जनवरी में कौन सी खेती करें | जनवरी में कौन सी सब्जी लगाई जाती है


मौसम के अनुरूप खेती किसानी करने से उत्पादन अच्छा मिलता है | अगर आप सही समय पर फसल की बुवाई कर रहे है, तो आप फसल की अच्छी पैदावार ले सकते है, साथ ही बेहतर मुनाफा कमा सकते है | इसलिए किस महीने में किस फसल की बुवाई की जाए, इसकी जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए | तभी आप उस फसल से अच्छा उत्पादन ले पाएंगे, फिर चाहे वह दलहनी, अनाज व् सब्जी की ही फसल क्यों न हो | इन दिनों गेहूं की बुवाई पूरी हो चुकी है, गेहूं लंबी अवधि वाली फसल है, इस दौरान अगर किसान भाई चाहे तो सब्जी की खेती कर बेहतर लाभ कमा सकते है |

बहुत सी सब्जिया है, जो कम लागत में अच्छा मुनाफा दे देती है | आप जनवरी के महीने में इनकी खेती करके अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते है | अगर आप जनवरी के महीने में उगाई जाने वाली सब्जियों के बारे में जानना चाहते है, तो इस लेख में आपको जनवरी में कौन सी खेती करें तथा जनवरी में कौन सी सब्जी लगाई जाती है बता रहे है |

मार्च में कौन सी खेती करें

जनवरी में कौन सी खेती करें (January Farming)

जनवरी का महीना ठंडियों का होता है, इन दिनों दिन में सिर्फ 4 से 5 घंटे ही धूप निकलती है, ऐसे में आप जनवरी के महीने में शिमला मिर्च, लौकी, पालक, ब्रोकली, मूली और फ्रेंच बीन की बुवाई कर सकते है, इन सब्जियों को जनवरी के महीने में आसानी से उगाया जा सकता है | यहाँ आपको जनवरी के महीने में उगाई जाने वाली सब्जियों के बारे में बता रहे है:-

जनवरी में मटर की खेती (Pea Farming)

मटर की खेती को लाभकारी खेती में गिना जाता है, किसान भाई मटर की खेती कर अच्छा पैसा कमा सकते है | मटर को आप दो तरह से बेच सकते है, पहला ताज़ी सब्जी के रूप में और दूसरा मटर की पैकिंग कर बाद में बेचने के लिए रख सकते है, पैक की गई मटर लंबे समय तक चलती है | इसे फ्रोजन मटर भी कहते है, जिसे आप पूरे वर्ष ही बेचकर पैसे कमा सकते है | मटर की खेती करने के लिए आप उन्नत क़िस्म जवाहर मटर, आर्किल मटर, काशी उदय मटर, अपर्णा मटर और पंत सब्जी मटर का चयन कर सकते है | मटर की क़िस्म को आप अपने क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के अनुसार चुने |

जनवरी में ब्रोकली की खेती (Broccoli Farming)

जनवरी के महीने में ब्रोकली की खेती करके भी अच्छा मुनाफा ले सकते है | इस सब्जी की खास बात यह है, कि बाजार में इसका काफी अच्छा भाव मिलता है | ब्रोकली स्वास्थ्य कि दृष्टि से काफी फायदेमंद है, जिस वजह से बड़े-बड़े होटलों में ब्रोकली की मांग अधिक होती है | ब्रोकली को बड़े-बड़े बाज़ारो और मॉल्स में बेचा जाता है | वर्तमान में कई कंपनिया है, जिन्होंने स्टोर्स खोल रखा है, और अपने स्टोर में इस तरह की सब्जिया बेच रहे है | ब्रोकली की खेती करके लागत से कई गुना मुनाफा कमाया जा सकता है | ब्रोकली की ऑर्गेनिक खेती करके भी अच्छा मुनाफा ले सकते है | ब्रोकली की उन्नत क़िस्मों में हरी, बैंगनी व् सफ़ेद ब्रोकली शामिल है, जिसमे से हरी ब्रोकली की क़िस्म को अधिक पसंद किया जाता है | इसकी प्रमुख क़िस्मों में इटैलियन ग्रीन स्प्राउटिंग, केलेब्रस, नाइन स्टार,  बाथम 29, ग्रीन हेड और पेरिनियल शामिल है | 

सब्जी की खेती कैसे करें

जनवरी में मूली की खेती (Radish Farming)

मूली की खेती कम समय और लागत में अधिक उपज देने वाली सब्जी फसल है | यह सर्दियों के मौसम में अच्छी पैदावार देने वाली फसल है, क्योकि मूली की तासीर ठंडी होती है, जिस वजह से इसे कम धूप की आवश्यकता पड़ती है | मूली को सर्दी के मौसम में उगाया जाता है, तथा मूली का सेवन करने से पाचनक्रिया ठीक रहती है | मूली के रस व् बीज को कई रोगो में औषधीय रूप से इस्तेमाल करते है | इसका अधिकतर उपयोग सलाद व् मूली के पराठे बनाने में करते है, तथा इसके पत्ते पशुओ को खिलाए जाते है | किसान भाई मूली की उन्नत क़िस्मों में बॉम्बे रेड, अर्का निशांत, पूसा देशी, जापानी सफेद, पूसा रेशमी, जौनपुरी और पूसा चेतकी की बुवाई कर सकते है |

जनवरी में फ्रेंचबीन की खेती (January French Bean Cultivation)

फ्रेंच बीन की खेती करके भी किसान भाई अच्छी कमाई कर सकते है | फ्रेंच बीन का सेवन ताज़ी हरी सब्जी के रूप में किया जाता है | इसके अलावा इसे सुखाकर लोबिया और राजमा के रूप में सब्जी बनाकर खाते है | फ्रेंच बीन की सब्जी को भी अधिक समय तक संग्रहित करके रखा जा सकता है, और अधिक समय तक उपयोग कर सकते है | ऐसे में अगर किसान भाई फ्रेंच बीन की खेती करते है, तो यह उनके लिए मुनाफे का सौंदा हो सकता है | फ्रेंच बीन की दो किस्में है, जिसमे पहली क़िस्म झाड़ीदार और दूसरी क़िस्म बेलदार है | झाड़ीदार क़िस्मों में जाइंट स्ट्रींगलेस, अकार कोमल, पेसा पार्वती और कंटेंडर शामिल है, वही बेलदार क़िस्मों में केंटुकी वंडर और पूसा हिमलता शामिल है |

किसान भाई अपने क्षेत्र के हिसाब से फ्रेंच बीन की उन्नत क़िस्म का चयन कर सकते है | किन्तु किसान भाई एक बात का ध्यान रखे कि फ्रेंच बीन की फसल के लिए अधिक सर्दी और गर्मी दोनों ही हानिकारक है | इसलिए फ्रेंच बीन के फसल की बुवाई ऐसे स्थान पर करे, जहा पर न तो अधिक सर्दी हो और न ही अधिक गर्मी | सर्दी के मौसम में फ्रेंच बीन की फसल को पाले से बचाना बहुत जरूरी होता है |

छत पर खेती कैसे करें

जनवरी में पालक की खेती (Spinach Farming)

जनवरी के महीने में पालक की खेती करके भी अच्छा लाभ कमाया जा सकता है | सर्दी के मौसम में इसकी खेती आसानी से कर सकते है | हरी पालक का उपयोग कई तरह की सब्जियों के साथ किया जाता है, जैसे आलू पालक की सब्जी, पालक पनीर व् सादी पालक की सब्जी | पालक में कई चीजों को डालकर भी खा सकते है | इसके पराठो को भी लोग चाव के साथ खाते है | पालक आयरन का अच्छा स्त्रोत है, जिस वजह से पालक को गाजर के जूस में डालकर भी पीते है | बाजार में पालक की मांग अच्छी होने की वजह से भाव भी बेहतर मिल जाते है | इस तरह से आप यह कह सकते है, किसानो के लिए पालक की खेती घाटा न देने वाली है| पालक की खेती के लिए किसान बनर्जी जाइंट, पूसा हरित, पूसा ज्योति, जोबनेर ग्रीन और आल ग्रीन क़िस्मों को चुन सकते है |

भिंडी की खेती कैसे होती है