ताड़ी (Tadi) क्या होता है | ताड़ी कैसे बनती है | ताड़ी पीने के लाभ व नुकसान


ताड़ी (Tadi) से सम्बंधित जानकारी

ताड़ी एक तरह का मीठा रस होता है, जिसे खजूर, नारियल और ताड़ तीनो ही पेड़ से प्राप्त किया जाता है | अंग्रेजी में ताड़ी को पाम वाइन के नाम से जानते है | ताड़ी का इस्तेमाल पेय पदार्थो को बनाने और स्वास्थ को बेहतर रखने के लिए किया जाता है | प्राकृतिक औषधियों को बनाने में भी ताड़ी का उपयोग करते है | ताड़ी में कुछ मात्रा अल्कोहल की पायी जाती है, जिस वजह से कुछ लोग ताड़ी पीना नहीं पसंद करते है | किन्तु अगर ताज़ी ताड़ी का सेवन किया जाए तो इसके अनेको फायदे भी है |

क्योकि ताड़ी में काफी ज्यादा पोषक तत्व होते है, जो शरीर को स्वास्थ रखकर बीमारी से लड़ने और बीमारी के लक्षणों को कम करने में सहायता प्रदान करता है | वैसे तो ताड़ी पीने फायदे ही फायदे है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है, ऐसे में अगर आप भी ताड़ी पीने की सोच रहे है, तो उसके लाभ और नुकसान अवश्य जान ले | इस लेख में आपको ताड़ी (Tadi) क्या होता है तथा ताड़ी कैसे बनती है और ताड़ी पीने के लाभ व नुकसान के बारे में बता रहे है |

नारियल के तेल के फायदे और नुकसान

ताड़ी का पेड़ (Palm Tree)

ताड़ी के पेड़ को ताड़ का पेड़ कहते है, यह एक तरह का सीधा और लंबा पेड़ होता है, किन्तु इस वृक्ष में डालिया नहीं होती है | क्योकि इसके तने पर ही पत्ते निकलते है | ताड़ी का पेड़ दो प्रकार का होता है, नर और नारी | इसके नर पेड़ में सिर्फ फूल निकलते है, वही नारी पेड़ में गोल-गोल फल आते है, जिसे बिहार में खाजा फल के नाम से जानते है | यह फल काफी कठोर होता है, जिसके अंदर लीची जैसा मीठा गुदा होता है |

ताड़ी कैसे बनती है (Toddy Made)

ताड़ी एक तरह का अल्कोहॉली पेय या द्रव होता है, जो ताड़ के वृक्ष से निकले रस से बनती है | यह रस अप्रैल से जुलाई के महीने तक ताड़ के पेड़ पर लगे फल से निकलता है | उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड राज्य के नदी एवं समुद्री इलाको में ताड़ी का पेड़ देखने को मिलता है| राज सरकार के कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा गया है, कि ताड़ी चीनी और विटामिनो से भरपूर उच्च पोषक मूल्य है, जो वास्तविक अर्थो में शराब नहीं होती है | इसका सेवन केरल के व्यंजनों और स्नैक्स के साथ करते है |

ताड़ी रक्त गुणवत्ता में सुधार करने के साथ ही शरीर के ऊतकों, अंगो और तंत्रिकाओं के लिए जरूरी विटामिन प्रदान करता है | यदि आप उचित मात्रा में ताड़ी का सेवन करते है, तो आपको किसी तरह की हानि नहीं होगी | ताड़ी को सामान्यतौर पर पेड़ के नीचे बेचा जाता है, और इस स्थान को ताड़ी खाना कहते है |

नारियल की खेती कैसे होती है

ताड़ी पीने के लाभ (Toddy Benefits)

  • पाचन स्वास्थ के लिए ताड़ी को काफी फायदेमंद माना जाता है | इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन में सुधार करने के साथ ही भोजन को ठीक तरह से पचाता है | ताड़ी पाचन तंत्र और स्वास्थ को बिल्कुल मजबूत रखता है | इसके अलावा पेट की अन्य समस्याओ जैसे अपच, कब्ज और गैस को भी ठीक करता है |
  • ताड़ी का सेवन शरीर में खून की कमी को भी पूरा करने में सहायक होता है, क्योकि खून की कमी आयरन की वजह से होती है, और ताड़ी में आयरन अधिक मात्रा में होता है | इस तरह से ताड़ी शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है, तथा एनीमिया के रोग से भी बचाव करता है |
  • अपने कम वजन को बढ़ाने के लिए भी आप ताड़ी का सेवन कर सकते है | ताड़ी में जो पोषक तत्व पाया जाता है, वह वजन को बढ़ाने में सहायक होता है | इसके लिए आप हल्दी पाउडर और नारियल के दूध को ताड़ी में डालकर अच्छे से मिला ले | अब इस मिश्रण को उबालकर गर्म-गर्म उसका सेवन करे |
  • प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए ताड़ी का सेवन कर सकते है | यह शरीर को मौसमी बुखार जैसे :- जुखाम, बुखार और सर्दी से बचाता है, तथा शरीर को स्वस्थ रखने में भी सहायता मिलती है| अगर आप ताड़ी में ब्राउन शुगर मिलाकर पीएंगे तो यह आपके शरीर को गर्मी देगा जिससे बुखार के लक्षण कम हो जाएंगे |
  • ताड़ी हड्डियों को भी मजबूती देता है, क्योकि इसमें खनिज, विटामिन और कैल्शियम के प्रमुख घटक पाए जाते है | यह हड्डियों के विकास को तेजी देता है, और बढ़ती हुई उम्र में होने वाले फ्रेक्टर के जोखिम को कम करता है |
  • कैंसर जैसी घातक जानलेवा बीमारी में भी ताड़ी का सेवन लाभकारी माना गया है | ताड़ी में एंटी कैंसर के गुण पाए जाते है, जिस वजह से शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने में दिक्कत होती है, और कैंसर का खतरा कम हो जाता है |
  • हृदय से जुड़ी बीमारियों में भी ताड़ी का सेवन फायदेमंद होता है, क्योकि इसमें पोटेशियम की उचित मात्रा होती है, जो हृदय को स्वस्थ रखने और उच्च तापमान को नियंत्रित करने में सहायता करता है | हृदय स्वास्थ को बेहतर रखने के लिए ताड़ी का नियमित रूप से सेवन करे |
  • आँखों को स्वस्थ रखने के लिए भी ताड़ी फायदेमंद होती है| इसमें एक तरह का विटामिन सी (एस्कॉर्बिक एसिड) एंटीऑक्सीडेंट तत्व होता है, जो अन्य फल व सब्जियों में भी मौजूद होता है| इसके अतिरिक्त इसमें विटामिन B1 होता है, जो दृष्टि में सुधार करता है | पश्चिम और मध्य अफ्रीका के निवासी अपने आँखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए ताज़ी ताड़ी का सेवन करते है |

ताड़ी पीने के नुकसान (Toddy Disadvantages)

  • अगर आप ताड़ी का सेवन लंबे समय से कर रहे है, तो यह आपके लीवर, मस्तिष्क, हृदय, अग्न्याशय तथा शरीर के अन्य अंगो को हानि पंहुचा सकता है |
  • ताड़ी का सेवन सिरदर्द की समस्या पैदा कर सकता है |
  • ताड़ी पीने से कुछ लोगो को चक्कर आने जैसी दिक्कत हो सकती है |
  • ताड़ी का सेवन लंबे समय तक करने से पुरुषो में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या उत्पन्न हो सकती है |
  • गर्भवती महिलाओ को ताड़ी नहीं पीना चाहिए |

खजूर की खेती कैसे होती है