पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना 2024 | पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962


Table of Contents

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना 2024 से संबंधित जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना 2024 की शुरुआत की गई है| भारत सरकार के डेयरी मंत्री “परसोत्तम रुपाला जी” और केंद्रीय मत्स्य पालन पशुपालन के कर कमलो से गौ सेवा हेतु 520 मोबाइल एंबुलेंस को सरकारी स्थल से रवाना करने हेतु हरी झंडी दिखाई है| योजना को संबोधित करते हुए पुरुषोत्तम रुपाला जी ने कहा कि जिस तरह से इंसानो के रोग उपचार एवं दुर्घटना होने पर 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया जाता है, उसी तरह से अब पशुओ को लगने वाले रोगो का उपचार करने के लिए सरकार ने एंबुलेंस सेवा शुरू की है|

प्रदेश के जो भी निवासी अपने पशुओ का सही इलाज नहीं करवा पर रहे है, और अपने पशुओ के रोग से परेशान है| वह इस योजना के माध्यम से घर बैठे अपने पशु का निशुल्क इलाज करवा पाएंगे| अगर आपके पास भी कोई पशु है, और आप भी इस पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का लाभ लेना चाहते है, तो इस लेख में आपको पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 के बारे में विस्तार से बता रहे है|

पशु बीमा योजना क्या है

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना 2024 के मुख्य बिंदु (Livestock Health and Disease Control Plan Key Facts)

योजना का नामपशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना 2024
योजना का आरंभउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2024
लाभार्थीप्रदेश के गौ सेवक एवं गौवंश
उद्देश्यमोबाइल वेटरनरी यूनिट एंबुलेंस सेवा द्वारा पशुधन स्वास्थ्य रोग पर नियंत्रण करना|
सरकारराज्य सरकार
योजना का बजट201 करोड़
नि:शुल्क  हेल्पलाइन नंबर1962

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना (Livestock Health and Disease Control Scheme)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला जी द्वारा 201 करोड़ की लागत से पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना को हाल ही में आरंभ किया गया है| योजना के तहत 520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट एंबुलेंस सेवा को शुरू किया गया है| पुरुषोत्तम रुपाला जी का कहना है, कि जिस तरह से इंसानो के रोग उपचार व् दुर्घटना होने पर सहायता के लिए 108 एंबुलेंस सेवा की मदद ली जाती है, उसी तरह से अब सरकार ने जानवरो के रोग उपचार के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू की है, जिसके लिए  टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर को भी जारी किया गया है|

6 करोड़ गोधन संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कहते है, कि सरकार ने 6600 गोवंश निराश्रित के लिए संस्थानों का निर्माण करवाया गया है| यूपी में लगभग 12 लाख गौवंश निराश्रित है, जिसमे से 11 लाख गोवंशों का अकेले उत्तर प्रदेश सरकार ने जिम्मा उठाया है| इस योजना का लाभ लेकर आप घर बैठे ही अपने पशुओ के रोग उपचार के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके एम्बुलेंस सहायता प्राप्त कर सकते है| योजना के बेहतर संचालन और निगरानी के लिए दो कॉल सेंटर एवं 5 कंट्रोल जोन को अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित किया गया है|

किसानों के लिए सरकारी योजना

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का उद्देश्य (Livestock Health and Disease Control Scheme Objective)

उत्तर प्रदेश में गौ सेवा के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमे से एक कल्याणकारी योजना पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना 2024 है| इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की है| शायद ही आप यह जानते हो कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर है| इसके अलावा भारत में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर आ रहा है|

इस योजना को चलाने के पीछे सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य पशुओ में होने वाली कई तरह की घातक बीमारियों पर नियंत्रण पाना है| गोवंश में लगने वाले लंफी नामक रोग बड़ी सफलता हासिल करने के बाद मुंह पका खुर एवं पका लंफी जैसी खतरनाक बीमारियों से निजात पाने के लिए गोधन का उपयोग कर गोवंश का संरक्षण करना पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का मुख्य उद्देश्य है, जिसके लिए सरकार निरंतर कार्यरत है|

ड्रोन से खेती कैसे करे

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया (LHDC Scheme Advantage Procedure)

  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गौ सेवको को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर (Toll Free Helpline Number) 1962 पर संपर्क करना होगा|
  • हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के तकरीबन 1 घंटे के भीतर मोबाइल वेटरनरी यूनिट पशुपालक के घर पर उपचार के उपस्थित होगी|
  • योजना का लाभ लेकर आप बीमार एवं घायल पशुओ को समय पर उपचार दे पाएंगे|
  • रोग उपचार के लिए पशुपालको को कोई शुल्क नहीं देना होगा, उन्हें केवल पशु पंजीकरण शुल्क देना पड़ेगा|

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना की विशेषताएं (Livestock Health and Disease Control Scheme Features)

  • यूपी के गौ सेवकों और गोवंश को पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का लाभ मिलेगा|
  • पशुओ में होने वालो रोगो पर नियंत्रण पाने के साथ ही नई बीमारियों की भी निगरानी की जाएगी एवं उचित समय पर रोगो पर नियंत्रण पाया जाएगा|
  • योजना के अंतर्गत आने वाले सभी लाभ को पशुपालक तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा|
  • पशुपालन करने वाले ग्रामीण गोवंश से प्राप्त गोधन का इस्तेमाल अपनी आय के स्त्रोत को बढ़ाने के लिए कर सकते है|
  • 520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट एंबुलेंस सर्विस के जरिए रोगी पशुओ के घर पहुंचकर उनका इलाज किया जाएगा|
  • योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों के लिए 520 मोबाइल वेटरनरी वैन उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पशुपालको के बीमार एवं दुर्घटना में घायल पशुओ को तुरंत ही उपचार मिल सके|
  • यूपी सरकार ने योजना को उचित ढंग से चलाने के लिए 5 कंट्रोल जॉन को स्थापित किया है, जो काफी लाभकारी सिद्ध होंगे|
  • गोवंश की सेवा एवं सहयता के लिए योजना के अंतर्गत प्रदेश में 2 कॉल सेंटर को भी स्थापित किया गया है|

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स (LHDC Scheme Required Documents)

अगर आप पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपके पास कुछ निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होना जरूरी है:-

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना की पात्रता (Livestock Health and Disease Control Scheme Eligibility)

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का लाभ केवल दिए गए श्रेणी में आने वाले नागरिक ही ले सकते है:-

  • लाभार्थी उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी हो|
  • उत्तर प्रदेश के सभी पशुपालक इस योजना का लाभ लेने के पात्र है|

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना 2024 के लिए बजट (Livestock Health and Disease Control Scheme Budget)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के लिए 201 करोड़ रूपए के बजट को पास किया गया है| इस बजट से 520 मोबाइल बैटरी यूनिट एंबुलेंस सर्विसेस को हरी झंडी दिखाई गई है, जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मुख्यमंत्री योगी जी ने धन्यवाद किया है|

इस योजना के तहत प्रदेश में 5 कंट्रोल रूम एवं 2 कॉल सेंटर का निर्माण किया गया है, ताकि गोवंश की सेवाओं पर निगरानी रखी जा सके| इसके अलावा एंबुलेंस सेवा टोल फ्री नंबर 1962 को भी लांच किया गया है| इस टोल फ्री नंबर पर कॉल कर आप अपने बीमार पशु का तत्काल घर पर ही इलाज करवा सकेंगे|

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के लिए अधिकारिक वेबसाइट (Livestock Health Scheme Official Website)

चूंकि पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना की घोषणा हाल ही में की गई, इसलिए अगर आप योजना से संबंधित जानकारी व लाभ के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://dahd.nic.in/ पर जाकर वृहद रूप से जानकारी ले सकते है|

गौ सेवको को योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी तरह का आवेदन करने की जरूरत नहीं है, क्योकि पशुधन सेवा योजना में निराश्रित गोवंश एवं रोगी पशु संरक्षण के लिए 520 एंबुलेंस चलाई गई है| इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल आपको मुख्य रूप से एंबुलेंस नंबर पर कॉल करना होगा|

पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 (Animal Husbandry Toll Free Number)

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का लाभ प्रदान करने के लिए सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी किया है| जिस पर संपर्क कर प्रदेश का कोई भी गौ सेवक योजना का लाभ उठा पाएगा|

  • Toll Free Number :- 1962

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना

भारत का कौन-सा राज्य सर्वाधिक पशुधन वाला है?

उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक पशुधन वाला राज्य है|

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना को किस राज्य में लॉन्च किया गया है?

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना को यूपी राज्य में लॉन्च किया गया है|

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का लाभ लेने के लिए किस एंबुलेंस सेवा नंबर का इस्तेमाल किया जाता है?

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 1962 एंबुलेंस सेवा नंबर को जारी किया गया है|

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का लाभ किन नागरिको को मिलेगा?

यूपी के पशुपालकों एवं निराश्रित गोवंश को पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का लाभ मिलेगा|

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना