टाटा पशु आहार 2024 | टाटा पशु आहार प्राइस व डीलरशिप [Tata Pashu Aahar]


टाटा पशु आहार से सम्बंधित जानकारी

वर्तमान समय में टाटा एक ऐसा नाम बन चुका है, जिसने विभिन्न प्रकार के ब्रांड और प्रोडक्ट में अपना नाम कमाया है | पशुपालन करने वाले किसान भाई अपने पशुओं को पूर्णतया स्वस्थ रखने के लिए पोषक युक्त आहार देते है ताकि उनके दुधारू पशु अधिक मात्रा में दूध दे सके| जिससे पशु पालक अधिक से अधिक आमदनी कर सके | आज कल मार्केट में विभिन्न प्रकार की कम्पनियों द्वारा पशुओं के लिए पोषक तत्वों से भरपूर पशु आहार की बिक्री की जा रही है | इसी तरह से देश की जानी-मानी टाटा कम्पनी द्वारा भी टाटा पशु आहार मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है |

दरअसल टाटा कम्पनी द्वारा पोल्ट्री फॉर्म (Poultry Farms), मछली पालन (Fish Farming) और पशुओं के संतुलित पोषण (Balanced Nutrition) के साथ-साथ दूध देने वाले पशुओं के लिए भी पौष्टिकता से भरपूर पशु आहार के ब्रांड मार्केट में आ चुके है | आज हम आपको टाटा पशु आहार 2024 के बारें में जानकारी दे रहे है| इसके अलावा टाटा पशु आहार प्राइस व डीलरशिप [Tata Pashu Aahar] से सम्बंधित पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |

सरस पशु आहार

टाटा पशु आहार 2024 (Tata Pashu Aahar)

पशुओं को उनकी आवश्यकता के अनुरूप दिया जाने वाला भोजन अर्थात आहार जिसमें वह सभी गुणकारी तत्व मौजूद होते है, जो उन्हें स्वस्थ बनाये रखने में लाभदायक सिद्ध होते है उसे ही पशुओं का आहार कहते है | सबसे खास बात यह है, कि पशुओं को यह गुणकारी तत्वों से परिपूर्ण आहार 24 घंटे में एक बार दिया जाता है |  दरअसल इस पशु आहार में वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते है, जो उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते है|

टाटा केमिकल लिमिटेड का रिफाइंड सोडियम बाइकार्बोनेट पोल्ट्री फीड (Sodium Bicarbonate Poultry Feed) और डेयरी जानवरों के आहार के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है। पोल्ट्री आहार में सोडियम के गैर-क्लोराइड स्रोत के रूप में इसका विशेष महत्व है। जबकि इसे डेयरी जानवरों के लिए आहार में जोड़ा जाता है, तो सोडियम बाइकार्बोनेट प्रभावी रूप से साइलेज की अम्लता का मुकाबला करता है और अनाज-आधारित सांद्रता (Grain-Based Concentrate), अपने इष्टतम स्तर पर फ़ीड पीएच को बनाए रखता है। टीसीएल का वैक्यूम नमक पशु का एक महत्वपूर्ण घटक है क्योंकि यह डेयरी पशुओं को बहुत आवश्यक नमक और खनिज प्रदान करता है और उनके सामान्य आहार के पूरक के रूप में कार्य करता है।

टाटा पशु आहार प्राइस लिस्ट (Tata Pashu Aahar Price List)

टाटा साधारण पशु आहार (50 KG)980 रुपये प्रति बैग
टाटा Ncourage पशु आहार (50 KG)785 रुपये प्रति बैग
पेलेट टाटा सुप्रोन पशु आहार (50 KG)890 रुपये प्रति बैग
नार्मल टाटा पशु आहार (50 KG)980 रुपये प्रति बैग
टाटा फील्ड मिक्स पशु आहार (50 KG)1250 से 1500 के बीच
टाटा पशु आहार केटल चॉइस 1000 से 1200 के बीच

