CHC Farm Machinery | सीएचसी फार्म मशीनरी App Download – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन


CHC Farm Machinery App

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी द्वारा CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप को लॉच किया गया है | इस ऍप के माध्यम से देश के किसानो को खेती करने के लिए मशीनरी और महंगे उपकरणों को किराये पर उपलब्ध कराया जायेगा | जिससे किसानो को किसी भी फसल को करने में आसानी होगी और वह अच्छी पैदावार कर सकेंगे |

यह ऍप किसानो को उनके नजदीकी क्षेत्र में कस्टम हायरिंग (CHC) से जोड़ता है | यदि आप भी इस ऍप का इस्तेमाल करकेइन सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है | तो इस पोस्ट में आपको CHC Farm Machinery,सीएचसी फार्म मशीनरी App Download – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, के बारे में बताया गया है |

Kisan Kalyan Mission

CHC Farm Machinery क्या है

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के किसानो को राहत पहुचाने तथा उनकी आय बढाने हेतु, एक नयी योजना का शुभारम्भ किया गया है | इस योजना में देश के किसानो को खेती करने के लिए महंगे उपकरणों को खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी तथा किसान खेती करने के लिए कृषि यंत्रो को किराये पर भी ले सकते है | इसके लिए किसान को CHC Farm Machinery मोबाइलऍप की जरूरत होगी | जिससे किसान अपने खेत के 50 किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध कृषि यंत्रो को किराये पर ले सके | यह सभी कृषि यंत्र आसानी से किराये पर सस्ते दामों पर CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप के उपयोग से उपलब्ध हो जायेंगे | इससे किसान कम लागत में अच्छी कमाई कर सकेंगे |

किसान मित्र योजना

CHC (Custom Hiring Center) Farm Machinery Mobile App

इस मोबाइल ऍप में देश की 12 भाषाओ को शामिल किया गया है, तथा इस CHC Farming Machinery मोबाइल ऍप में तक़रीबन 40,000 तक कस्टम हायरिंग सेवा केन्द्रो को पंजीकृत किया गया है | जिसमे लगभग 1,20,000 से अधिक कृषि यंत्रो को किराये पर दिया जायेगा|

CHC Farm Machinery मोबाइल ऍप का उपयोग कर कोई भी किसान सस्ते दरों पर कृषि योग्य उपकरणों का चुनाव कर किराये पर ले सकता है | देश के अधिकतर छोटे एवं सीमांत किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा | जिससे देश के छोटे और सीमांत किसान कृषि यंत्रो को उचित मूल्य पर किराये पर प्राप्त कर आसानी से खेती कर सकेंगे |

पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट

CHC योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य देश के उन छोटे एवं सीमांत किसानो को सहायता प्रदान करना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है, तथा कृषि योग्य महंगे उपकरणों को खरीद पाने में सक्षम नहीं होते है | ऐसे ही किसानो को ध्यान में रखते हुए इस CHC (Custom Hiring Center) Farm Machinery मोबाइल ऍप को लॉच किया गया है | इस ऍप का यह फ़ायदा होगा की देश के किसानो को कृषि के लिए किराये पर उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे जिससे किसान कम लागत में अच्छी कमाई कर सकेंगे | केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा देश के किसानो को खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सस्ती दरों पर किराये पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराये जा रहे है, जिससे किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा |

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

Agricultural Equipment to be Received Under the Scheme

  • ट्रैक्टर(Tractor)
  • कंबाइन हार्वेस्टर(Combine Harvester)
  • पैड़ी राइस ट्रांसप्लांटर (Paddy Rice Transplanter)
  • मल्टी क्रॉप थ्रेशर (Multi Crop Thresher)
  • फर्टिलाइजर ड्रिल (Fertilizer Drill)
  • रोटावेयर (Rotavator)
  • लेजर लैंड लेवलर (Laser Land Leveler)
  • जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल (Zero Till Seed Cum Fertilizer Drill)

pmfby.gov.in, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

कंबाइन हार्वेस्टर (Combine Harvester)

