[इफको पशु आहार 2024] इफको किसान पशु आहार की जानकारी – IFFCO Kisan Pashu Aahar Price List


इफको किसान पशु आहार से सम्बंधित जानकारी

विश्व की सबसे विशाल सहकारी समिति संस्था इफको ने खेती बाड़ी करने के साथ ही अब पशुपालन के लिए आहार प्रोडक्ट को भी लांच करने लगी है | इफको द्वारा बनाए गए पशु आहार की गुणवत्ता काफी अच्छी और खूबियों के कारण पशुओ के विकास में काफी बेहतर परिणाम देखने को मिले है | किसान पशु आहार से जुड़े फायदे और लाभ के बारे इफको कंपनी का कहना है, कि जिस तरह से लोग इफको के दूसरे प्रोडक्ट को पूरे विश्वास के साथ खरीदते आए है, उसी तरह से पशु आहार को अपनाकर अपने पशुओ को खुशहाल रखने के साथ बढ़िया आय भी ले सकते है |

इफको पशु आहार बेहद बेहतरीन ढंग से तैयार किया गया है, इस आहार में पशुओ के दूध में बढ़वार के साथ पशुओ के स्वास्थ को भी ध्यान में रखा गया है | यह आहार पशुओ के लिए शक्तिवर्धक की तरह कार्य कर रहा है | इस लेख में आपको [इफको पशु आहार 2024] तथा इफको किसान पशु आहार की जानकारी – IFFCO Kisan Pashu Aahar Price List के बारे में बताया जा रही है |

Khad Price List 

इफको किसान पशु आहार की जानकारी (IFFCO Kisan Animal Feed Information)

इस पशु आहार को खास तरह से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह अन्य आहार की तुलना में पशुओ के लिए काफी गुणकारी और फायदेमंद है| इस आहार में कैल्शियम और विटामिन ए, डी की अच्छी मात्रा शामिल की गयी है | यह आहार एक स्वस्थ पशु को मिलने वाले सभी पोषक तत्वों की पूर्ती करता है|

इसमें जिंक और कोबाल्ट की मात्रा भी मिली होती है, जिस वजह से इस आहार को जो भी पशु खाता है, उस पशु का शरीर अच्छी बाड़ी के रूप में परिवर्तित होने के साथ दूध भी अच्छा देता है | इस आहार में जड़ी बूटिया भी मिलाई जाती है, जिस वजह से खल अधिक स्वादिष्ट तथा पशु का स्वास्थ भी अच्छा बना रहता है |

इफको पशु आहार की कीमत (Iffco Animal Feed Price)

इफको आहार की कीमत आहार में मौजूद खनिज पोषक तत्वों के आधार पर भिन्न प्रकार के ग्रेड और भावो में होती है| आहार की कीमत इस तरह से है :-

क्रं. सं.इफको आहारआहार की कीमत
1.IFFCO 50 KG पशु आहारप्रति बैग 950 रूपए
2.IFFCO 25 KG पशु आहारप्रति बैग 470 रूपए
3.3 स्टार संतुलित पशु आहारप्रति बैग 880 / 910 रूपए
4.4 स्टार संतुलित पशु आहारप्रति बैग 980 /1000 रूपए
5.5 स्टार संतुलित पशु आहारप्रति बैग 1250 रूपए
6.10 स्टार संतुलित पशु आहारप्रति बैग 1350 रूपए

इफको पशु आहार के फायदे (IFFCO Animal Feed Benefits)