टाटा पशु आहार के लाभ (Tata Pashu Aahar Benefits)

  • दुधारू पशुओं का दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के साथ ही उन्हें स्वस्थ बनाये रखने के लिए पौष्टिक और पोषक तत्वों से परिपूर्ण अनाज का उपयोग किया जाता है |
  • टाटा पशु आहार को एक्सपर्ट्स की देखरेख में बिना किसी रासायनिक पदार्थ को मिलाये हर निर्मित किया जाता है, ताकि पशुओं को केमिकल मुक्त आहार मिल सके |
  • टाटा पशु आहार को पशुओं को खिलाने से पशुपालकों को कुछ समय बाद ही इस बात की जानकारी हो जाती है, कि इससे उन्हें कितना लाभ मिल रहा है |
  • इस संतुलित आहार में बेहतरीन प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है |
  • इस आहार में पशुओं के लिए अनिवार्य पोषक तत्वों के साथ-साथ बेहतरीन कच्चे मेटेरियल का उपयोग किया जाता है | 
  • टाटा द्वारा निर्मित पशु आहार में प्रोटीन (Protein), फैट (Fat), विभिन्न प्रकार के विटामिन्स (Vitamins), कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) आदि घटकों का मिश्रण किया जाता है, जो पशुओं के सम्पूर्ण पोषण के लिए लाभकारी होता है |
  • टाटा का पशु आहार सर्वोत्तम गुणवत्तापूर्ण पशु आहार है, जो हमे कम दामों में आसानी से मिल जाता है |

इफको पशु आहार

टाटा पशु आहार कहाँ से ख़रीदे (Where to Buy Tata Pashu Aahar)

आप यह पशु आहार टाटा पशु आहार के किसी भी आहार केंद्र से न्यूनतम मूल्य में इसके सभी ब्रांडों को खरीद सकते है | इसके अलावा आप अपने किसी भी नजदीकी पशु आहार की दुकान से भी इसे बड़ी आसानी से खरीद सकते है | वर्तमान समय में आप इसे ऑनलाइन माध्यम से भी खरीद सकते है | दरअसल ऐसे अनेक पोर्टल उपलब्ध है, जहाँ से आप घर बैठे टाटा पशु आहार खरीद सकते है | दरअसल कम्पनी का कहना है, कि आगामी आने वाले समय में टाटा पशु आहार को देश के प्रत्येक शहर और गाँव में उपलब्ध कराया जायेगा |       

टाटा पशु आहार डीलरशिप (Tata Pashu Aahar Dealership)

टाटा केमिकल लिमिटेड कम्पनी (Tata Chemicals Limited Company) दुधारू पशुओं के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट गुणों से भरपूर टाटा पशु आहार की डीलरशिप या एजेंसी को लेकर इच्छुक किसान भाई या पशुपालक ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रोडक्ट की बिक्री कर अपनी सेवाएँ देने के साथ ही लाभ कमा सकते है| यदि आप इसकी डीलरशिप या एजेंसी लेना चाहते है, तो यहाँ दिए गये नंबरों या वेबसाइट पर संपर्क कर सकते है |

टाटा कम्पनी का स्पष्ट रूप से मानना है, कि वर्तमान में भारत से सबसे बेहतरीन पशु आहार के विक्रय के लिए प्रत्येक शहर और गाँव में विक्रेताओं की आवश्यकता है | इस प्रोडक्ट से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर  सकते है | वेबसाइट पर आपको प्रोडक्ट्स से जुड़ी सभी जानकारियां बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते है |  

टाटा पशु आहार संपर्क नंबर (Tata Pashu Aahar Contact Number)

टाटा पशु आहार हेड ऑफिसTata Chemicals Limited Bombay House, Fort, Mumbai, Maharashtra -400001
अधिकारिक वेबसाइटhttps://www.tatachemicals.com/
फ़ोन नंबर9403131277

मनरेगा पशु शेड योजना