किसान रथ मोबाइल एप | Download KISAN RATH Mobile App at kisanrath.nic.in


KISAN RATH Mobile App

भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा देश के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए किसान रथ मोबाइल ऍप (Kisan Rath Mobile App) का आरम्भ किया गया है | कोरोना वायरस के चलते देश में सभी जगह लॉकडाउन लगा हुआ है | जिसके चलते देश के सभी किसानो को अपनी फसल को बेचने में असमर्थता हो रही है | इन समस्याओ को देखते हुए ही सरकार द्वारा शुरू किये गए इस मोबाइल ऍप के जरिये फसलों को ऑनलाइन बेचा (Online Sold) जा सकता है साथ ही व्यापारी भी इस मोबाइल ऍप के जरिये फसलों का ब्यौरा देख सकते है और आसानी से व्यापार कर सकते है |

यदि आप भी ऐसी समस्याओ से गुजर रहे है तो आप भी इस किसान रथ मोबाइल ऍप (Kisan Rath Mobile App) का इस्तेमाल कर अपनी फसल को आसानी से बेच व् खरीद सकते है | इस पोस्ट में आपको इस ऍप से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आदि के बारे में बताया जा रहा है |

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना

किसान रथ मोबाइल ऍप क्या है (KisanRath Mobile App)

कोरोना वायरस (Corona Virus) के कारण दुनिया के कई देशो में लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ है भारत देश में भी इसका पालन सख्ती से किया जा रहा है | किन्तु ऐसे समय में देश में सभी लोगो को कई तरह की समस्याओ का सामना भी करना पड़ रहा है जिसमें एक समस्या किसान को फसल की खरीद फरोख्त से भी जुड़ी हुई है, चूंकि लॉकडाउन में लोगो का घरो से बहार निकलना मना है तो ऐसे में किसानो को अपनी फसल को बेचने में भी कई तरह की समस्याए आ रही है फसल को अधिक समय तक रखा भी नहीं जा सकता है |

अधिक समय तक रखने से फसल भी ख़राब हो जाएगी और किसानो को इससे बहुत बड़ा नुकसान भी होगा जिससे उनके जीवन की आर्थिक स्थिति और भी ख़राब हो जाएगी | इन सभी महत्वपूर्ण बातो को ध्यान में रखते हुए ही देश की सरकार द्वारा इस किसान रथ मोबाइल ऍप (Kisan Rath Mobile App) को लॉंच किया गया है | इस ऍप को देश के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Agriculture Minister Narendra Singh Tomar) द्वारा आरम्भ किया गया है जिसमे फसलों की कटाई से लेकर उसे मंडी तक पहुंचाने का कार्य इस ऍप के माध्यम से ही किया जायेगा | जिससे किसान फसलों की आसानी से खरीद और बिक्री कर सकेगा |

Kisan Rath Mobile App Highlights
ऍप का नामकिसान रथ मोबाइल ऍप
ऍप का आरम्भकृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के द्वारा
ऍप के लाभार्थीदेश के सभी किसान और व्यापारी
उद्देश्यफसल की खरीद और बिक्री को आसान करना

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

किसान रथ मोबाइल ऍप का उद्देश्य (Kisan Rath Mobile App Purpose)

वर्तमान समय में पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है | जिससे देश के सभी किसान अपनी फसलों को बेच नहीं पा रहे है और उन्हें काफी नुकसान भी हो रहा है तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी ख़राब होती जा रही है | किसानो की इन्ही समस्याओ को देखते हुए देश के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने किसान रथ मोबाइल ऍप (Kisan Rath Mobile App) को लॉच किया है | जिससे देश के सभी किसान और व्यापारी इस ऍप की मदद से आसानी से अपनी फसलों की खरीद फरोख्त कर सकेंगे | यह ऍप किसान और व्यापारी के बीच में संपर्क का कार्य करेगा जिससे किसानो को अपनी फसल बेचने के लिए कही जाने की आवश्यकता नहीं होगी अर्थात वह इस किसान रथ मोबाइल ऍप (Kisan Rath Mobile App) के माध्यम से ही अपनी फसल के लेन-देन को आसानी से कर सकेंगे |

देश के सभी किसान सरकार द्वारा दी जा रही इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है | जिसके लिए सबसे पहले इस ऍप को अपने एंड्रॉएड (Android) मोबाइल में डाउनलोड कर ले | इसमें किसानो और व्यापारियों को परिवाहनो (Transport) (सामान ढ़ोने वाले वाहन) के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी तथा उन परिवाहनो के आने और स्थानों के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी किसान यह जानकारी प्राप्त करने के बाद तय समय और स्थान पर जाकर फल, सब्जियों और अनाज को बेच सकेंगे | इससे किसानो की आय में वृद्धि होगी और सरकार द्वारा जारी किये गए इस ऍप का उद्देश्य भी भलीभाँति पूर्ण होगा |

