Kisan Kalyan Mission 2024 – Online Registration (किसान की दोगुनी आय योजना)


Kisan Kalyan Mission Yojana 2024

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश के किसानो की आय को बढ़ाने के लिए “UP किसान कल्याण मिशन योजना” का आरम्भ 6 जनवरी 2021 को किया गया | इस योजना में राज्य के किसानो को कई तरह के लाभ पहुंचाने के लिए किसान मेला कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा | इस कार्यक्रम में खेती में इस्तेमाल होने वाली नयी तरह की टेक्नोलॉजी और सरकार द्वारा जारी की गई, नई-नई योजनाओ की जानकारी दी जाएगी | जिससे किसान नई तकनीकी (टेक्नोलॉजी) का इस्तेमाल कर अपनी आय को बढ़ा सकेंगे |

सरकार का इस योजना के माध्यम से मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दुगुना बढ़ाना है | यदि आप भी UP किसान कल्याण मिशन के बारे जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो यहाँ आपको Kisan Kalyan Mission 2024 – Online Registration (किसान की दोगनी आय योजना) के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है |

किसान मित्र योजना

UP किसान कल्याण मिशन 2024 (Kisan Kalyan Mission) क्या है

UP किसान कल्याण मिशन योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर कृषि मेलो के आयोजन करने की योजना बनाई गई है | इस योजना के तहत कृषि कार्यक्रम को प्रदेश के लगभग 824 विकास खंडो में 6 जनवरी से 21 जनवरी तक चलाया जायेगा | यूपी किसान कल्याण योजना 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रदेश के सभी किसान सरकार द्वारा आयोजित किये गए इस कार्यक्रम में भाग ले सकते है और कई तरह की योजनाओ और सुविधाओं का लाभ उठा सकते है | उत्तर प्रदेश के किसानो के लिए यह एक कल्याणकारी योजना है|

इस योजना के तहत राज्य के 303 ब्लाकों में 6 जनवरी को कार्यक्रम किये जायेंगे और इसके अगले सप्ताह में भी 303 ब्लाकों का कार्यक्रम किया जायेगा | इसके अतिरिक्त 21 जनवरी को प्रदेश के 201 ब्लाकों में किसानो के लिए उपयोगी प्रदर्शन, कृषि मेले, वैज्ञानिक वार्ता और प्रगतिशील किसानो को सम्मानित भी किया जायेगा|

पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट

किसान कल्याण मिशन 2024 योजना का महोत्सव

राज्य के किसानो की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से यूपी किसान कल्याण मिशन 2024 योजना को जमीन स्तर तक उतारने का प्रयास किया जा रहा है | सरकार द्वारा लागू किये गए इस मिशन में किसानो द्वारा उत्पादित किये जाने वाले सभी उत्पादों को भी शामिल किया गया है | इस बार यूपी सरकार द्वारा राज्य में गुण महोत्सव का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा | कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष इस महोत्सव को स्थगित कर दिया गया था, किन्तु इस बार इस गुण महोत्सव को लखनऊ में आयोजित किया जायेगा|

चीनी उधोग और गन्ना उधोग विकास विभाग द्वारा इस महोत्सव को आयोजित किये जाने की योजना बनाई गई है | यह महोत्सव 13 और 14 फरवरी को हो सकता है, इसके आयोजन की तिथि और जगह की घोषणा पहले कर सभी किसानो को सूचित कर दिया जायेगा,  जिससे वह इस महोत्सव में भाग ले सके |

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

गुण महोत्सव का उद्देश्य

  • इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य यह है कि इसमें अधिक से अधिक किसान शामिल होकर गुड़ के गुणों और रेंज से वाकिफ हो सके | सरकार गुण के प्रचार प्रसार के लिए भी प्रयास करेगी |
  • इस महोत्सव में राज्य के सभी किसानो को बुलाया जायेगा तथा इस कार्यक्रम में कृषि और खाद क्षेत्र के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे |
  • इस महोत्सव में गुण की चॉकलेट मिठाई, खीर, जैसे व्यंजन होंगे | अनुसंधान परिषद और गन्ना परिषद अनुसंधान संस्थानों ने मिलकर कई तरह की फ्लेवर वाली चॉकलेट का उत्पादन इस महोत्सव के लिए किया है |
  • मुजफ्फरनगर में 100 से अधिक गुण की चीज़ो का उत्पादन किया गया है |
  • इस महोत्सव से यह लाभ होगा की गुड़ का अच्छे स्तर पर प्रचार होगा और किसानो की आय में भी वृद्धि देखने को मिलेगी तथा रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे | महोत्सव का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जायेगा |

pmfby.gov.in, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

किसान की दोगनी आय योजनाका उद्देश्य

प्रदेश की इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानो की आय को बढाकर दोगुना करना है | योजना में ब्लॉक स्तर पर लगाए जा रहे मेलो में किसानो को कृषि सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की जाएगी तथा साथ में किसानो को पुरुस्कृत भी किया जायेगा | इस मिशन योजना से किसानो की कृषि सम्बंधित कई समस्याए भी दूर होंगी | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को पूरा करने के लिए 2024 तक किसानो की आय को दोगुना करेंगे और देश के किसानो को तरक्की की और ले जायेंगे |

किसान रथ मोबाइल एप

Kisan Kalyan Mission 2024 Plan

  • केवल उत्तर प्रदेश के किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा |
  • UP किसान कल्याण मिशन 2024 योजना में राज्य के किसानो के लिए 824 विकास खंडो में कृषि कार्यक्रमों को आयोजित किया जायेगा, जिससे कि सभी प्रदेश के किसान इसमें सम्मिलित हो पाएंगे |
  • इस योजना के अंतर्गत कृषि आधारित गतिविधिया पशुपालन, बाग़वानी आदि को भी इसमें शामिल किया जायेगा |
  • योजना में किसानो को कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि सम्बन्धी जानकारी प्रदान की जाएगी साथ ही किसानो को पुरुस्कार भी प्रदान किये जायेंगे |
  • 6 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक इस योजना के कार्यक्रमों को चलाया जायेगा | इसमें पहला चरण 6 जनवरी और दूसरा चरण 13 जनवरी तथा तीसरा चरण 21 जनवरी को आयोजित किया जायेगा |
  • पहला चरण 6 जनवरी के कार्यक्रम में किसानो के उत्पादन संगठन (FPO) और स्वयं सहायता समूह के जरिये समूह में जुड़कर महिलाओ को सरकारी योजनाओ का लाभ लेने की सलाह दी जाएगी |
  • इस तरह के आयोजन से किसानो को योजनाओ की जानकारी और साथ ही उन्हें लाभान्वित किया जायेगा |

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट

किसान कल्याण मिशन 2024 योजना के दस्तावेज एवं पात्रता

  • आवेदन करने वाला यूपी (UP) का नागरिक होना चाहिए |
  • आधार कार्ड (Adhaar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Address proof)
  • पहचान पत्र (Voter Id)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना

Kisan Kalyan Mission 2024 – Online Registration Process

  • यूपी किसान कल्याण मिशन में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • अब पेज पर आपको “Registration” का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते है, तो आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा |
  • यह आपके आवेदन का फॉर्म होगा, जिसमे आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को सही–सही भरना होगा |
  • इसके निचे दिए गए Submit आप्शनपर क्लिक करना होगा |
  • इस तरह से आपके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |

Paramparagat Krishi Vikas Yojana (PKVY)