भारत में सबसे अच्छा ट्रैक्टर कौन सा है ? ट्रैक्टर कितने का आता है – India’s Top Tractor Company [List]


Table of Contents

ट्रैक्टर (Tractor) से सम्बंधित जानकारी

किसानो के लिए सबसे पसंदीदा कृषि यंत्र ट्रैक्टर है| वर्तमान समय में ट्रैक्टर एक ऐसा कृषि यंत्र बन चुका है, जो खेती का तकरीबन 90 प्रतिशत काम करता है | आज के दौर में बिना ट्रैक्टर के खेती कर पाना संभव नहीं है | फसल उगाने से लेकर फसल की गहाई तक के सभी कार्यो के लिए ट्रैक्टर का ही इस्तेमाल किया जाता है | इससे किसानो को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है, तथा समय की भी बचत होती है | हमारे देश में कई देशी और विदेशी कंपनिया है, जो ट्रैक्टर का निर्माण करती है | यह सभी कंपनिया किसानो की जरूरत के अनुसार अपने ट्रैक्टर को खास विशेषताओ के साथ तैयार करती है |

बाजार में सभी ट्रैक्टर्स की अपनी अलग पहचान है | ऐसे में अक्सर किसानो को ट्रैक्टर खरीदने के समय दुविधा होती है, कि उन्हें कौन सा ट्रैक्टर लेना चाहिए | आप ट्रैक्टर खरीदते समय कुछ विशेष बातो को ध्यान में रख सकते है | इस लेख में आपको भारत में सबसे अच्छा ट्रैक्टर कौन सा है तथा ट्रैक्टर कितने का आता है – India’s Top Tractor Company [List] की जानकारी दी जा रही है |

JCB क्या होती है ?

भारत के टॉप 10 ट्रेक्टर कंपनी (India’s Top Tractor Company [List])

  • महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी (Mahindra & Mahindra)
  • टैफे ट्रैक्टर्स (TAFE tractors)
  • सोनालिका ट्रैक्टर्स (Sonalika International Tractors Ltd.)
  • एस्कॉर्ट ट्रेक्टर (Escorts Ltd. Company)
  • जॉन डियर ट्रेक्टर्स (John Deere Tractors Company)
  • न्यू हॉलेंड ट्रेक्टर्स (New Holland Tractors)
  • कुबोटा ट्रेक्टर्स (Kubota Tractors Company)
  • इंडो फार्म (Indo Farm Tractor Company)
  • प्रीत ट्रैक्टर (PREET Tractor Company)
  • कैप्टन ट्रैक्टर्स (Captain Tractor Company)

भारत में सबसे अच्छा ट्रेक्टर (Popular Tractor in In India)

महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी (Mahindra Tractor Company)

यदि हम बात करे भारत के सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर की तो सबसे पहला नाम महिंद्रा ट्रैक्टर का आता है| यह सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर कंपनी है, जो किसानो के बीच काफी लोकप्रिय है | किसानो की पहली पसंद महिंद्रा ट्रैक्टर ही है | महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी पूरे भारत के साथ दुनियाभर के देशो में अपने ट्रैक्टर्स को बेचती है | यह नंबर 1 ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है, जिसे विश्व में सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी के तौर पर जाना जाता है |

महिंद्रा ट्रैक्टर की खासियत (Mahindra Tractor Features)

महिंद्रा ट्रैक्टर की सबसे खास बात यह है, कि यह अपने टेक्नोलॉजी के फीचर को समय के साथ बदलती रहती है | नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स की बात करे तो महिंद्रा कंपनी का अर्जुन नोवो और XP Plus मॉडल का कोई तोड़ नहीं है | इसमें चालक की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए AC Cabin, Power Steering के साथ -साथ आरामदायक सीट का भी ध्यान रखा गया है | महिंद्रा कंपनी की खास बात और है, कि यह अपने ग्राहकों को ट्रैक्टर पर 6 साल की वारंटी देता है | जिसे देखते हुए अन्य कंपनिया भी इसे फॉलो करने लगी है | यह कंपनी प्रत्येक अपडेट और बदलाव के साथ अपने ग्राहक का विशेष ख्याल रखती है |

महिंद्रा ट्रैक्टर कितने का आता है (Mahindra Tractor Cost)

