और ब्लॉक के नाम के केवल पहले 3 वर्णों की आवश्यकता होती है) लिखना होता है|
  • मैसेज लिखने के बाद आपको 51969 या 7738299899 पर सेंड कर दे|
  • आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होनें पर आपके पास एक मेसेज आयेगा, जिसमें आपकी रजिस्ट्रेशन संख्या लिखी होगी|
  • इस प्रकार आप एसएमएस की सहायता से आप पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते है|

पारदर्शी किसान सेवा योजना

3. किसान कॉल सेंटर (केसीसी) द्वारा पंजीकरण (Registration By Kisan Call Center -KCC)

यदि आपके पास इन्टरनेट सुविधा नहीं है और आप मोबाइल भी चलानें में निपुण नहीं है, तो आप अपना पंजीकरण किसान टोल फ्री नंबर के माध्यम से किसान कॉल सेंटर (केसीसी) से कर सकते है| केसीसी द्वारा पंजीकरण के लिए आपको इस टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर काल करना होगा| यह काल किसान कॉल सेंटर एजेंट द्वारा की जाती है|

Kisan Kalyan Mission

ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें (Check PM Kisan Registration Kisan)

1- सर्वप्रथम यूजर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा |

2- अब यूजर को मेनू बार में ‘फार्मर कॉर्नर’ पर क्लिक करना होगा |

3- अब आपकी स्क्रीन पर तीन ऑप्शन आएंगे (ए) आधार संख्या (Aadhar Number) , (बी) खाता संख्या (Account Number), और (सी) मोबाइल नंबर (Mobile Number) इनमें से आप किसी भी ऑप्शन का चयन करके पेमेंट स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं|

4- अब आपको ‘गेट डेटा’ विकल्प पर क्लिक करना होगा और आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान स्टेटस का ऑप्शन दिखाई देगा और आप अपने सभी ट्रांजेक्शन की एक लिस्ट प्राप्त कर पाएंगे|

किसान मित्र योजना

पीएम किसान रजिस्ट्रेशन मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें

पीएम किसान रजिस्ट्रेशन एप को बहुत ही आसान तरीके से डाउनलोड किया जा सकता है, इसके लिए आपको नीचे दिये गए स्टेप्स का पालन करना होगा:-

स्टेप 1 – अब अपने मोबाइल के प्ले स्टोर (Play Store) में एप्लिकेशन पर जाना होगा|

स्टेप 2 – इसके बाद अब आपको पीएम-किसान (PM Kisan) मोबाइल ऐप टाइप करना होगा

स्टेप 3 – अब पीएम-किसान (PM Kisan) मोबाइल ऐप (पीएम किसान गवर्मेंटच ऑफ इंडिया) ऑप्शन वाली स्क्रीन पर क्लिक करके डाउनलोड करना होगा |

स्टेप 4 – अब डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड करना होगा |

पीएम किसान शिकायत पोर्टल

पंजीकरण से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी (Important Information Related To Registration)

आपके मोबाइल पर कृषि से सम्बंधित मैसेज आप हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा अपनी क्षेत्रीय भाषा में प्राप्त कर सकते है| आप जिस भाषा में सन्देश प्राप्त करना चाहते है, विकल्प का चयन कर अपनी मनपसंद भाषा का चयन कर सकते है| इसके साथ ही आप अधिक से अधिक 8 प्रकार की फसलों या गतिविधियों के विकल्प चुन सकते है| इससे आपको अनावश्यक मेसेज नहीं प्राप्त होंगे| सिर्फ आपको वही संसद प्राप्त होंगे, जिनके विकल्पों का चयन आपके द्वारा किया गया है|

किसान सूचना पंजीकरण