कृषि उपकरण में इस मशीन का उपयोग फसल की कटाई के बाद खेत में रहने वाले पैरा को मिट्टी से सड़ाकर खाद के रूप में उपयोग में लाया जाता है | जिससे मिट्टी की उवर्रक क्षमता भी बेहतर होती है | कंबाइन से काटी गई फसल बीज उत्पादन के उपयोग में लाई जाती है | इस मशीन का इस्तेमाल कर किसान अपनी सोई हुई फसल को भी काट सकता है |

किसान रथ मोबाइल एप

Paddy Rice Trans planter

राइस ट्रांसप्लांटर एक ऐसी मशीन है जिसका इस्तेमाल धान की रोपाई में किया जाता है | इसका उपयोग कर किसान कम समय में अच्छी पैदावार कर सकता है | इस मशीन का इस्तेमाल उन किसानो के लिए बहुत ही लाभकारी है जो धान की फसल की निराई- गुड़ाई और रोपाई को ठीक तरह से नहीं कर पाते है | वह इस राइस ट्रांसप्लांटर (Rice Transplanter) का इस्तेमाल कर आसानी से क्रमवार धान की फसल को लगा सकते है |

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट

Use of Multi Crop Thresher

मल्टीक्रॉप थ्रेसर (Multicrop Thresher) का उपयोग फसल की थ्रेसिंग (गहाई फसल के दानो को अलग करना) करने में किया जाता है | इस मशीन का इस्तेमाल कर किसान कम समय में अधिक से अधिक फसल से दानो को अलग कर सकता है | एक से अधिक फसलों की थ्रेसिंग इस मशीन के द्वारा की जा सकती है | इस मशीन से उच्च गुणवत्ता का भूसा भी प्राप्त हो जाता है तथा निकलने वाला भूसा न ज्यादा मोटा होता और न ही ज्यादा पतला |

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना

Rotavator

रोटावेटर (Rotavator) का इस्तेमाल मुख्य रूप से खेतो की बीज की बुआई के समय उपयोग में लाया जाता है | इसका इस्तेमाल खेत की पुरानी फसल के अवशेषो मक्का ,गेहू, गन्ना को हटाने तथा इसके मिश्रण में करते है | इससे धान की लागत समय और ऊर्जा की भी बचत होती है तथा मिट्टी के स्वास्थ में भी सुधार होता है |

Laser Land Leveler

यह एक विशेष प्रकार का कृषि यंत्र है | जिसे परम्परागत विधियों से बिलकुल हटकर एक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बनाया गया कृषि यंत्र है | लेजर लैंड लेवलर (Laser Land Leveler) उपकरण को ट्रेक्टर में जोड़कर इस्तेमाल में लाया जाता है | इस उपकरण को ड्राइवर की सहायता से ट्रैक्टर की ऊंचाई की तरफ से ढाल की दिशा में चलाया जाता है | इसके अतिरिक्त सारे कार्य लेजर लैंड लेवलर के द्वारा स्वयं किये जाते है | इसे मुख्य रूप से खेत की मिट्टी को समतल बनाने में लाया जाता है | इसके अलावा लेजर लैंड लेवलर का उपयोग सडक़,स्थल और ड्रेनज के निर्माण स्थल को समतल बनाने में भी करते है |

Paramparagat Krishi Vikas Yojana (PKVY)

Zero Till Seed Cum Fertilizer Drill

यह उपकरण मुख्य रूप से गेहूं की बुआई धान की कटाई के तुरंत बाद नमी का उपयोग करके बिना जुते हुए खेत में एक सिमित गहराई में मिट्टी के नीचे खाद के बीज को लाइन में बनाये गए कूड़ो में रखना ही इस मशीन का ही मुख्य कार्य है | जीरो टिलेज सीड कम फर्टी ड्रिल का उपयोग एक ही गहराई पर बीज को बोते समय अच्छा जमाव होता है, साथ समय की बचत भी होती है | फसल के लाइन में होने के कारण सिंचाई, निराई, और कटाई सरलता से हो जाती है | इसमें बीज बक्सा, खाद बक्सा, बीज की मात्रा सेट करने वाला लीवर, बीज का आकार सेट करने वाला लीवर, धरातल पहिया एवं फॉर इसके मुख्य भाग है |

