आज का मंडी भाव कैसे देखें 2024 | मंडी भाव जिलेवार देखें | Mandi Bhav Online State Wise


Mandi Bhav Online State Wise

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम् योगदान है| भारत एक कृषि प्रधान देश होनें के कारण यहाँ की अधिकांश जनसँख्या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है| यह कृषि करनें वाले लोगो की समृद्धि और रोज़गार को एक बड़े पैमानें पर पर प्रभावित करती है| चूँकि भारत में कृषि कार्य एक बड़े पैमानें पर किया जाता है, परन्तु किसानों के सामनें सबसे बड़ी समस्या यह आती है, कि वह अपनें फसल या उत्पादन का विक्रय कहाँ करे, जिससे उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो सके|

किसान भाइयों को इस समस्या को दूर करनें के लिए सरकार द्वारा आधुनिक मंडियों के साथ-साथ पोर्टल और एप विकसित किये गये है, जिसकी सहयता से आप प्रतिदिन का मंडी भाव आप घर बैठे देख सकते है | मंडी भाव आज का कैसे देखें अर्थात किस मंडी में किसी उपज का क्या रेट चल रहा है, यह जानकारी प्राप्त करनें के साथ ही आप मंडी भाव जिलेवार देख सकते है | तो आईये जानते है, मंडी भाव आज का कैसे देखें?, इसके अलावा आपको यहाँ MandiBhav Online State Wise भी जानकारी दी गई है |

नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना

कृषि मंडी किसे कहते है (Agricultural Mandi)

कृषि मंडी का तात्पर्य एक ऐसे स्थान से है, जहाँ कृषि से सम्बंधित वस्तुओं और सेवाओं को खरीदा और बेचा जाता है | भारत में मंडी का इतिहास बहुत पुराना है, स्वतंत्रता से पूर्व किसान अपनें खेतों में उत्पादित फसलों को अपनें नजदीकी क्षेत्रों में हाट या बाजारों के माध्यम से बेचा करते थे। दरअसल किसानो सामनें इसके आलावा कोई विकल्प नही था, वह अपनी फसलों को औनें-पौनें दामों में बेंचनें के लिए मजबूर होते थे|

आज का मंडी भाव 2024 (Today Mandi Rate [Live])

फसल का नाममंडी का भाव
सरसोंआज का रेट
गेहूंआज का रेट
चनाआज का रेट
धानआज का रेट
प्याजआज का रेट
लहसुनआज का रेट
सोयाबीनआज का रेट
लाल मिर्चआज का रेट
मक्काआज का रेट
मेथीआज का रेट
ग्वारआज का रेट
कपासआज का रेट
धनियाआज का रेट
अंडाआज का रेट
मशरूमआज का रेट
आलूआज का रेट
टमाटरआज का रेट
अरहरआज का रेट

समय परिवर्तन होनें के साथ ही मंडियों में काफी विकास देखनें को मिला | यदि हम वर्तमान समय की बात करे, तो आज किसानों के पास कई ऐसे विकल्प मौजूद है | जिसकी सहयता से वह अपनें उत्पादन को उचित दामों में बड़ी सरलता से बेंच सकते है| दरअसल सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक आधुनिक मंडियों की व्यवस्था कर दी गयी है| यहाँ तक कि आज के आधुनिक दौर में किसान घर बैठे ही अपनें उत्पाद के भाव से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है |

आधुनिक दौर में मंडियों का स्वरुप (Nature of Mandis in Modern Times)

वर्ष 2024 तक किसानों की आय दोगुना करनें के लिए सरकार द्वारा निरंतर सार्थक कदम उठाये जा रहे है | सरकार किसानों के समक्ष आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसके निवारण हेतु निरंतर सार्थक कदम उठाये जा रहे है | किसानों की आय का मुख्य स्त्रोत फसलों का उत्पादन है और जब किसान अपनें उत्पादन को उचित दामों में बेचनें में असफल हो जाते है, तो स्वाभाविक रूप से उन्हें लाभ न के बराबर होता है|

नियमित मंडियों की व्यवस्था (Arrangement of Regular Mandi)

सरकार नें किसानों की फसल विक्रय के लिए नियमित मंडियों को व्यवस्था की है अर्थात इन मंडियों में प्रतिदिन कृषि उत्पादों का क्रय-विक्रय होता है | इन मंडियों में किसान स्वेच्छा से अपनी फसल का विक्रय बिना किसी बिचौलिये के कर सकते है | नियमित मंडियां किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने में एक कारगर कदम है। इसके माध्यम से किसानों को उनके उपज का सही मूल्य मिल पाता है। 