  • इफको आहार में पशु में नस्ल के अनुसार उसकी पूर्ण क्षमता का संचार होता है |
  • इस आहार को खिलाने से पशुओ में दूध देने की क्षमता बढ़ती, हड्डिया मजबूत होती है, तथा पशुओ का स्वास्थ भी निरंतर बना रहता है |
  • दुधारू पशुओ को इफको आहार देने पर दूध की मात्रा में बढ़ोतरी होती है, तथा दूध में फैट भी अधिक मिलता है |
  • इस आहार का सेवन कराने से पशुओ की पाचन क्षमता में सुधार होता है, तथा स्वास्थ संबंधित रोग भी नहीं लगते है, क्योकि इसमें कई पोषक तत्व युक्त खनिज लवण और जड़ी बूटिया मिलाई जाती है, जिन्हे भारत सरकार द्वारा मान्य आहार मानक के अनुरूप माना गया है |
  • इस कंपनी में निर्मित किए जाने वाले आहार को बेहतरीन गुणवत्ता वाले कच्चे माल से तैयार किया जाता है |
  • इस आहार को नियमित अंतराल पर देने से पशुओ में प्रजनन चक्र तथा गर्मी आना ठीक तरह से होता है |
  • जिस तरह से लोगो का विश्वास इफको के दूसरे उत्पाद जैसे :- डीएपी, यूरिया, एनपीके और अन्य खाद्य पदार्थो पर बना हुआ है | उसी तरह से यह आहार भी किसानो और पशुपालको के मध्य तेजी से लोकप्रिय हो रहा है |
  • इफको भारत की सबसे भरोसेमंद और मान्यता प्राप्त पशु आहार का उत्पादन करने वाली कंपनी है |

इफको पशु आहार की प्रोडक्ट लिस्ट (IFFCO Animal Feed Product List)

  • IFFCO Pashu Aahar 10 Star High Power Energy.
  • IFFCO Pashu Aahar 5 Star Balanced Cattle Feed.
  • IFFCO Pashu Aahar 4 Star Balanced Cattle Feed.
  • IFFCO Pashu Aahar 4 Star Advantage Balanced Cattle Feed.
  • IFFCO Pashu Aahar 3 Star Balanced Cattle Feed.
  • IFFCO Pashu Aahar Mix Mava Cattle Feed.
  • IFFCO Pashu Aahar Sarson Khal.
  • IFFCO Pashu Aahar Binola Khal.

एनपीके (NPK) और डीएपी (DAP) उर्वरक क्या है

इफको पशु आहार कहा से ख़रीदे (IFFCO Animal Feed Buy)

जो कोई भी किसान भाई या पशुपालक इफको के इस उत्पाद को खरीदना चाहते है, तो वह नजदीकी इफको एजेंसी या CSC केंद्र से पशु किसान आहार को उचित दामों पर खरीद सकते है | यदि आपके आसपास इस तरह की सुविधा मौजूद नहीं है, तो आप ऑनलाइन भी इस आहार को खरीद सकते है | आजकल कई तरह के ऑनलाइन प्लेटफार्म मौजूद है, जिनसे आप घर बैठे ही आहार मंगवा सकते है |

इफको पशु आहार डीलरशिप / एजेंसी कैसे ले (IFFCO Animal Feed Dealership / Agency)

देश के वह सभी इच्छुक नागरिक व् किसान भाई जो इफको पशु आहार की डीलरशिप या एजेंसी स्थापित करना चाहते है| वह डायरेक्ट इफको कंपनी से संपर्क कर आवेदन कर सकते है| इसके अतिरिक्त अगर आप आरम्भ में छोटे स्तर पर दुकान खोलकर इस पशु आहार को बेचने की सोच रहे है, तो आप CSC के माध्यम से यह सुविधा ले सकते है | कोई भी व्यक्ति IFFCO Pashu Aahar Agency लेकर छोटे बड़े स्तर पर अपने व्यवसाय को आरम्भ कर सकता है| आप इफको के इस विश्वसनीय प्रोडक्ट को बेचकर बढ़िया कमाई भी कर सकते है |

इफको पशु आहार संपर्क सूत्र (IFFCO Animal Feed Contact Details)

इफको पशु आहार से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी लेने के लिए आप इफको द्वारा दिए गए सहायता नंबर पर संपर्क कर सकते है |

  • 011 – 46729902
  • info@iffcokisan.com

पशुपालन लोन कैसे मिलता है