UP Gehu Kharid Registration Online 2024 | उत्तर प्रदेश ई-उपार्जन ऑनलाइन पंजीकरण


उत्तर प्रदेश ई-उपार्जन ऑनलाइन पंजीकरण से सम्बन्धित जानकारी

उत्तर प्रदेश भारत की सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, इसलिए यहाँ पर बहुत अधिक किसान भी है और यहाँ पर ग्रामीण क्षेत्र भी बहुत अधिक है, जो कृषि पर निर्भर है | यहाँ राज्य सरकार ने किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य देने के लिए उनके लिए पोर्टल जारी किया है, जिसके माध्यम से आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने गेहूं की फसल बेच सकते है |  उत्तर प्रदेश में गेहूं की फसल मुख्य मानी जाती है, जिसके लिए किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता और उनके पैसे बिचोलिये खा जाते है| अब इस समस्या का समाधान करते हुए, बिना किसी बिचोलिये के डायरेक्ट बेचे गए गेहूं की राशि आपके बैंक खाते में आ जाएगी|

इसके लिए आप अपने मोबाइल से भी आवेदन कर सकते है | इस प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए क्षेत्र के ब्लॉक में जिले में इसके लिए संसथान बनाये गए है, जहाँ पर आपको रजिस्ट्रेशन के बाद गेहूं ले जाने होते है| यदि आप भी उत्तर प्रदेश के किसान है और UP Gehu Kharid Registration Online, उत्तर प्रदेश ई-उपार्जन ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी पाना चाहते है तो इसके बारे में बताया गया है|

नोट: उत्तर प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आरम्भ हो चुका है। निर्धारित नियमानुसार 1 अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीदने का प्रावधान नियत किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-24 हेतु गेहूं की एमएसपी 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

गेहूं की उन्नत किस्में

उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2024-2024

योजना का नामउत्तर प्रदेश गेहूं खरीद योजना 2024-2024
आरम्भ किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)
विभाग का नामकृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार
पोर्टल का नामई क्रय प्रणाली , ई उपार्जन पोर्टल
पात्रताउत्तर प्रदेश राज्य के सभी किसान
योजना से लाभउत्तर प्रदेश राज्य के किसान फसल ऑनलाइन माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी एजेंसियों को बेच सकते हैं ।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन माध्यम से
अधिकारी वेबसाइट (Official Website)यहाँ देखें

धान की खेती कैसे होती है

उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली (UP Gehu Kharid)

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को गेहू का सही मूल्य दिलाने और कोरोना के चलते अधिक दौड़ भाग न करनी पड़े इसके लिए योगी सरकार ने गेहू बेचने की सुविधा घर बैठे उपलब्ध करवा दी है | इसके लिए यूपी सरकार ने एक पोर्टल शुरू किया है| 

यहाँ डायरेक्ट लिंक से करे आवेदन => यहाँ क्लिक करे

इस पोर्टल के माध्यम से किसान अब अपनी रबी की फसल यानि कि गेहूं को ई-क्रय प्रणाली / ई-उपार्जन पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन ही बेच सकते है। इसके द्वारा किसानों को गेहू का उचित मूल्य पर यानि कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी एजेंसियों को बेच सकते हैं।

ड्रिप सिंचाई क्या है

UP गेहूं खरीद के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Document For UP Gehu Khareed)

उत्तर प्रदेश में सरकारी कीमत पर गेहू की फसल को ऑनलाइन बेचने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज भी निर्धारित किये गए है | इससे सम्बंधित डाक्यूमेंट्स की जानकारी इस प्रकार है:-

  • किसान का आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • किसान का बैंक अकाउंट पासबुक (Bank Account Detail With Passbook)
  • किसान का मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
  • किसान के खेत की राजस्व अभिलेख की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है।
  • इसके साथ ही किसान को अपनी जमीन से सम्बंधित विवरण खसरा – खतौनी, खसरा संख्या और जमीन का रकबा एवं गेहूँ का रकबा के बारे में जानकारी देना अनिवार्य किया गया है|