ट्रैक्टर मॉडलकीमत
Mahindra 585 DI XP Plus 50 HP6.90 लाख रूपए से लेकर 7.20 लाख रूपए तक |
Mahindra 475 DI XP Plus  44 HP5.80 लाख रूपए से लेकर 6.10 लाख रूपए तक |
Mahindra 575 DI XP Plus 47 HP5.70 लाख रूपए से लेकर 6.25 लाख रूपए तक |
Mahindra 275 DI XP Plus 37 HP5.20 लाख रूपए से लेकर 5.35 लाख रूपए तक |
Mahindra 265 DI 30 HP4.70 लाख रूपए से लेकर 4.90 लाख रूपए तक |

महिंद्रा के लोकप्रिय ट्रैक्टर (Mahindra Popular Tractors)

  • Mahindra 275 DI XP Plus.
  • Mahindra 575 XP Plus.
  • Mahindra 585 XP Plus.
  • Mahindra 265 DI.
  • Mahindra 475 XP Plus.

टैफे ट्रैक्टर्स (TAFE Tractors)

महिंद्रा ट्रैक्टर के बाद सबसे ज्यादा जिसे पसंद किया जाता है, वह टैफे ट्रैक्टर है | आपको बता दे कि TAFE के अंतर्गत 4 बड़ी कंपनिया आती है | जिसमे Eicher, Massey Ferguson, IMT Tractors और TAFE Tractors प्रमुख है |

इन प्रमुख कंपनियों कि वजह से ही भारत के 10 फेमस ट्रैक्टर कंपनियों की सूची में TAFE दूसरे स्थान पर बना हुआ है | इसमें किसान भाई Massey Ferguson और Eicher को सबसे अधिक पसंद करते है |

टैफे ट्रेक्टर कितने का आता है (Tafe Tractor Cost)

  • Eicher  241 – 25 HP  (7.50 लाख रूपए से लेकर 7.80 लाख रूपए तक)
  • Eicher 485 –  45 HP  (6.10 से 6.20 लाख रूपए तक)
  • Eicher 380 – 40 HP   (5.25 से 5.35 लाख रूपए तक)
  • Eicher 242 – 28 HP  (3.40 से 3.50 लाख रूपए तक)

टैफे के सबसे लोकप्रिय ट्रेक्टर (TAFE Popular Tractors)

  • Eicher 241
  • Eicher 242
  • Eicher 380
  • Eicher 485

सोनालिका ट्रैक्टर्स कंपनी (Sonalika International Tractors LTD.)

सोनालिका ट्रैक्टर कंपनी के बारे में किसानो का यही कहना है, कि सोनालिका कंपनी उनकी सोच के अनुसार काम करने के लिए ही ट्रैक्टर का निर्माण करती है | इसका अर्थ यह है की यह कंपनी अपने हर नए ट्रैक्टर को एक नहीं पहचान के साथ बाजार में उतारती है | जिसे किसान के काम, आराम को दाम सभी बातो को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है | सोनालिका की खास बात यह है, कि आप सोनालिका के 20 HP से लेकर 90 HP वाले ट्रैक्टर को कही से भी किसी भी राज्य से उचित दाम पर खरीद सकते है | यह इस सूची में तीसरे स्थान पर है |

सोनालिका ट्रैक्टर कितने का आता है (Sonalika Tractor Cost)

  • Sonalika DI 740 III S3- 45HP  (5.35 से 5.65 लाख रूपए तक)
  • Sonalika 60- 60 HP   (5.80 से 6.45 लाख रूपए तक)
  • Sonalika 35 DI- 39HP   (5.15 से 5.45 लाख रूपए तक)
  • Sonalika DI 745 III- 50HP  (5.40 से 5.65 लाख रूपए तक)
  • Sonalika DI 750 III- 50HP   (6.15 से 6.30 लाख रूपए तक)

सोनालिका के लोकप्रिय ट्रैक्टर (Sonalika Popular Tractors)

  • Sonalika DI 35
  • Sonalika 750
  • Sonalika 745
  • Sonalika 740
  • Sonalika 60

किसान ट्रैक्टर योजना

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड कंपनी (Escorts Tractors Ltd Company)

एस्कॉर्ट कंपनी को सिर्फ ट्रैक्टर्स के लिए नहीं बल्कि किसानो द्वारा खेती के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले अन्य दूसरी मशीनों व उपकरणों को बनाने के लिए भी जाना जाता है | यह एक ऐसी ट्रैक्टर कंपनी है, जिसे भारत देश के अलावा दुनिया के कई देशो में लोकप्रियता हासिल है| एस्कॉर्ट कंपनी किसानो को 15 HP से लेकर 80 HP तक के ट्रैक्टर्स को उनकी पसंद के अनुसार उपलब्ध कराती है |

