सरस पशु आहार 2024 | सरस पशु आहार प्राइस व डीलरशिप [Saras Pashu Aahar]


सरस पशु आहार से सम्बंधित जानकारी

पशु पालन करने वाले व्यक्ति अपने पशुओ के लिए पोषक युक्त आहार लेना पसंद करते है, ताकि उनके पशु काफी स्वस्थ रहे और दुधारू पशु अधिक मात्रा में दूध का उत्पादन दे, जिससे उन्हें अधिक मुनाफा हो | मार्केट में आज कल कई कंपनियों के आहार मौजूद है, जो ज्यादा से ज्यादा आहार में पोषक होने का दावा करते है, और पशुओ के लिए फायदेमंद बताते है | इसी तरह से सरस पशु आहार है, जिसे जानी-मानी कंपनी बीकानेर द्वारा निर्मित किया गया है, तथा इस आहार को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB-National Dairy Development Board) द्वारा गुणवत्ता का मार्का भी प्राप्त है |

एनडीडीबी द्वारा सम्पूर्ण तरह से निरीक्षण व् जांच कर सामान्य सरस, सरस गोल्ड और डायमंड सरस इन तीनो तरह के सरस आहार को गुणवत्ता मार्का जारी किया जाता है | यहाँ पर आपको सरस पशु आहार 2024 और सरस पशु आहार प्राइस व डीलरशिप [Saras Pashu Aahar] के बारे में जानकारी दी जा रही है |

इफको किसान पशु आहार की जानकारी

सरस पशु आहार क्या है (Saras Animal Feed)

पशु को उसकी आवश्यकता की पूर्ती के लिए खिलाया जाने वाला वह आहार (दाना/चारा) जिसमे जरूरत वाले सभी गुणकारी तत्व मौजूद होते है, उसे ही आहार कहते है| यह आहार पशुओ को 24 घंटे में एक बार दिया जाता है|

इस संतुलित आहार में पशु की आवश्यकता के अनुसार उचित अनुपात में पोषक तत्व की मात्रा उपलब्ध होती है | यह अच्छे आहार की श्रेणी में गिना जाता है |

सरस पशु आहार प्राइस (Saras Animal Feed Price)

कोरोना महामारी के संकट में सरस पशु आहार की कीमत में 100 रूपए प्रति क्विंटल कमी देखने को मिली थी | लेकिन वर्तमान समय में पशु आहार की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है, इस समय आहार कीमत की सूची इस प्रकार है :-

सरस पशु आहार कीमत सूची :-

सरस पशु आहारआहार कीमत
सरस पशु आहार प्राइस 20241,065 रूपए 50 KG आहार पैक के लिए
संतुलित पशु आहार (सामान्य)2180 रूपए प्रति क्विंटल
सरस गोल्ड उच्च उर्जा आहार2330 रूपए प्रति क्विंटल
सरस डायमंड2450 रूपए प्रति क्विंटल

सरस पशु आहार के फायदे (Saras Animal Feed Benefits)

  • सरस पशु आहार पशुओ में दुग्ध उत्पादन की क्षमता बढ़ाता है |
  • सरस पशु आहार का सेवन करने वाले पशुओ में ऋतु चक्र नियमित रूप से होता है, जिससे वह समय पर गामीन होती है |
  • सरकारी मानकों द्वारा प्रमाणित सरस एक पौष्टिक खल है |
  • सरस आहार में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, फास्फोरस और खनिज जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा मौजूद होती है |
  • पशुओ की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे वह स्वस्थ बने रहते है |
  • सम्पूर्ण संतुलित आहार होने के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से सस्ता भी है |
  • सरस ब्रांड प्रीमियम गुणवत्ता और उच्च क्वालिटी वाले पशु आहार का निर्माण करती है |
  • सरस पशु आहार के निर्माता ग्रुप के अनुसार पशुओ के स्वास्थ और उनके कल्याण में सुधार देखने को मिला है |
  • इसमें नमक की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है, जिस वजह से आहार में अलग से नमक डालने की आवश्यकता नहीं होती है |

सरस पशु आहार कहा से ले (Saras Animal Feed Buy)

सरस आहार का उत्पादन करने वाली डेयरी या फिर सरस आहार की मान्यता प्राप्त एजेंसी से सरस आहार खरीद सकते है | इसके अलावा आप अपने नजदीकी सरस डेयरी से भी आहार खरीदने के लिए संपर्क कर सकते है | सरस ब्रांड के किसी भी ग्रुप से संपर्क कर सकते है | इसके अतिरिक्त आहार की खरीददारी ऑनलाइन भी का सकती है, कई तरह के ऐसे ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जो ऑनलाइन ही सरस आहार की बिक्री कर रहे है | जहा से आप घर बैठे ही सरस आहार मंगवा सकते है |

मनरेगा पशु शेड योजना

सरस पशु आहार की डीलरशिप कैसे ले (Saras Animal Feed Dealership)

अगर आप सरस पशु आहार की डीलरशिप लेना चाहते है, तो यहाँ पर आपको उन सभी जिले में डालरशिप लेने के लिए पशु आहार संयंत्र का नाम और पते की जानकारी दी जा रही है:-

जिले का नामसरस पशु आहार प्लांट का नाम, पता और संपर्क सूत्र
कोटा, बूंदी, अजमेर, झालावाड़, प्रतापगढ़, टोंक (मालपुरा, निवाई व पीपलू के अतिरिक्त क्षेत्र), नागौर (मेडता व् कुचामन क्षेत्र)|पशु आहार संयंत्र = अजमेर R.C.D.F Ltd. = जयपुर की इकाई तबीजी फार्म, ब्यावर रोड, अजमेर| फोन :- 0145- 2970212, 2970214 E-mail :- cfpajm-rcdf-rj@nic.in
श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ नागौर (मेडता व् कुचामन क्षेत्र के अतिरिक्त क्षेत्र), सीकर (श्री माधोपुर के अतिरिक्त क्षेत्र)|पशु आहार संयंत्र = बीकानेर R.C.D.F Ltd. = जयपुर की इकाई लालगढ़, बीकानेर – 334002 फोन :- 0151- 2251615 E-mail :- cfpbik-rcdf-rj@nic.in
भरतपुर, जयपुर, अलवर, दौसा, धोलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, झुंझुनू, सीकर (श्रीमाधोपुर क्षेत्र), टोंक (पीपलू, मालपुरा व निवाई)|पशु आहार संयंत्र = नदबई R.C.D.F Ltd. = जयपुर की इकाई नदबई जिला – भरतपुर फोन :- 05643- 276530 E-mail :- cfpndb-rcdf-rj@nic.in
बाड़मेर, जोधपुर, डूंगरपुर, जालौर, बाँसवाड़ा, जैसलमेर|पशु आहार संयंत्र = जोधपुर R.C.D.F Ltd. = जयपुर की इकाई S – 272 (A), MIA, Second Phase Basni, जोधपुर- 342005 फोन :- 0291- 2741080 E-mail :- cfpjdh-rcdf-rj@nic.in
भीलवाड़ा|पशु आहार संयंत्र = लाम्बियाकलॉ R.C.D.F Ltd. = जयपुर की इकाई NH- 79, लाम्बियाकलाँ, वाया- रायला, जिला- भीलवाड़ा फोन :- 9414182304 E-mail :- cfplambiya-rcdf-rj@nic.in
चित्तौड़गढ़, पाली, उदयपुर, राजसमंद, सिरोसी |पशु आहार संयंत्र = पाली R.C.D.F Ltd. = जयपुर की इकाई ग्राम- हथलाई, पोस्ट- गुन्दोज, NH- 62, सुमेरपुर रोड़ पाली – 306422 फोन :- 9414123745 E-mail :- cfppali-rcdf-rj@nic.in

आप जिस क्षेत्र में संबंधित पशु संयंत्र के लिए आवेदन करना चाहते है, वहां से आवेदन पत्र, समस्त उल्लेखित सूचना, जानकारी, मांगे गए सभी दस्तावेज व आवेदन शुल्क जैसी चीजों के साथ आवेदन पत्र को उसी संयंत्र में जमा करे जहा की आप डीलरशिप लेना चाहते है |

कृषि पर आधारित उद्योग के नाम