मिश्रित खेती क्या है

उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • इस सुविधा से किसान अपनी फसल सही समय और उचित मूल्य पर बेच सकते है, और किसानो को पैसे भी सही समय मिल डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में मिल जाएंगे।
  • किसी भी मंडी में अपना गेहू ले जाने से पूर्व आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन करवाना अनिवार्य है, जिसमे आपको एक टोकन प्राप्त होती है। फिर आपको टोकन के अनुसार दिए गए समय पर अपनी फसल को ले जाना होगा है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए 6000 खरीद केंद्र पूरे राज्य में बनवाये है।
  • इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है, और जिसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) यानि कि गेहूं की खरीद की कीमत 2015 रुपये / क्विंटल मूल्य रखा गया है |
  • इस योजना का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के किसान ही उठा सकते है, अन्य राज्यों में इसके नियम अलग है या फिर वहां इस तरह की योजना लागू नहीं की गई है|

पशु बीमा योजना

उत्तर प्रदेश ई-उपार्जन ऑनलाइन पंजीकरण (UP Gehu Kharid Online Registration)

  • उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन गेहूं बेचने के लिए सर्वप्रथम आपको सरकार द्वारा जारी किये गए ऑफिसियल पोर्टल https://eproc.up.gov.in/Uparjan/Home_Reg.aspx पर जाना होगा |
  • अब आवेदक को “गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण” आप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको दिए गए 6 स्टेप से आपको गुजरना होता है, उन्हें पूर्ण करने के बाद आपका पंजीकरण पूर्ण होगा |

पहला स्टेप 1. पंजीकरण प्रारूप (Registration Format)

  • पहले स्टेप में किसान के लिए 3 पेज का एक फॉर्म का प्रारूप दिया होगा, जिसे सही – सही भरना होता है|

दूसरा स्टेप 2. पंजीकरण प्रारूप (Registration Format)

  • दूसरे स्टेप में “पंजीकरण पपत्र” के विकल्प से ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
  • इसमें किसान को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा, और दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा |
  • अब किसान को अपने से सम्बंधित जानकारी को सही – सही भरना होगा |

दूसरा स्टेप 3. पंजीकरण प्रारूप (Registration Format)

  • किसान को तीसरे स्टेप में भी अपना मोबाइल नम्बर डालना होगा, फिर कैप्चा कोड भरने के बाद “आगे बढ़ें” विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके अलावा यह फॉर्म का निरिक्षण के लिए होता है, यदि आप जानकारी फिर से सही करना चाहते है तो इसका प्रयोग करे |
  • अब नए पेज पर आने बाद दी गई सभी जानकारी को सही – सही भरें |

दूसरा स्टेप 4. पंजीकरण प्रारूप (Registration Format)

  • इस स्टेप में आपके सामने संशोधन का विकल्प आता है, इसमें आप मोबाइल नम्बर भरकर इसका प्रयोग कर सकते है |
  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर आयेगा जिसे किसान को भरना होता है |

दूसरा स्टेप 5. पंजीकरण प्रारूप (Registration Format)

  • इस स्टेप में किसान को अपने फॉर्म को लॉक करने का आप्शन दिया जाता है |
  • इसे एक बार लॉक करने के पश्चात् किसी भी प्रकार का बदलाव सम्भव नहीं है |
  • इसमें भी जाने के लिए आपको मोबाइल नम्बर डालकर प्रवेश करेंगे |

दूसरा स्टेप 6. पंजीकरण प्रारूप (Registration Format)

  • जब तक आवेदन लॉक नहीं किया जाता आप इस स्टेप में प्रवेश नहीं कर सकते है |
  • इस चरण में भी मोबाइल नम्बर डालने का आप्शन आता है , जिसे भरकर आप आगे की जानकारी के लिए आगे बढ़ पाएंगे |
  • इस तरह आपको टोकन प्राप्त हो जायेगा और आप अपने गेहूं को सरकारी एजेंसियों को बेच पाएंगे|

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना