कृषि उड़ान योजना 2023 क्या है | उड़ान योजना की शुरुआत | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन


कृषि उड़ान योजना से सम्बंधित जानकारी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने कृषि उड़ान योजना का आरंभ करने के लिए 2020-2021 का केंद्रीय बजट पेश किया है | इस कृषि उड़ान योजना 2023 में किसानो को कृषि उत्पादन के परिवहन के लिए सहायता प्रदान की जाएगी | योजना में देश के किसानो की फसलों को विशेष हवाई विमानों के  जरिये समय पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पंहुचा दिया जायेगा |

इससे किसानो की फसलों को सही समय पर बाजारों में पहुंचाया जा सकेगा | जिससे किसानो को उनकी फसल का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके| यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो यहाँ आपको कृषि उड़ान योजना क्या है, उड़ान योजना की शुरुआत, नाविन्यपूर्ण योजना 2023 के बारे सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है|

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना

KRISHI UDAN YOJANA 2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने इस योजना को इंटरनेशनल, नेशनल रुट पर और नागरिक उड्डन मंत्रालय की सहायता को शुरू किया जा रहा है| इस योजना के अंतर्गत केंद्र,राज्य सरकारों और हवाई अड्डे के संचालको से रियायत के सन्दर्भ में वित्तीय प्रोत्साहन चुनिंदा एयरलाइन्स को दिया जा रहा है | कृषि उड़ान योजना 2023 के तहत दूध, मछली, मांस जैसी ख़राब होने वाली चीजों को हवाई यातायात द्वारा जल्द से जल्द बाजारों तक पहुंचाया जायेगा|

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

योजना का मुख्य उद्देश्य (Main Purpose)

हमारे देश का किसान पूरी तरह से कृषि पर निर्भर करता है | कृषि ही किसान की आय का मुख्य साधन है, और उसके जीवन यापन का भी ऐसे में जब कई चीजे जैसे :- दूध, मछली, मांस जैसी ख़राब होने वाले प्रदार्थ बाजारों तक सही समय पर नहीं पहुंच पाते है और ख़राब हो जाते है तो इससे किसानो को काफी नुकसान होता है | ऐसे में किसानो की आय नहीं हो पाती है और किसानो को सरकार पर निर्भर होना पड़ता है| देश के किसानो की ऐसी समस्याओ को देखते हुए ही केंद्र सरकार द्वारा इसके समाधान के लिए कृषि उड़ान योजना 2023 का आरम्भ किया गया है|

योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो के उत्पादों को कम से कम समय में सीधे बाजारों तक पहुँचाना है| इससे किसानो को उनकी फसल के उचित दाम प्राप्त हो सकेंगे और फसल के ख़राब होने का डर भी नहीं रहेगा| योजना के लाभार्थियों की फसल को हवाई जहाज के द्वारा समय पर मंडी में पहुंचाया जायेगा, जिससे उनके ख़राब होने वाले प्रदार्थ ख़राब होने से पहले ही बाजार में बिक जाये और उन्हें खरीदारों द्वारा उपयोग में लाया जा सके | इससे किसानो को किसी तरह का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा|

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

कृषि उड़ान योजना की शुरुआत

कृषि उड़ान योजना की शुरुआत केंद्रीयवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा 1 फरवरी 2020 की गई | कृषि उड़ान योजना (Krishi Udan Yojana) के तहत किसानों को सब्सिडी आधारित हवाई सेवाएं मुहैया कराने की योजना बनाई गई है | यह योजना अंतरराज्यय तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर लागू की जाएगी | इस योजना के तहत आधी सीटें कृषकों के लिए रियायती दरों पर दिए जाने की योजना बनाई गई है | व्यवहारता फंडिंग के नाम से कृषकों के लिए एक निश्चित मात्रा में राशि मुहैया कराई जाएगी | इस धनराशि को केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार दोनों द्वारा प्रदान किया जायेगा|

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

कृषि उड़ान योजना में रेजिस्ट्रेशन

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए देश के इच्छुक किसानो को इस योजना में पंजीकरण करवाना होगा | पंजीकरण के बाद ही आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है | कृषि उड़ान योजना में सरकार द्वारा प्रोत्साहित एयरलाइन और देश के विभिन्न हिस्सों में कृषि के उत्पादों के परिवहन के लिए हवाई अड्डों को संचालित किया जायेगा |

इसमें उड़ानों में कम-से-कम आधी सीटों को रियायती किराये पर दिया जायेगा | योजना में शामिल लाभार्थियों को इसमें एक निश्चित मात्रा में व्यवहार्यता अनुदान (VGF) दिया जायेगा | केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही द्वारा इस VGF फण्ड का वहन किया जायेगा |

कृषि उड़ान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज और पात्रता (Required Documents and Eligibility)

  • आधार कार्ड (Aadhar Card) |
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • खेती संबंधित दस्तावेज (Farming Related Documents)
  • निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)।
  • राशन कार्ड (Ration Card)
  • केवल भारत के स्थायी निवासी ही इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं।
  • योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक का किसान होना अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना

कृषि उड़ान योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Application Procedure)

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://agriculture.gov.in/ को ओपन करना होगा |
  • आपके सामने होम पेज खुल कर आ जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको ‘ऑनलाइन आवेदन’ वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन आवेदन का फॉर्म खुल कर आ जायेगा |
  • इस फॉर्म में आपको मांगी गयी जानकारी जैसे : नाम, आधार नंबर आदि को ठीक – ठीक भरना होगा |
  • सभी जानकारियों को ठीक – ठीक भरने के बाद आपको ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इस तरह से आपका योजना में सफलता पूर्वक आवेदन हो जायेगा|

किसान क्रेडिट कार्ड योजना

कृषि उड़ान योजना का Log-In Process

  • कृषि विभाग में लॉगिन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा |
  • आपके सामने होमपेज खुलकर आ जायेगा |
  • होम पेज पर आपको लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन वाला पेज खुल कर आ जायेगा |
  • इस फॉर्म में आपको यूजर नाम, पासवर्ड, कैप्चा कोड डालना होगा |
  • इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करे |
  • इस तरह से आप सफलता पूर्वक लॉगिन कर पाएंगे |

उड़ान योजना का सम्पर्क (Contact Us)

यदि आपके सामने रेजिस्ट्रेशन या लॉगिन सम्बंधित किसी तरह की समस्या आ रही है | तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाकर Contust Us वाले विकल्प को चुन कर| संबधित विभाग से संपर्क कर अपनी समस्या का हल या किसी तरह की जानकारी को प्राप्त कर सकते है|

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना