साहिवाल गाय की पहचान कैसे करें | साहिवाल गाय की कीमत व कहाँ से ख़रीदे ?


साहिवाल (Sahiwal) गाय से सम्बंधित जानकारी

गाय एक पालतू पशु है, जिसे हिन्दू धर्म में गौमाता कर दर्जा दिया गया है | हमारे देश में तक़रीबन 30 से अधिक गाय की नस्ले पाई जाती है | जिसमें गीर, रेड सिंधी, थापारकर, देवनी, साहीवाल नस्ल की गाय शामिल है | इन्ही गायो में से आज आपको साहीवाल गाय के बारे में बताया जा रहा है | किसान भाई साहीवाल गाय को व्यावसायिक रूप से पालना अधिक पसंद करते है | क्योकि यह गाय अधिक मात्रा में दूध का उत्पादन दे देती है | साहीवाल गाय को तीन भागो में बांटा गया है |

पहले भाग में वह गाय आती है, जिनसे दूध का उत्पादन अधिक मात्रा में मिल जाता है, लेकिन इनके बछड़े कृषि योग्य नहीं होती है, दूसरे हिस्से में वह गाय है, जो कम दूध देती है, लेकिन उनके बच्चे ताकतवर होते है | इन्हे खेतो में हल जोतने के लिए काम में ला सकते है | इसके बाद तीसरे नंबर पर आने वाली साहीवाल गाय दूध भी ज्यादा देती है, और उनके बच्चे भी काफी ताकतवर होते है | साहीवाल गाय की पहचान बहुत ही कम लोग कर पाते है | यहाँ पर आपको साहिवाल गाय की पहचान कैसे करें और साहिवाल गाय की कीमत व कहाँ से ख़रीदे के बारे में बताया जा रहा है |

भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय कौन सी है ? 

साहीवाल गाय की पहचान (Identification of Sahiwal breed)

साहीवाल भारत देसी गाय भी कहलाती है | इस नस्ल की गाय में अफगानिस्तानी तथा गीर प्रजाति का रक्त मिला होता है | इस नस्ल की गाय का सिर चौड़ा, सींग मोटी और छोटी, शरीर मध्यम आकार का होता है | इसकी गर्दन के नीचे की चमड़ी लटकती हुई भारी लेवा होती है | साहीवाल गायो का रंग अधिकतर लाल और गहरा भूरा होता है | इसके अलावा कुछ गायो के शरीर पर चमकदार सफ़ेद धब्बे भी देखने को मिल जाते है | यह गाय विशेष तौर पर रावी नदी और पंजाब के करीबी इलाको में पाई जाती है |

साहीवाल नस्ल का वयस्क बैल औसतन 450 से 500 KG और मादा गाय का भार 300 से 400 KG होता है | बैल की पीठ पर तक़रीबन 136 CM ऊँचा कूबड़ और मादा की पीठ पर 120 CM ऊँचा कूबड़ होता है |

साहीवाल गाय की खासियत (Sahiwal Cow Specialties)

  • साहीवाल गाय एक बार ब्याने के पश्चात 10 माह तक दूध का उत्पादन दे देती है | दूधकाल के समय यह गाय तक़रीबन 2270 लीटर दूध दे देती है | इस गाय में रोजाना 10 से 16 लीटर दूध देने की क्षमता होती है |
  • यह गाय अन्य देसी गायो की तुलना में अधिक मात्रा में दूध दे देती है |
  • इस गाय के दूध में प्रोटीन और वसा अधिक मात्रा में मौजूद होता है |
  • इस प्रजाति का बैल सुस्त और धीमी गति से काम करने वाला होता है |
  • यह गाय पहली बार 32-36 महीने में बच्चे को जन्म देती है, तथा प्रजनन अवधि का अंतराल 15 माह का होता है |
  • इस गाय के दूध में वसा पर्याप्त होती है, लेकिन विदेशी गायो के मुकाबले कम मात्रा में दूध देती है |
  • देसी नस्ल की गाय होने के चलते इनके रख-रखाव और आहार में अधिक खर्च नहीं करना होता है |
  • इस गाय में गर्मी सहने की क्षमता होती है, जिस वजह से यह गर्म इलाको में आसानी से रह लेती है | उच्च दूध उत्पादन की वजह से इस नस्ल को एशिया और अफ्रीका के देशो में आयात कर पाला जाता है |
  • इनका बाहरी शरीर परजीवियों के प्रति प्रतिरोधी होता है, जिस वजह से इनके पालन में अधिक मशक्क्त नहीं करनी पड़ती है |

भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्ल

साहीवाल गाय कहा से ख़रीदे (Sahiwal Cow Where to Buy)

साहीवाल गाय ज्यादातर उत्तर भारत में पाली जाती है | इस गाय की उत्पत्ति का स्थान पाकिस्तान पंजाब का मोंटगोमेरी जिला और रावी नदी के आसपास का क्षेत्र है | ज्यादा मात्रा में दूध देने वाली साहीवाल गाय पंजाब के अमृतसर और फिरोजपुर जिले में पाई जाती है | इसके अलावा राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में भी इस नस्ल की गाय का पालन किया जाता है | पंजाब राज्य के फिरोजपुर जिले के फाज़िलका और अबोहर कस्बो में शुद्ध नस्ल के साहीवाल गायो का झुंड देखने को मिल जाएगा |

साहीवाल गाय की कीमत (Sahiwal Cow Price)

सामान्य तौर पर गायो की कीमत उनके स्तनपान की अवधि (Lactation Period) और दूध देने की क्षमता के आधार पर तय की जाती है | इस तरह से अगर साहीवाल गाय की बात की जाए तो आजादी से पूर्व यह गाय पाकिस्तान में पाई जाती थी, जिस वजह से भारत में साहीवाल गाय की कीमत पाकिस्तान की तुलना में काफी अधिक है | साहीवाल गाय की कीमत निम्न तथ्यों के आधार पर सुनिश्चित की जाती है | इन तथ्यों में गाय का स्वास्थ, गाय बेचने वाली की स्थिति, दूध देने की क्षमता और स्तनपान की अवधि शामिल है | इस गाय को अन्य गायो के मुकाबले कम खर्च में भी पाल सकते है | इसके दूध से मिलने वाला हाई प्रोटीन और वसा को ध्यान में रखते हुए इसकी कीमत का अंदाजा लगा लिया जाता है | साहीवाल गाय की कीमत भारत के कुछ राज्यों में 40 से 60 हज़ार रूपए होती है, तथा कुछ राज्यों में गाय की कीमत कम या ज्यादा भी हो सकती है |

साहीवाल नस्ल की गाय या सीमन हेतु सम्पर्क सूत्र (Sahiwal Cow or Semen Contact)

अगर आप साहीवाल गाय की नस्ल का पशु या सीमन लेना चाहते है, या फिर प्रशिक्षण लेना चाहते है, तो आप देश के सबसे उच्च सरकारी संस्थाओ कृत्रिम प्रजनन अनुसंधान केंद्र और राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) करनाल- हरियाणा में संपर्क कर सकते है | सम्पर्क करने के लिए आप इन संपर्क सूत्र का सहारा ले सकते है|

  • 0184-2259588
  • 09215508002
  • 0184-2259561
  • 0184-2259331
  • 0184-2359306

इसके अलावा राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड संस्था की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nddb.coop/farmer/animal-breeding/breeds/cattle/sahiwal पर जाकर भी वीर्य (Semen) से जुड़ी अधिक जानकारी ले सकते है, ताकि साहीवाल नस्ल की गायो से अच्छे पशुओ की पैदावार की जा सके |

जर्सी गाय की पहचान कैसे करें