भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश 2024 | upbhulekh.gov.in पर जमीन की जानकारी कैसे देखे ?


Bhulekh Khatauni Ki Nakal

अपनी जमींन से सम्बंधित दस्तावेज प्राप्त करनें के लिए अभी तक लोगो को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगानें पड़ते थे, यहाँ तक कि उन्हें इसके लिए निर्धारित शुल्क के अलावा अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ता था | अपनें राज्य के नागरिकों की इस समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार नें भूलेख अर्थात भूमि से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी को ऑनलाइन कर दिया है | दरअसल यूपी सरकार नें राज्य के लोगो की जमीनों से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनें के लिए यूपी भूलेख (UP Bhulekh) नामक एक ऑफिसियल वेबसाइट लांच की है |

इस वेबसाइट पर राज्य का कोई नागरिक अपनी जमीन से संबधित खसरा-खतौनी, इंतखाप, भूमि का नक्शा आदि विभिन्न प्रकार के दस्तावेज बड़ी सरलता से प्राप्त कर सकते है | भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश 2024 से संबधित सम्पूर्ण जानकारी आपको यहाँ विस्तार से दे रहे है | तो आईये जानते है upbhulekh.gov.in पर जमीन की जानकारी कैसे देखे?

आज का मंडी भाव कैसे देखें

यूपी भूलेख क्या है (What is Bhulekh)

उत्तर प्रदेश सरकार की राजस्व परिषद द्वारा राज्य के नागरिकों की भूमि से संबधित सभी प्रकार के विवरण upbhulekh.gov.in पोर्टल पर दर्ज किये गये है | जिसे अब राज्य का कोई भी नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन देख सकते है | यहाँ तक कि जरुरत पड़ने पर इसका प्रिंट भी निकाल सकते है | दरअसल यूपी भूलेख जमीन से संबधित रिकॉर्ड रखनें के लिए एक डिजिटल पोर्टल है। यूपी भूलेख पोर्टल के शुरू होनें से अब राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़े कागजात के लिए तहसील या लेखपाल के पास जानें की आवश्यकता नही होगी| वह अपनें नजदीकी किसी जान सेवा केंद्र के माध्यम से अपनी भूमि से सम्बंधित दस्तावेज प्राप्त कर सकते है|

आपकी जानकारी के लिए बता, कि यदि आप अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेज किसी विशेष प्रयोजन जैसे बैंक से लोन लेना आदि जैसे मामलों में आपको तहसील से प्राप्त दस्तावेज ही लगानें होंगे क्योंकि तहसील से दस्तावेज लेने पर उस पर सरकारी स्टाम्प अर्थात मुहर लगायी जाती है | जो आपके दस्तावेज को पूरी तरह से प्रमाणित करता है कि यह डाक्यूमेंट्स बिल्कुल सही है |

नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना

भू अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण कब हुआ (When was ComputerizationOf Land Records)

सरकार द्वारा देश के नारिकों से सम्बंधित सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करनें के लिए डिजिटलीकरण करनें का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है | केंद्र सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार नें इस दिशा में ध्यान आकर्षित करते हुए 2 मई 2016 भूलेख पोर्टल का शुभारम्भ किया, जिसे वर्तमान समय में राज्य की समस्त तहसीलों में लागू कर दिया गया है। इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले सभी तहसीलों की भू अभिलेखों की जानकारी उपलब्ध है।

उत्तर प्रदेश राज्य का अब कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर भू अभिलेख डाटा, भू अभिलेख के मालिक से सम्बंधित जानकारी तथा भूमि अभिलेख की जानकारी देख सकते है। यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से इस प्रणाली में पारदर्शिता आने के साथ ही नागरिकों के धन और समय दोनों की बचत होगी।

पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट

यूपी भूलेख पोर्टल शुरू करनें का उद्देश्य (UP Bhulekh Portal Purpose)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी भूलेख पोर्टल को शुरू करना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को भूमि से सम्बंधित ब्यौरा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है, ताकि इसके लिए उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े | इसके अलावा राज्य में निवास करनें वाले लोगो की भूमि का ब्यौरा भूमि संसाधन विभाग के पास सुरक्षित है | यदि भविष्य में भूमि से सम्बंधित किसी तरह का कोई विवाद या कोई जबरदस्ती अपना मालिकाना हक़ जताता है, तो सरकार बड़ी आसानी से इस बात की जानकारी कर सकती है, कि वास्तव में जमीन पर वास्तव में मालिकाना हक़ किसका है|

गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाएं

यूपी भूलेख पोर्टल से लाभ (UP Bhulekh Portal Benefits)

उत्तर प्रदेश सरकार के इस सराहनीय प्रयास से राज्य के लोगो को अपनी जमीन से सम्बंधित दस्तावेजों को प्राप्त करनें में काफी सहूलियत हुई है | अब राज्य के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से अपने भू-अभिलेखों की जांच कर सकते हैं। यूपी भूलेख पोर्टल के लाभइस प्रकार है-

  • भूलेख पोर्टल पर राज्य का कोई नागरिक अपना खसरा खतौनी नंबर दर्ज कर अपनी भूमि से सम्बंधित पूरा विवरण देख सकते है।
  • इस पोर्टल के शुरू होनें से सबसे बड़ा लाभ यह है, कि अब लोग जमीन से जुड़ी जानकारी अपनें घर पर मोबाइल फ़ोन पर देख सकते है |  
  • पोर्टल के माध्यम से मिलनें वाली सुविधाओं के लिए आपको किसी कार्यालय में जानें की आवश्यकता नही होगी, साथ ही आपके समय और धन दोनों को बचत होगी |

सिंचाई पाइप लाइन योजना

यूपी भूलेख पर खसरा खतौनी देखनें की प्रक्रिया (Procedure to see KhasraKhatauni on UP Bhulekh)

सबसे अफ्ले आपको यूपी भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |

  • वेबसाइट ओपन होनें पर आपके सामने ऑनलाइन सेवाओं की सूची दिखाई देगी, उदाहरण के लिए जैसे कि आप अपनी भूमि की खतौनी नक़ल देखना चाहते है, तो आपको “खतौनी की नक़ल” के आप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामनें एक विंडो ओपन होगी, जिसमें आपको नीचे दिख रहे कैप्चा कोड को भरना होगा, इसके पश्चात सब्मिट पर क्लिक करे |
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपने जिला,तहसील,ग्राम का चयन करना होगा |
  • सबसे लास्ट में खसरा / खतौनी का नंबर अंकित करना होगा, इसके पश्चात “खोजे” के बाद ‘उद्धरण देखे’ के आप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपको एक बार पुनः कैप्चा कोड दर्ज करना होगा|
  • कैप्चा कोड दर्ज करते ही जमीन से सम्बंधित जानकारी आपके सामनें आ जाएगी |

पीएम किसान ई केवाईसी

भूखंड/गाटे का यूनिक कोड जाननें की प्रक्रिया (Process To know Unique Code of Plot)

  • आपको अपने जिलेका नाम, तहसील तथा गांव को सेलेक्ट कर खसरा / गाटा संख्या दर्ज करनी होगी |
  • दर्ज करते ही नाम सहित यूनिक कोड आपके सामनें होगा |

किसान ड्रोन योजना क्या है

उत्तर प्रदेश भूलेख मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करे

अपनी जमीन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करनें के लिए आप यूपी भूलेख एप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है | यूपी भूलेख एप डाउनलोड करनें की प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • उत्तर प्रदेश भूलेख मोबाइल ऐप डाउनलोड करने हेतु आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) जाना होगा।
  • सर्च बॉक्स में आपको यूपी भूलेख लिखकर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक लिस्ट ओपन होगी, जिसमें आपको सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • यूपी भूलेख मोबाइल ऐप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
  • इसे ओपन कर आप अपनी जमींन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है |

किसान सूचना पंजीकरण