JCB क्या होती है ? जेसीबी का फुल फॉर्म – जेसीबी मशीन की कीमत (Price) क्या है ?


जेसीबी (JCB) से सम्बंधित जानकारी

JCB यह नाम आपने जरूर सुना होगा | अक्सर ही जिन जगहों पर किसी तरह की खुदाई हो रही होती है, या किसी बिल्डिंग को गिरना होता है, तो इन कार्यो को करने के लिए सबसे पहले जिस मशीन का नाम आता है, उसे JCB कहते है | आज के समय में JCB मशीन का महत्त्व काफी अधिक है, तथा देश में भी मशीनीकरण तेजी से तरक्की हासिल कर रहा है | अब किसी भी तरह के कार्य को करने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाने लगा है | ऐसे में जब खुदाई और किसी तरह के बड़े कार्य को करने की बात आती है, तो JCB मशीन को सबसे उपयोगी यंत्र के रूप में जाना जाता है |

कंस्ट्रक्शन साइट पर JCB मशीन की मांग सबसे अधिक रहती है | आपको बता दे कि सभी लोग जिस पीली मशीन को JCB कहते है, वह मशीन नहीं बल्कि उस मशीन की कंपनी का नाम है, तथा इस मशीन को किसी और ही नाम से पुकारते है | जेसीबी मशीन का असली नाम क्या है, इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगो को होगी | इस लेख में आपको JCB क्या होती है, जेसीबी का फुल फॉर्म तथा जेसीबी मशीन की कीमत (Price) क्या है इसकी सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है |

किसान ट्रैक्टर योजना

जेसीबी (JCB) क्या होती है

JCB एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है | यह बैकलोडर जैसे बड़े उपकरणों का निर्माण करती है | भारत में JCB मशीनों का इस्तेमाल बहुत अधिक किया जाता है | जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल कठिन कार्यो को आसानी से और कम समय में करने के लिए किया जाता है | इसका अधिकतर इस्तेमाल ईमारत से जुड़े कार्यो को करने या सड़क का निर्माण करने के लिए करते है | जेसीबी का मुख्य कार्य खुदाई करना और भारी कार्यो को आसान बनाना है |

जेसीबी का फुल फॉर्म (JCB Full Form)

जेसीबी एक बड़े उपकरणों का निर्माण करने वाली कंपनी है, जिसका पूरा नाम JCB – ‘Joseph Cyril Bamford’ है | यह कंपनी जोसफ सायरिल बम्फोर्ड एक्सकेवेटरस लिमिटेड नाम से पंजीकृत है | 23 अक्टूबर वर्ष 1945 में जोसफ सायरिल बम्फोर्ड ने इस कंपनी की स्थापना की थी | जिस वजह से कंपनी का नाम भी जोसफ सायरिल बम्फोर्ड एक्सकेवेटरस लिमिटेड रखा गया | भारत में जेसीबी की केवल 5 फैक्ट्रिया और एक डिजाइन सेंटर मौजूद है | इन कंपनियों में Skid Steer Loaders, Mini Excavators, Excavators, Generators, Compactors और JCB Backhoe Loader जैसी मशीनों को बनाया जाता है |

ट्रेक्टर जेसीबी मशीन की विशेषताए (Tractor JCB Machine Features)

  • यह सभी भारी मशीनों में से एक है |
  • किसी भी तरह के कठिन कार्य को आसानी से करने में सक्षम है |
  • JCB की ट्रैक्टर मशीन अत्यधिक मजबूत और शक्तिशाली है |
  • बड़ी जेसीबी मशीन को सड़क और मिट्टी दोनों पर ही आसानी से चला सकते है |
  • जेसीबी की ट्रैक्टर मशीन को अधिक समय तक आसानी से चलाया जा सकता है |
  • किसी भी तरह की भारी वस्तु को आसानी से उठा पाने में सक्षम होता है |
  • खुदाई के कार्य को JCB मशीन द्वारा ही पूर्ण किया जाता है |

जेसीबी मशीन का रंग पीला ही क्यों होता है (JCB Machine Colour Why Yellow)