Paramparagat Krishi Vikas Yojana (PKVY)

किसान रथ मोबाइल एप के लाभ (Kisan Rath Mobile App Benefits)

  • देश के सभी किसान और व्यापारी इस मोबाइल ऍप के लाभार्थी होंगे |
  • व्यापरियों को अपनी कंपनी का नाम, अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा |
  • किसान रथ मोबाइल ऍप की सहायता से फसलों की खरीद फरोख्त आसान हो जाएगी |
  • इस ऍप का इस्तेमाल कर किसान और व्यापारी परिवहन वाहन के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे |
  • इस ऍप की सहायता से ट्रांसपोटर्स भी अपनी गाड़ी का पंजीकरण (Registration) सामान की ढुलाई के लिए कर सकते है |
  • किसान द्वारा दर्ज ढुलाई के माल की मात्रा को व्यापारी और ट्रांसपोर्ट दोनों ही देख सकते है |
  • व्यापारियों को अपने क्षेत्र में बिक्री के लिए उपलब्ध कृषि उपज का पता चलेगा जिससे वह कई किसानो द्वारा भेजे गए कृषि वस्तुओ को जुटाकर उसे खेत से उठाने के लिए ट्रक की व्यवस्था कर सकते है |
  • इस ऍप की सहायता से किसान अपनी फसल का ब्यौरा भी आसानी से देख सकता है तथा परिवहन उपलब्ध करने वाली कंपनियों से संपर्क कर किसान उस माल को पहुंचाने के लिए ट्रक और किराये की जानकारी ले सकता है |
  • किसान मोबाइल रथ ऍप में आप कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से खेती कर अन्य जरूरतों के लिए मशीनरी भी बुक कर सकते है |
  • इस ऍप के द्वारा 14 हजार से अधिक कस्टम हायर सेंटरों (CHC) में 20 हजार से अधिक ट्रेक्टर भी रजिस्टर्ड है | जिससे देश के किसानो के साथ – साथ ट्रांसपोटरों को भी कार्य मिलेगा और दोनों को फ़ायदा होता है |

कृषि उड़ान योजना क्या है

किसान रथ मोबाइल एप कैसे डाउनलोड करे (Download KISAN RATH Mobile App at kisanrath.nic.in)

  • देश के वह सभी किसान और व्यापारी जो इस ऍप का लाभ प्राप्त करना चाहता है तो वह इस ऍप को नीचे बताये गए तरीके का इस्तेमाल कर डाउनलोड कर सकते है |
  • ऍप को डाउनलोड करने के लिए आपके पास एंड्राइड स्मार्ट मोबाइल होना चाहिए |
  • अपने एंड्राइड मोबाइल में आपको अपने Google Play Store में जाना होगा |
  • इसके बाद Search ऑप्शन में Kisan Rath टाइप करके सर्च कर ले |
  • आपके सामने कुछ तरह से स्क्रीन पर किसान ऍप दिखाई देगा |
  • इसके बाद आप Download बटन पर क्लिक कर ऍप को डाउनलोड कर ले |
  • डाउनलोड हो जाने के बाद Install पर क्लिक कर ऍप को इनस्टॉल कर ले |
  • आपका किसान रथ ऍप इस्तेमाल के लिए तैयार है |

पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है

किसान रथ मोबाइल एप ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया (KisanRath Online Registration Process)

  • Kisan Rath Mobile App में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए तरीको का पालन करे |
  • सबसे पहले आपको Download किये गए ऍप को Open करना होगा |
  • इसके बाद ऍप के Home Page पर आपको भाषा (Language) का चयन करना होगा |
  • भाषा का चयन करने के बाद आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे Farmer’, ‘Trader’, ‘Service Provider’ इनमे से आपको आप क्या है इसका चयन करना होगा यदि आप एक किसान है तो आप “Farmer” के विकल्प पर क्लिक कर Login कर ले |
  • यदि आप पहले से पंजीकृत नहीं है तो आपको ‘Sign In’ के नीचे दिए गए “Don’t have an account ? Register” के विकल्प पर क्लिक करे |
  • आपके सामने Registration Form कुछ इस तरह का खुलकर आ जायेगा |
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारियों जैसे :- नाम, मोबाइल नंबर, राज्य, जिला, तहसील, गाँव  आदि को भरना होगा |
  • सभी जानकारियों को ठीक से भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दे |
  • इस तरह से आपका पंजीकरण संपन्न हो जायेगा जिसके बाद आपकी जानकारियों के आधार पर ही आपसे व्यापारी और सर्विस प्रोवाइडर संपर्क करेंगे |

पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट