अपना राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें | Check Name in Ration Card Status/List 2024


अपना राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें इससे सम्बंधित जानकारी

राशन कार्ड राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से सब्सिडी वाले खाद्यान्न के लिए पात्र परिवारों को जारी किया गया एक आधिकारिक दस्तावेज है। इसे डोमिसाइल सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट और वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए आईडी प्रूफ के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। राशन कार्ड का फॉर्म अब ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त व्यक्ति संबंधित राज्य सरकार की वेबसाइटों के माध्यम से राशन कार्ड की स्थिति की जांच कर सकते हैं, नाम जोड़ सकते हैं, ई-राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

यहाँ तक कि आप अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन चेक कर सकते है, इसके अलावा आप राशन कार्ड में अपने नाम को ऑनलाइन देख सकते है | अपना राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें ? इसकी जानकारी देने के साथ ही आपको यहाँ Check Name in Ration Card Status/List 2024 के बारें में बताया जा रहा है |

नया राशन कार्ड कैसे बनेगा 

अपना राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें (Ration Card Online Check Process)

हम सभी जानते है, कि राशन कार्ड भारत में रहनें वाले व्यक्ति के लिए एक अहम् दस्तावेज है|  राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको एक भारतीय नागरिक होना आवश्यक है | यदि आप भारतीय नागरिक नहीं हैं, तो आप इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। भारत में राशन कार्ड राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाते हैं और इसमें आपके परिवार की वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी होती है। जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं उनके लिए राशन कार्ड अलग से तैयार किए जाते हैं और जो गरीबी रेखा से नीचे हैं उनके लिए उन्हें राज्य कार्यक्रम का लाभ उठाने का अवसर मिलता है।

अभी तक राशन कार्ड में नाम बढ़ानें, नाम हटानें, नया राशन कार्ड बनवानें आदि के लिए लोगो को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगानें पड़ते है| यहाँ तक कि लोगो को राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करनें में महीनों लग जाते थे | लेकिन वर्तमान में आप इस प्रकार के सभी कार्य घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से सम्पादित कर सकते है | आज हम आपको यहाँ अपनी राशन कार्ड को ऑनलाइन चेक करने के बारें में बता रहे है | इसके स्टेप्स इस प्रकार है-

  • सबसे पहले आपको यूपी फ़ूड एंड लोजिस्टिक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • होम पेज ओपन होने पर आपको ‘राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें’ का लिंक मिलेगा, आपको इस लिंक पर क्लिक कर देना है |
  • अब आपके सामनें एक नया पेज ओपन होगा, यहाँ आपको ‘राशन कार्ड संख्या से’ और ‘राशन कार्ड अन्य विवरण से’ यह 2 ऑप्शन मिलेंगे |
  • इनमें से आपको राशन कार्ड संख्या से वाले आप्शन पर क्लिक करना होगा, इसका इंटरफ़ेस कुछ इस तरह से दिखेगा | 
  • इसके पश्चात आपको अपने राशन कार्ड का नंबर इंटर करने के बाद वेरिफिकेशन कोड भरना होगा | अब आपके सामनें राशन कार्ड में दर्ज डिटेल का ब्यौरा जैसे-फैमिली हेड का नाम, फैमिली मेम्बर की संख्या आदि शो हो जाएगी |

अपना राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने का दूसरा तरीका (Check Your Ration Card Online Another Way)

  • सबसे पहले आपको यूपी फ़ूड एंड लोजिस्टिक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • होम पेज ओपन होने के पश्चात आपको ‘राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें’ का  लिंक दिखेगा, इस लिंक पर आपको क्लिक करना होगा|
  • अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन चेक करने के लिए यदि आप दूसरे आप्शन ‘राशन कार्ड अन्य विवरण से’ का चयन करनें पर आपको कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस दिखेगा |
  • अब आपके सामनें एक नया पेज ओपन होगा, यहाँ आपको अपने डिस्ट्रिक का नाम, क्षेत्र का नाम, विकास खंड, राशन कार्ड का प्रकार आदि से सम्बंधित जानकारियों को भरने के बाद वेरिफिकेशन कोड लिखकर ‘खोजें’ पर क्लिक करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर कुछ इस तरह की डिटेल्स देखनें को मिलेंगी|
  • आप अपनी आवश्यकता के मुताबिक इसका प्रिंट भी निकाल सकते है |

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें ?

Check Name in Ration Card Status/List 2024

अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक करनें के कई तरीके उपलब्ध है| यहाँ बताया जानें वाला यह तरीका आपको उस समय काम आएगा, जब आपने एक नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और आपको अपने राशन कार्ड के नंबर की जानकारी नही है अर्थात आपको अपने राशन कार्ड का नमबर नहीं पता है| इसके लिए स्टेप्स इस प्रकार है-

  • सबसे पहले आपको यूपी फ़ूड एंड लोजिस्टिक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • होम पेज ओपन होनें पर आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची का लिंक मिलेगा, इस लिंक पर आपको क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामनें एक नया पेज ओपन होगा, यहाँ आपको देश के सभी राज्यों की एक लिस्ट मिलेगी| इस सूची में आपको अपने राज्य के नाम पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विकास खंड की एक सूची दिखेगी, आपको अपने क्षेत्र के नाम पर क्लिक करना होगा|
  • अब विकास खंड के अंतर्गत आने वाले सभी अपने सरकारी राशन के दुकानदारों के नाम दिख जायेंगे| अब आपको दुकानदार के नाम के आगे दिए गए राशन कार्ड के लोगों की संख्या पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामनें एक लिस्ट ओपन होगी, इस लिस्ट में अपने नाम को सर्च कर उसके  आगे दी गयी राशन कार्ड डिजिटल संख्या के लिंक पर क्लिक करें। इस प्रकार आप ऑनलाइन माध्यम से अपने राशन कार्ड के नंबर देख सकते हैं।
  • अब आपको राशन कार्ड में दी गयी डिटेल कुछ इस तरह से दिखेंगी |

राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर 2024 (Ration Card Helpline Number)

राज्य का नामहेल्पलाइन नंबर
Andhra Pradesh (आंध्रप्रदेश)1800-425-2977
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)03602244290
Assam (असम)1800-345-3611
Bihar (बिहार)1800-3456-194
Chhattisgarh (छ्त्तीसगढ़)1800-233-3663
Goa (गोवा)1800-233-0022
Gujarat  (गुजरात)1800-233-5500
Haryana  (हरियाणा)1800-180-2087
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)1800-180-8026
Jharkhand (झारखंड)1800-345-6598, 1800-212-5512
Karnataka (कर्नाटक)1800-425-9339
Kerla (केरल)1800-425-1550
Madhya Pradesh (मध्यप्रदेश)181
Maharashtra (महाराष्ट्र)1800-22-4950
Manipur (मणिपुर)1800-345-3821
Meghalaya (मेघालय)1800-345-3670
Mizoram (मिजोरम)1860-222-222-789, 1800-345-3891
Nagaland (नागालैंड)1800-345-3704, 1800-345-3705
Odisha (ओड़िशा)1800-345-6724 / 6760
Punjab (पंजाब)1800-3006-1313
Rajasthan (राजस्थान)1800-180-6127
Sikkim (सिक्किम)1800-345-3236
Tamil Nadu (तमिलनाडु)1800-425-5901
Telangana (तेलंगाना)1800-4250-0333
त्रिपुरा (Tripura)1800-345-3665
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)1800-180-0150
Uttrakhand (उत्तराखंड)1800-180-2000, 1800-180-4188
West Bengal (पश्चिम बंगाल)1800-345-5505
Delhi (दिल्ली)1800-110-841
Jammu (जम्मू)1800-180-7106
Kashmir (कश्मीर)1800-180-7011
Andaman and Nicobar Islands (अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह)1800-343-3197
Chandigadh (चण्डीगढ़)1800-180-2068
दादरा नगर हवेली दमन दीव (Dadra Nagar Haveli Daman Diu)1800-233-4004
पुदुच्चेरी (Puducherry)1800-425-3186
लक्षद्वीप (Lakshadweep)1800-425-1082

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े ?