एस्कॉर्ट ट्रैक्टर कितने का आता है (Escort Tractor Price)

  • Power Track Euro 60 – 60 HP  (7.40 से 8.20 लाख रूपए तक)
  • Power Track Euro 50 – 50HP   (6.35 से 6.65 लाख रूपए तक)
  • Power Track 445 Plus – 47HP  (6.25 से 6.40 लाख रूपए तक)
  • Power Track 434 Plus – 37HP  (5.20 से 5.50 लाख रूपए तक)
  • Power Track 439 Plus – 41HP  (5.20 से 5.50 लाख रूपए तक)

एस्कॉर्ट के लोकप्रिय ट्रैक्टर्स (Escort Popular Tractors)

  • Escorts Josh 335
  • Escorts Steeltrac
  • Escorts MPT JAWAN

जॉन डियर ट्रैक्टर्स (John Deere tractors)

जॉन डियर कंपनी कम कीमत पर किसानो की उम्मीद को पूरा करने वाले ट्रैक्टर्स का निर्माण करती है | यह ट्रैक्टर कंपनी अपनी दमदार क्वालिटी के लिए पहचानी जाती है | जॉन डियर ट्रैक्टर के मॉडल 6120 B को देश के सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर्स में गिना जाता है | इस ट्रैक्टर की खास बात यह है, कि इसमें आपको 120 HP के साथ 4 सिलिंडर टर्बो चार्ज्ड हाई प्रेशर इंजन मिलता है |

जॉन डियर ट्रैक्टर कितने का आता है (John Deere Tractor Price)

  • John Deere 5405 – 63HP  (8.60 से 9.20 लाख रूपए तक)
  • John Deere 5310 – 55HP   (7.89-8.50 लाख रूपए तक)
  • John Deere 5050 D – 50HP (6.90-7.40 लाख रूपए तक)
  • John Deere 5105 – 40HP  (5.55-5.75 लाख रूपए तक)

जॉन डियर के लोकप्रिय ट्रैक्टर (John Deere Popular Tractor)

  • John Deere 5210 Gear Pro
  • John Deere 5075 E – 4WD
  • John Deere 5042 D
  • John Deere 5405 Gear Pro
  • John Deere 3028 EN
  • John Deere 5045 D
  • John Deere 5036 D
  • john Deere 5105
  • John Deere 5050 D – 4WD
  • John Deere 5310

न्यू हॉलैंड ट्रेक्टर्स कंपनी (New Holland Tractors)

न्यू हॉलैंड कंपनी के ट्रैक्टर्स को ऑलराउंडर भी कहा जाता है | किसानो के बीच न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर को लेकर एक दाम कई काम जैसी राय होती है | इस ट्रैक्टर को नई टेक्नॉलॉजी पर कार्य करने के लिए बनाया जाता है | न्यू हॉलैंड कंपनी भी महिंद्रा की तरह अपने सभी ट्रैक्टर्स पर 6 वर्ष की वारंटी देता है | इस कंपनी का ट्रैक्टर कम कीमत और बहुत वास्तविक उत्पाद वाला होता है |

न्यू हॉलैंड का ट्रैक्टर कितने का आता है (New Holland Tractor Price)

  • New Holland Excel 6010  60HP  (8.00 से 8.95 लाख रूपए तक)
  • New Holland 3630 TX Plus- 55HP  (7.10 से 7.60 लाख रूपए तक)
  • New Holland 3600 2TX- 50HP (6.90 से 7.15 लाख रूपए तक)
  • New Holland 4710 4WD- 47HP  (6.50 से 7.70 लाख रूपए तक)

न्यू हॉलैंड के लोकप्रिय ट्रैक्टर्स (New Holland Popular Tractors)

  • New Holland 3600-2 TX
  • New Holland 3630 TX
  • New Holland 3230

थ्रेसर (Threshing machine) क्या है ?