राष्ट्रीय कृषि बाजार ई-नाम (National Agricultural Market e-NAM)

किसानों को अपनी फसल बेचनें के लिए सरकार नें मंडी के कई नई सरकारी योजनों का शुभारम्भ किया है, जिसमें मंडी की स्थिति को सुधारने के लिए ई-नाम पोर्टल की शुरुआत की गई है। यह एक ऐसा पोर्टल है, जो पूरे देश में मौजूद कृषि उत्पाद विपणन समिति (Marketing Committee) को एक नेटवर्क में जोड़ने का कार्य करता है | 

ई-नाम पोर्टल देश के किसी भी राज्य की कृषि बाजार को एक विशेष सॉफ्टवेयर की सहायता से जोडनें का कार्य करता है अर्थात आप पूरे भारत की किसी भी मंडी का रेट पलक झपकते पता कर सकते है | इस पोर्टल पर कृषि उत्पादों से सम्बंधित खरीदी और बेची जाने वाली वस्तु की जानकारी, मार्किट में आने वाली वस्तु और उसके भाव अर्थात रेट की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। 

ई-नाम पोर्टल पर आज का मंडी भाव देखनें के लिए – यहाँ क्लिक करे

मंडी भाव आज का कैसे देखें (How to See Today’s MandiPrice)

आज के इस इन्टरनेट युग में हम जिस प्रकार हम अपनें अन्य कार्य बड़ी सरलता से कर लेते है, ठीक उसी प्रकार प्रतिदिन का मंडी भाव भी हम घर बैठे प्राप्त कर सकते है | दरअसल केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों नें अपनें राज्य के किसानों को लिए पोर्टल और एप लांच किये है, जिसकी सहायता से किसान अपनें उत्पाद के भाव की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है |

यहाँ आपको हम कुछ पोर्टल और एप के बारें में जानकारी दे रहे है, जिसे आप अपनें मोबाइल में डाउनलोड कर किसी भी समय और किसी भी स्थान पर मंडी में चल रहे भाव की जानकारी प्राप्त कर सकते है |

सिंचाई पाइप लाइन योजना

MandiBhav Online State Wise कैसे जानें

  • सबसे पहले आपको अपनें मोबाइल के ब्राउज़र में agmarknet.gov.in लिखकर इंटर करे |
  • अब आपके सामनें वेबसाइट का होम Search लिखा हुआ शो होगा, इसके आगे क्रमवार Price, Community, State, District, Market और Date From के आप्शन दिखाई देंगे |
  • आपको सबसे पहले Price पर क्लिक कर करना होगा, इस पर क्लिक करते ही आपको Price,Arrival और Both में से किसी एक पर क्लिक करना होगा |
  • अगले स्टेप में आपको Commodity पर क्लिक कर उसका चयन करे, जिसका भाव आप जानना चाहते है|
  • अब आपको अगले स्टेप में District के अंतर्गत अपनें जिले का चयन करना होगा, इसके पश्चात आपको इसी प्रकार Market और Date From का चयन करनें के बाद Go पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामनें एक पेज ओपन होगा जिसमें आपके द्वारा पूछे गये उत्पाद का भाव शो हो जायेगा |
  • इस प्रकार आप इस वेबसाइट के माध्यम से देश के किसी भी राज्य का भाव पता कर सकते है |

मंडी भाव जिलेवार देखें (MandiBhav District Wise)

  • सबसे पहले अपनें मोबाइल में Google Play Store ओपन कर Search Bar में MandiBhav App लिखकर सर्च करे |
  • अब  आपको कई एप दिखाई देंगे, आप अपनें मुताबिक इस एप को सेलेक्ट कर Install पर क्लिक करे |
  • अब आप एप को ओपन करे, जैसे ही एप ओपन होगा आपके सामनें उत्पादों की एक सूची दिखाई देगी | आप जिस उत्पाद का भाव जानना चाहते है, उस पर क्लिक करे | इस प्रकार मंडी भाव आपके सामनें होगा|
  • आप एप की सहायता से इस प्रकार किसी भी उत्पाद का मंडी भाव रोजना पता कर सकते है |

किसान सूचना पंजीकरण 2021