उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान 2024 – 25 | यूपी गन्ना पेमेंट – UP Ganna Payment 2024 Kaise Dekhe


उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान से सम्बंधित जानकारी

उत्तर प्रदेश भारत देश के सभी बड़े राज्यों में से एक बड़ा राज्य है, साथ ही फसल उत्पादन में भी सबसे आगे है | गन्ना उत्पादन के मामले में भी उत्तर प्रदेश आगे है | लेकिन यूपी के गन्ना किसानो के सामने एक सबसे बड़ी समस्या समय पर गन्ने का भुगतान न हो पाना है | इस समस्या के लिए सरकार ने चीनी मिलो के लिए गन्ने की खरीद के 14 दिन पश्चात् खाते में पैसे भेजने के नियम बनाए है, लेकिन इस नियम के पालन में भी सरकार कमजोर नज़र आने लगी है | गन्ना किसानो के पिछले बकाया भुगतान करने और गन्ने के मूल्य को बढ़ाने से संबंधित विषयो पर चर्चा करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेताओ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की जिसमे MSP कानून बनाने जैसे विषयो पर भी चर्चा हुई |

जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी जी ने मंत्रियो के साथ मीटिंग कर गन्ने के दामों को बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है, साथ ही गन्ना किसान और चीनी व्यापारियों के मध्य पारदर्शिता लाने के लिए इस पोर्टल की भी शुरुआत है| ताकि किसान किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बच सके | इस पोर्टल पर आप चीनी मिल भुगतान की स्थिति को देख सकते है | यहाँ पर आपको उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान 2024 – 25 तथा यूपी गन्ना पेमेंट – UP Ganna Payment 2024 Kaise Dekhe के विषय में जानकारी दी जा रही है |

गन्ना की खेती कैसे करें

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान स्थिति (UP Sugarcane Payment 2024-25 Status)

अगर आप इस बार अपनी गन्ने की फसल को सरकारी मंडी में बेचने वाले है, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होने वाला है, क्योकि इस बार आपको जल्द ही गन्ने का भुगतान मिल जाएगा| उत्तर प्रदेश के किसान प्रत्येक वर्ष राज्य सरकार को विशेष रूप से MSP पर गन्ने की फसल को बेचते है| इस बार भी गन्ने की खरीद को आरम्भ कर दिया गया है, अगर आप भी गन्ना फसल को बेचना चाहते है, तो उसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी फसल की बिक्री कर सकते है|

उत्तर प्रदेश के वह किसान जो सरकार के पास गन्ना जमा करते है, वह अब गन्ना भुगतान का इंतजार कर रहे है | ऐसे में अगर आपका भुगतान आप तक नहीं पहुंच पाया है, तो आप विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन UP Ganna Payment Status 2024-2025 चेक कर सकते है |

गन्ना भुगतान स्थिति के महत्वपूर्ण बिंदु (Sugarcane Payment Status Important Points)

  • उत्तर प्रदेश राज्य में तक़रीबन 49 लाख गन्ना किसान पंजीकृत है, जिसमे से 33 लाख किसान गन्ने की फसल ऊगा रहे है | गन्ना विकास विभाग के पास कुल 169 सहकारी गन्ना विकास समिति व शुगर मिल शामिल है | इन समितियों का कार्य विभाग के क्षेत्र में आने वाले गन्ना किसानो को कीटनाशक, कृषि निवेश उवर्रक एवं मशीनरी उपलब्ध कराना है |
  • आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से किसानो को पारदर्शी सेवाए प्राप्त होगी | इस तरह की भुगतान प्रक्रिया में किसी तरह का बिचौलिया शामिल नहीं होगा, और किसानो को डायरेक्ट उनके बैंक अकॉउंट में पैसे प्राप्त होंगे |
  • गन्ना किसानो को सरकारी और निजी मीलो से तक़रीबन 12,000 करोड़ रूपए का भुगतान प्राप्त होगा |
  • गन्ना उत्पादन पर आधारित कुल 50 लाख गन्ना किसान अपने भुगतान का इंतजार कर रहे है |
  • लॉकडाउन के चलते किसानो को कोई भुगतान नहीं हो पाया है |
  • उत्तर प्रदेश राज्य में तक़रीबन 28 लाख हेक्टेयर के क्षेत्रफल में गन्ने का उत्पादन किया जाता है |
  • प्रदेश के 119 चीनी मिलो में तक़रीबन 127 लाख टन चीनी के उत्पादन के लिए 1119 लाख टन गन्ने का इस्तेमाल किया जाता है |

गन्ना पर्ची कैलेंडर

यूपी गन्ना पेमेंट कैसे देखे (UP Ganna Payment 2024 Kaise Dekhe)

  • आप इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में स्थित चीनी मिल के भुगतान का स्टेटस चेक कर सकते है |
  • इसके लिए उन्हें विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://caneup.in/ पर जाना होगा |
  • Home Page पर आपको सबसे पहले वाली साइट में जाना है, जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस तरह की चीज दिखाई देगी |
  • यहाँ पर किसानो को एक कोड मिलेगा जिसे कोर्स में डालें और नेक्स्ट पर क्लिक करे |
  • इसके बाद गन्ना किसान को अपने जिले और मिल को सेलेक्ट करना होता है, और आखरी में अपने गांव को चुने |
  • अब किसान को गन्ना बेचने के समय मिली पर्ची में लिखे फार्मर कोड को डालना होता है |
  • इसके बाद गन्ना किसान को अपने द्वारा बेचीं गयी फसल का सम्पूर्ण विवरण दिखाई देगा, जिसमे से वह भुगतान के स्टेटस को भी देख सकता है |

गन्ना भुगतान ऑनलाइन देखे (Sugarcane Payment See Online)

प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान गन्ना भुगतान से संबंधित सम्पूर्ण विवरण को ऑनलाइन ही अपने स्मार्ट फ़ोन या कम्प्यूटर पर घर बैठे ही देख सकते है | किसानो की कई समस्याओ को देखते हुए ही सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप की शुरुआत की है, ताकि किसान घर बैठे ही 2 मिनट में अपनी फसल के रिकॉर्ड की जानकारी ले सके |

गन्ने का भुगतान कब तक आया (Sugarcane Payment Came 2024)

राज्य सरकार के अनुसार अधिकतर चीनी मीलो द्वारा गन्ने का भुगतान 31 जनवरी 2024 तक पूरा किया जा चुका है| किन्तु बाजार चीनी मील जैसी मीलो का भुगतान जल्द ही होने वाला है |

उत्तर प्रदेश में गन्ने का बाज़ारी भाव (Uttar Pradesh Sugarcane Market Price)

हाल ही के वर्ष 2024 में सरकार ने शुगर मीलो द्वारा ख़रीदे गए गन्ने का भाव 350 रूपए प्रति क्विंटल रखा है | इस हिसाब से पिछली बार से प्रति क्विंटल गन्ने के रेट में 25 रूपए की बढ़ोतरी की गयी है |

एफआरपी (FRP) क्या है