कृषि उड़ान योजना क्या है

CHC Farm Machinery Mobile AppBenefits and Features

  • इस ऍप के इस्तेमाल से किसान कम दर में जरूरी मशीनरी का चुनाव कर, उन्हें मंगा सकते है |
  • इस CHC ऍप में 12 भाषाओ (Languages) का समूह उपलब्ध है | जिसमे आप अपनी भाषा का आसानी से चयन कर सकते है |
  • इस ऍप में तक़रीबन 50,000 CHC को पंजीकृत किया गया है |
  • CHC में लगभग 1,20,000 मशीनें एवं उपकरणों का समूह मौजूद है |
  • इस ऍप का इस्तेमाल कर आप 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसी भी CHC से मशीन व उपकरण को आसानी से किराये पर ले सकते है |
  • इस योजना से किसानो को खेती करने में काफी आसानी होगी |
  • CHC Form Machinery का ऍप का साइज 5.2 MB है जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर आसानी से इस्तेमाल कर सकते है | इसे 4.0.3 या उससे ऊपर के वर्जन में डाउनलोड किया जाता है |
  • किसानो को इस ऍप से यह लाभ प्राप्त होगा की वह मशीन व् उपकरणों को सरलता से किराये पर लेकर खेती कर सकेंगे जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा भी प्राप्त होगा |

पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है

CHC Farm Machinery APP कैसे डाउनलोड करे

  • देश के वह इच्छुक लाभार्थी किसान जो कृषि करने के लिए कृषि यंत्रो और उपकरणों को किराये पर प्राप्त करना चाहते है | वह अपने मोबाइल फ़ोन से  CHC Farm Machinery ऍप डाउनलोड कर सकते है |
  • अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर CHC Farm Machinery को सर्च कर डाउनलोड कर ले |
  • ऍप को डाउनलोड कर इनस्टॉल कर ले |
  • इसमें दी गई 12 भाषाओ में अपनी भाषा का चयन कर ले |
  • अब इसपर रजिस्टर्ड होने के लिए “Register Here” आप्शन पर क्लिक करे|
  • अब “किसान उपयोगकर्ता” आप्शन पर क्लिक करे |
  • अब रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना मोबाइल नम्बर, राज्य का नाम, जिले का नाम, उपजिला, गाँव, पता इसकी जानकारी सही – सही भर दें |
  • अपनी आवश्यकता के अनुसार उपकरण का चुनाव करे और ऑर्डर कर दे |
  • इसके अतिरिक्त यदि कोई किसान किराये पर लिए गए यंत्रो पर छूट पाना चाहता है, तो उसे जन सेवा केंद्र में जाकर आवेदन करना होगा |
  • इसके बाद किसान अपनी जरूरत के लिए चुने गए यंत्र को जन सेवा केंद्र (Public Service Center) संचालको को बताना होगा |
  • इसके बाद जन सेवा केंद्र के संचालक किसान को एक आवेदक नंबर देंगे |
  • इस नंबर का इस्तेमाल कर आप छूट प्राप्त कर सकते है |
  • इसके अलावा किसान साइबर कैफे द्वारा भी आवेदन कर सकते है |

किसान पंजीकरण ऑनलाइन फॉर्म

CHCFarm Machinary Online Registration Process

  • सबसे पहले आप CHC Form Machinery ऍप को डाउनलोड कर ले |
  • ऍप को डाउनलोड करने के बाद अपनी भाषा का चयन कर ले |
  • इसके बाद आपको अपनी कैटेगरी का चयन करना होगा | इसमें तीन कैटेगरी है जिसमे यूजर्स, फार्मर तथा सर्विस प्रोवाइडर है |
  • इसमें अपनी कैटेगरी का चुनाव करले जिसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जायेगा |
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ठीक-ठीक भर ले |
  • इसमें नाम, आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर आदि को भरना होगा |
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दे |
  • पंजीकरण के सफल हो जाने के बाद आपके सामने मशीनरी की पूरी सूची खुलकर आ जाएगी |
  • इसमें अपनी जरूरत के मुताबिक मशीनरी और उपकरणों का चयन कर उसे किराये पर मंगा ले |

Kisan Helpline Number