पारदर्शी किसान सेवा योजना 2024 क्या है | UP Agriculture PM Kisan | App | पीएम किसान सेवा


UP Agriculture PM Kisan Scheme

उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए पारदर्शी किसान सेवा योजना का आरम्भ किया गया है | इस योजना के तहत किसानो को कृषि सम्बन्धी अनुदान आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जायेगा | कोरोना महामारी के चलते देश के किसानो के हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है जिसमे उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य के किसानो को अनेक प्रकार की सुविधाए प्रदान की जा रही है |

इस योजना का लाभ डायरेक्ट किसानो तक पहुँचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग ने ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को जारी किया है, जिसके द्वारा किसान भाई बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए ऑनलाइन पंजीकरण कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है | यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो यहाँ आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना App क्या है, UP Agriculture PM Kisan, किसान सहायता, पीएम किसान सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है|

पीएम किसान सम्मान निधि योजना पात्रता

पीएम किसान सेवा के अंतर्गत आने वाली सुविधाएँ

  • खेती का उन्नतशील तरीका
  • कृषको को देय सुविधाएं
  • प्राकर्तिक संसाधनों का प्रबंधन
  • किस माह में क्या करे
  • बीजो की जांच
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • असली खाद की पहचान
  • फसलों के किट एवं रोग का निवारण
  • विशेष कार्यक्रम
  • मिट्टी की जांच
  • कृषि उपयोगी यंत्र
  • प्रश्नोत्तरी
योजना की महत्वपूर्ण जानकारी (Scheme Highlight)
योजना का नामपारदर्शी किसान सेवा योजना
योजना का आरम्भउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
योजना का उद्देश्यऑनलाइन सुविधा द्वारा सेवाएं उपलब्ध कराना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://upagripardarshi.gov.in/Index-hi.aspx

पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट

पारदर्शी किसान सेवा योजना (Pardarshi Kisan Seva Scheme)

योजना को मुख्य रूप से राज्य के किसानों की कृषि उत्पादकता को बढ़ाने और कृषि की विकास दर को गति प्रदान करने के लिए आरम्भ किया गया है | इससे राज्य के किसानो की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और उनके जीवन के स्तर का भी विकास होगा साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होगी | इसके अलावा प्रदेश के क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के लिए क्षेत्र विशेष के लिए उपयुक्त योजनाओ का पालन एवं कृषको को रोजगार के नए अवसर प्रदान किये जायेंगे |

कृषि उत्पादन की विकास दर को प्रति वर्ष 5.1 प्रतिशत बनाये रखना तथा खाद सुरक्षा के लिए कृषि की नवीन तकनीक का प्रचार-प्रसार तथा किसानो को कृषि से जुड़ी समस्याओ का समाधान करना तथा राज्य के समस्या ग्रस्त भूमि यथा-जलमग्न, ऊसर, बंजर, बीहड़ इलाको को उपचारित कर उन्हें कृषि के लिए उपजाऊ बना कर कृषि के क्षेत्रफल में वृद्धि करना| योजना के तहत कृषि निवेशों की आपूर्ति निर्धारित समय सारिणी के अनुरूप कृषको को उपलब्ध कराना|

पीएम किसान सीएससी

UPPKSY योजना के लाभ

  • इस योजन के लाभार्थी केवल उत्तर प्रदेश के किसान भाई ही होंगे |
  • किसान भाई योजना में ऑनलाइन आवेदन करके सभी प्रकार की सेवाएं जैसे :- बीज कृषि यंत्र तथा कृषि रक्षा रसायन से सम्बंधित अनुदान राशि प्राप्त कर सकते है |
  • किसानो को दी जाने वाली अनुदान धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाएगी |
  • योजना के अंतर्गत किसानो को विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों में फसलों से अधिक उत्पादन को प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ के माध्यम से तकनीकी प्रदर्शन का आयोजन एवं उनके परिणामों से कृषको को परिचित कराया जायेगा |
  • राज्य में संचालित कृषि बीमा योजना के माध्यम से किसानो को कृषि उत्पादकता में प्राकृतिक आपदाओं, कीट/रोग आदि जोखिमों से होने वाले क्षति की पूर्ति करने के लिए व्यापकता प्रदान की जाएगी |
  • योजना के अंतर्गत यदि किसी किसान को ऑनलाइन पोर्टल में किसी तरह की समस्या होती है तो वह इसके लिए ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा सकता है और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है |

पारदर्शी किसान सेवा योजना ऑनलाइन पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज (Pardarshi Kisan Seva Documents)

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है |
  • आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए |
  • भूमि का खाता नंबर होना चाहिए |
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
  • बैंक अकाउंट पासबुक (Bank Account Details)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  • राशन कार्ड (Ration Card)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)

पीएम किसान शिकायत पोर्टल

UPPKSY में ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmmodiyojana.in/pardarshi-kisan-seva-yojana/ को ओपन करना होगा |
  • वेबसाइट को ओपन करते ही आपके सामने होम पेज खुल कर आ जायेगा |
  • होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा | जिसमे आपको इस पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपके सामने इसका अगला पेज खुलकर आ जायेगा | यह आपका पंजीकरण फॉर्म होगा |
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे :- नाम ,पता ,आधार नंबर ,बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि को भरना होगा |
  • सभी जानकारियों को ठीक – ठीक भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इस तरह से आपका आवेदन पूरा हो जायेगा, और आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते है |

पारदर्शी किसान सेवा ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करे

  • सर्वप्रथम आपको कृषि विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा | आपके सामने होम पेज खुल कर आ जायेगा |
  • होम पेज पर आपको संपर्क करे का सेक्शन दिखाई देगा इस सेक्शन में आपको शिकायत दर्ज करे का विकल्प दिखाई देगा | जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने एक पेज खुल कर आ जायेगा | यह एक शिकायत दर्ज का फॉर्म होगा | इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे :- नाम ,पता ,जनपद , विषय ,शिकायत , फ़ोन नंबर ,कैप्चा कोड आदि को भरना होगा |
  • सभी जानकारियों को ठीक – ठीक भरने के बाद सुरक्षित बटन पर क्लिक कर दे |
  • इस तरह से आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी |
  • शिकायत दर्ज होने के बाद आपकी समस्या का समाधान आप तक पहुंच जायेगा|

किसान पेंशन योजना

पारदर्शी किसान सेवा योजना यूज़र की सूची देखने की प्रक्रिया 

  • सर्वप्रथम इसकी आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर ले, वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा |
  • होम पेज पर आपको संपर्क करे का सेक्शन दिखाई देगा, इस सेक्शन में आपको यूजर की सूची का विकल्प दिखाई देगा, इस विकल्प पर क्लिक करे |
  • आपके सामने नया पेज खुल कर आ जायेगा |
  • इस पेज पर आपको प्रयोक्ता का स्तर और प्रयोक्ता आदि में से चुनना होगा |
  • इसके बाद शो बटन पर क्लिक करे |
  • आपके सामने यूज़र की सूची आ जाएगी |

किसान पंजीकरण रिपोर्ट कैसे देखे

  • यदि आप किसान पंजीकरण की रिपोर्ट देखना चाहते है तो उसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com/Record_Fatch.aspx पर जाना होगा |
  • वेबसाइट को ओपन करते ही आपके सामने एक पेज खुल कर आ जायेगा |
  • यह रिपोर्ट देखने का फॉर्म होगा |
  • इस फॉर्म में आपको जनपद,ब्लॉक, कृषक,किसान आई डी, मोबाइल, खाता संख्या में से किसी एक को ठीक तरह से भर दे |
  • जानकारी को भरने के बाद Search Button पर क्लिक करे |
  • इस तरह से आप किसान पंजीकरण की रिपोर्ट को देख पाएंगे |

किसान सूचना पंजीकरण

पारदर्शी किसान सेवा योजना App Download कैसे करे

  • यदि आप पारदर्शी किसान योजना से सम्बंधित App को डाउनलोड करना चाहते है तो उसके लिए आप दो तरीको का इस्तेमाल कर सकते है |
  • ऍप को डाउनलोड करने का पहला तरीका यह है की यदि आप चाहे तो इसे वेबसाइट के माध्यम से APK फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते है |
  • इसके अतिरिक्त इस ऍप को डाउनलोड करने का दूसरा तरीका भी है |
  • इसके लिए आप अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाकर भी इस App को डाउनलोड कर सकते है |
  • अपने मोबाइल के प्ले स्टोर को खोल ले |
  • प्ले स्टोर के सर्च ऑप्शन में जाकर आप कृषि किसान ऍप को लिख कर सर्च करे |
  • आपके सामने इस पोर्टल का इंटरफ़ेस आ जायेगा |
  • अब आपको Install वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपका ऍप इनस्टॉल हो जायेगा |
  • अब आप इस ऍप का इस्तेमाल कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

किसान सेवा केंद्र

राज्य के अंतर्गत आने वाले 248 पंचायत समिति मुख्यालय एवं 3000 ग्राम पंचायतो के मुख्यालयो पर किसान सेवा केंद्र सह विलेज नॉलेज सेंटर का निर्माण किया गया है | जिसमे पंचायत समिति के कार्य की लागत प्रति इकाई 10 लाख तथा ग्राम पंचायत की 9 लाख की राशि स्वीकृत है |

इस योजना में पंचायत समिति के 248 कार्यो में से 244 कार्यो को 2017 तक पूरा कर दिया गया है इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत के 3000 कार्यो में से 2717 कार्य पूर्ण हो चुके है और 81 ग्राम पंचायतो के कार्य प्रगति पर है तथा 102 ग्राम पंचायतो के कार्य अभी तक आरम्भ नहीं किये गए है |

किसान की दोगुनी आय योजना