आपने जब भी या कही भी जेसीबी मशीन को देखा होगा तो वह पीले रंग की देखने को मिलेगी| लेकिन क्या आप जानते है, कि JCB मशीन का रंग पीला ही क्यों रखा गया है | सबसे पहले जब JCB मशीन बनाई गयी थी तो उसका रंग लाल और सफ़ेद हुआ करता था | लेकिन अब इन्हे सिर्फ पीले रंग का कर दिया गया है | जिसके पीछे का मुख्य कारण पीले रंग का दूर से दिखाई देना है, पीला रंग दूर से चमकता है | जिस वजह से लोग इसे भीड़ में भी आसानी से पहचान लेते है | चूँकि JCB को बड़े और खुदाई के कामो में इस्तेमाल किया जाता है| ऐसे में यदि कही पर खुदाई का कार्य चल रहा है, तो इसके पीले रंग को दूर से देखकर ही लोग समझ जाते है, कि वहां पर कोई बड़ा काम चल रहा है |

थ्रेसर (Threshing machine) क्या है ?

जेसीबी मशीन की कीमत क्या है (JCB Machine Price)

JCB कंपनी लोगो की जरूरत के अनुसार ही उपकरणों का निर्माण करती है | जिसकी कीमत को भी लोगो के बजट के अनुसार रखा गया है | हमारे देश में JCB मशीन की कीमत 8 लाख से आरम्भ होकर 50 लाख रूपए तक है | यह कीमत जेसीबी मशीन के मॉडल के अनुसार कम ज्यादा होती है, जिसकी सूची इस प्रकार है :-

JCB ModelJCB Price
2DX BACKHOE LOADER14. 67 लाख रुपए |
JCB 17010.10 लाख रुपए |
JCB 2DX14 लाख 64 हज़ार 500 रूपए |
JCB 30 PLUS8 लाख रुपए |
JCB 3DX25. 68 लाख रुपए |
JCB 3DX SUPER27. 47 लाख रुपए |
JCB 3DXL19. 35 लाख रुपए |
JCB 4DX26. 46 लाख रुपए |
JCB 530-11010. 10 लाख रुपए |
JCB 531 7010. 10 लाख रुपए |
JCB 540 14010 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB 530-7010 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB LIFTALL12.53 लाख से लेकर 13.33 लाख रुपए तक |
JCB LIFTALL 155315 लाख 9 हज़ार 950 रूपए |
JCB LIFTALL 120215 लाख 30 हज़ार रूपए |
JCB JS205LC10.10 लाख रुपए |
JCB JS220LC10 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB JS3010 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB JS8110 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB JS12010 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB JS14010 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB ROBOT10.10 लाख से लेकर 13.5 लाख रुपए तक |
JCB Robot 15510 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB SOIL COMPACTOR VM10.10 लाख से लेकर 11.5 लाख रुपए तक |
JCB TANDEM ROLLER VMT10.10 लाख से लेकर 8.60 लाख रुपए तक |
JCB 430ZX36 लाख 54 हज़ार रूपए |
JCB 432ZX25 लाख 40 हज़ार 150 रूपए |
JCB TANDEM ROLLER VMT 86010 लाख 10 हज़ार रूपए |

जेसीबी मशीन निर्माण संयंत्र (JCB Machine Manufacturing Plants)

भारत में अभी तक वर्ष 2022 में जेसीबी के चार प्लांट ही मौजूद है | यह प्लांट पुणे, जयपुर, दिल्ली और बल्लभगढ़ में स्थित है, तथा वर्तमान समय में एक नए प्लांट को गुजरात के हलोल शहर में स्थापित किया जा रहा है | भारत में लगभग जेसीबी के सभी उपकरणों का निर्माण किया जाता है | वह किसी भी उपकरण को भारतीय बाजार में आयत नहीं करते है | इसके अलावा अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजार जैसे :- अफ्रीका बाजार और एशिया बाजार में भी उपकरणों का निर्यात होता है | जिस वजह से भारत को पोर्टफोलियो के प्रमुख बाज़ारो में से एक माना जाता है |

रोटावेटर (Rotavator) क्या होता है ?