Outdoor Plants Name in Hindi | घर के बाहर लगाए जाने वाले पौधे (कम देखभाल वाले पौधे)


घर के बाहर लगाए जाने वाले पौधे से सम्बंधित जानकारी

पूरी दुनिया में दिनों-दिन प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है| यह प्रदूषण ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को भी काफी बढ़ा रहा है| इसके पीछे की मुख्य वजह लगातार अधिक मात्रा में हो रही पेड़ो की कटाई है, क्योकि पेड़-पौधों से प्रदूषण नियंत्रित रहता है, और हमारे आसपास हरियाली बनी रहती है | पेड़-पौधे लगाने का एक और फायदा है, कि घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है, और घर के लोगो का स्वास्थ भी बेहतर रहता है |

आज हम जिन पेड़ो के बारे में बताने जा रहे है, उन्हें वस्तु शास्त्र के हिसाब से घर के पास लगाना काफी शुभ होता है | इन पेड़-पौधों को घर में लगाने से सकारात्मकता ऊर्जा आती रहती है, और घर भी देखने में सुंदर लगता है| इस लेख में हम आपको घर के बाहर लगाए जाने वाले पौधे (कम देखभाल वाले पौधे) (Outdoor Plants Name in Hindi) के बारे में बताने जा रहे है |

घर के अंदर लगाने वाले पौधे 

घर के बाहर लगाए जाने वाले पौधों के नाम (Outdoor Plants Name)

घर के बाहर लगाए जाने वाले पौधे जिन्हे वास्तु शास्त्र के अनुसार काफी भाग्यशाली और सकारात्मक ऊर्जा वाला बताया गया है, इस प्रकार है :-

बांस का पौधा

घर के बाहर बांस के पौधे को लगाने से घर में शांति, प्रसिद्धि, सौभाग्य, खुशी और धन की प्राप्ति होती है | इंडोर पौधे के रूप में आप इसे अपने ऑफिस के डेस्क पर भी रख सकते है | यह एक शुभ पौधा है, जिसे उपहार में भी दिया जा सकता है |

नीम का पेड़

घर के बाहर लगाया जाने वाला नीम का पेड़ एक ऐसा पौधा है, जो अपनी और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है | यह अपने अंदर मौजूद लाभकारी गुणों की वजह से काफी लोकप्रिय है | वास्तु शास्त्र के अनुसार नीम के पौधे को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए | नीम का पत्ता स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक होता है |

मनी प्लांट का पौधा

अगर आप अपने घर के मुख्यद्वार पर मनी प्लांट के पौधे को लगाते है, तो यह आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाता है | आप मनी प्लांट के पौधे को अपने घर के अंदर या बाहर कही भी लगा सकते है, यह सदैव खुशिया देने वाला पौधा माना गया है | वास्तु के अनुसार घर के मुख्यद्वार पर मनी प्लांट की बेल को लगाने से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है | मनी प्लांट के पौधे को घर के सामने दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाए, इससे घर में सौभाग्य आता है | इस पौधे को आप अपने घर के गलियारे में भी लगा सकते है |

लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर एक बेहद खुशबूदार और आकर्षक पौधा है, जो तनाव को कम करने में सहायता करता है | यह पौधा मन को शांति प्रदान करने के साथ ही तनाव को दूर करने में मदद करता है | वास्तु शास्त्र के अनुसार लैवेंडर का पौधा दिमाग को शांत करता है, और सकारात्मकता ऊर्जा लाता है |

केले का पेड़

घर के बाहर लगाने के लिए केले का पौधों सबसे उपयुक्त होता है | केले के पौधे को काफी पवित्र माना गया है, जिस वजह से इसकी पूजा भी की जाती है | वास्तु शास्त्र के अनुसार केले का पौधा घर के लिए काफी अच्छा है, क्योकि इस पेड़ को भगवान विष्णु का प्रतीक कहा गया है | गुरुवार के दिन को भगवान विष्णु का दिन कहा गया है, लोग अक्सर ही इस दिन केले के पौधे की पूजा करते है | इसलिए वास्तु में घर के पास केले के पौधे को लगाना काफी शुभ होता है |

तुलसी का पौधा

धार्मिक दृष्टि से तुलसी के पौधे को काफी महत्वपूर्ण माना गया है | वास्तु के अनुसार तुलसी सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत भी है | तुलसी का पौधा दिन और रात दोनों ही समय ऑक्सीजन छोड़ता है, जिस वजह से यह और भी महत्वपूर्ण पौधा है | जब आप इस पौधे को मुख्यद्वार पर लगाते है, तो आसपास का वातावरण सुगंधित होने के साथ ही सकारात्‍मक ऊर्जा से भर जाता है | घर के लिए तुलसी का पौधा काफी लकी माना जाता है | ऐसा भी कहा जाता है, कि तुलसी का पौधा धन को आकर्षित करता है |

जैस्मिन का पौधा

चमेली (Jasmine) के पौधे को घर के लिए काफी लकी और पॉजिटिव एनर्जी वाला कहा गया है | इस पौधे की भीनी-भीनी खुशबु तन-मन को म‍हका देने वाली होती है | कहते है, कि जो व्यक्ति अपने घर के मुख्यद्वार पर चमेली का पौधा लगाता है, उसका घर सुगंध से भरने के साथ ही धन में भी वृद्धि होती है |

पीपल (Pipal) का पेड़ कैसे उगता है

पाम ट्री

मुख्यद्वार पर पाम ट्री के पौधे को लगाना सबसे बेहतरीन विकल्प के रूप में देखा गया है | इस पेड़ को एयर प्‍यूरिफाइंग प्‍लांट भी कहा गया है | पाम ट्री की देखभाल करना काफी सरल है, क्योकि इसे एक बार लगाने के पश्चात् आपको सिर्फ इसे पानी देना होता है, और कुछ करने की जरूरत नहीं होती है | पाम ट्री के पौधे को मुख्यद्वार पर लगाने से पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो में बढ़ोतरी होती है |

फर्न का प्‍लांट

फर्न का पौधा दिखने में जितना अधिक सुंदर होता है, उतना ही इसे भाग्यशाली भी माना गया है | अगर आप अपने घर के मुख्यद्वार पर बोस्‍टर्न फर्न के प्लांट को लगाते है, तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है | अगर आपने फर्न के पोधे कोअपने घर के सामने लगाया हुआ है, तो यह आपके घर के लिए गुडलक चार्म की तरह कार्य करता है |

सिट्रस ट्री

इसे नींबू या नारंगी पेड़ भी कहते है, इस पेड़ को भी काफी शुभ माना गया है | यह पेड़ आपके घर में कामयाबी लाने के साथ ही सौभाग्य में वृद्धि करता है | लेकिन आप इसे अपने घर के मुख्यद्वार पर लगाने के बजाए दरवाजे के दाई और लगाए | अपने खूबसूरत रंगो के साथ यह पौधा काफी सुंदर और शुभ होता है |

कनेर का पौधा

कनेर के पौधे की तीन प्रजातियां मौजूद है | इसमें पीला कनेर, सफ़ेद कनेर और लाल कनेर शामिल है | कनेर का पौधा देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है | देवी लक्ष्मी पर सफ़ेद कनेर के पुष्पों को चढ़ाया जाता है, और पिले रंग के पुष्पों को भगवान विष्णु पर चढ़ाया जाता है, क्योकि पीले फूल उन्हें बहुत प्रिय है| वास्तु सास्त्र के अनुसार कनेर के पोधे को अपने घर के सामने लगाना शुभ होता है |

बरगद का पेड़ कैसे लगाएं