कुबोटा ट्रैक्टर्स (Kubota Tractors)

कुबोटा कंपनी किसानो के लिए ट्रैक्टर के साथ – साथ कृषि यंत्रो का भी निर्माण करता है | यह कंपनी हमेशा से ही सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर और उम्दा मशीनों का निर्माण करती आयी है | इसके अलावा उचित दाम के मामले में भी इसे लोकप्रियता हासिल है |

कुबोटा ट्रैक्टर्स कितने का होता है (Kubota Tractors Price)

  • Kubota MU5501 4WD  55HP  (10.46 लाख रूपए)
  • Kubota MU4501 4WD  45HP (8.40 लाख रूपए)
  • Kubota Neostar B2441 4WD  24HP (5.15 लाख रूपए)

कुबोटा के लोकप्रिय ट्रैक्टर्स (Kubota Popular Tractors)

  • Kubota L 4508
  • Kubota  MU 4501 4WD
  • Kubota  MU 5501 2WD
  • Kubota  MU 4501 2WD

इंडो फार्म ट्रैक्टर (Indo Farm Tractor)

इंडो फार्म ने अक्टूबर 2000 में अपने व्यावसायिक उत्पादन की शुरुआत की थी | इसी वर्ष इन्होने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित बद्दी संयंत्र में इंडो फार्म ट्रैक्टर का पहला उत्पादन आरम्भ किया | इस इंडो फार्म की खास बात यह है, कि इसमें बेहद कम समय में अपने दाम, काम और उत्पाद के दम पर ग्राहकों को अपना मुरीद बना लिया है | इसमें आपको 26HP से लेकर 90HP तक के ट्रैक्टर मिल जायेंगे |

इंडो फार्म ट्रैक्टर कितने का होता है (Indo Farm Tractor Price)

  • Indo Farm 4175 DI- 75HP  (12.20 से 12.35 लाख रूपए तक)
  • Indo Farm 3055 NV- 55HP  (8.35 से 8.45 लाख रूपए तक)
  • Indo Farm 2035 DI- 38HP (5.00 से 5.25 लाख रूपए तक)
  • Indo Farm 2030 DI- 34HP (4.65 से 5.20 लाख रूपए तक)

इंडो फार्म लोकप्रिय ट्रैक्टर (Indo Farm Popular Tractor)

  • Indo Farm 3048 DI
  • Indo Farm 3055 DI
  • Indo Farm 3055 NV 4 WD
  • Indo Farm 3035 DI
  • Indo Farm 3040 DI
  • Indo Farm 2030 DI

प्रीत ट्रैक्टर (PREET Tractor)

प्रीत ट्रैक्टर कंपनी क्वालिटी और उत्पाद के मामले में काफी अच्छी मानी जाती है | इस कंपनी के ट्रैक्टर की खास बात यह है, कि इसका इंजन बहुत ही दमदार होता है, तथा इसके टायर भी अधिक समय तक ख़राब नहीं होते है | किसान इस कंपनी से 25HP से लेकर 100HP तक के ट्रैक्टर को खरीद सकते है |

प्रीत ट्रैक्टर कितने का आता है (Preet Tractor Price)

  • Preet 9049 AC 4WD- 90HP  (20.25 से 22.20 लाख रूपए तक)
  • Preet 9049- 90HP  (15.55 से 16.25 लाख रूपए तक)
  • Preet 4049 4WD- 40HP  (4.75 से 5.15 लाख रूपए तक)
  • Preet 6049- 60HP  (6.20 से 6.65 लाख रूपए तक)

कैप्टन ट्रैक्टर्स (Captain Tractor)

भारत में निर्मित कैप्टन ट्रैक्टर को खास तौर पर लो बजट के लिए जाना जाता है | इसे भारत के अलावा विदेशो में भी निर्यात किया जाता है | कैप्टन कंपनी अपने कृषि उपकरणों का निर्यात बाहरी देशो में कर अधिक लाभ भी कमाती है | सबसे पहले इस कंपनी को आशा एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से पहचाना जाता था | जिसे दो भाइयो ने मिलकर आरम्भ किया था| यह कंपनी आपको 15HP से लेकर 26HP तक के ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है |

कैप्टन ट्रैक्टर कितने का आता है (Captain Tractor Price)

  • Captain 250 D- 25HP (4.55 से 4.85 लाख रूपए तक)
  • Captain 273 D- 27HP  (4.85-4.90 लाख रूपए तक)
  • Captain 280 D- 28HP  (4.70-4.95 लाख रूपए तक)
  • Captain 200 D 4WD – 20HP (3.75-3.95 लाख रूपए तक)

रोटावेटर (Rotavator) क्या होता है ?