गाय-भैंस ऑनलाइन कैसे खरीदें और बेचें – सबसे सस्ती भैंस और गाय कहाँ से लें


गाय-भैंस ऑनलाइन खरीदें (Buy Cow-Buffalo Online)

किसान भाई अभी तक जहां गाय भैंस की खरीद करने के लिए पशु मेले व पैंठ के चक्कर लगा रहे थे, तथा पशु की खरीद करने के लिए उन्हें बाजार-बाजार घूमना पड़ता था| लेकिन अब उन्हें किसी भी तरह की भैंस व गाय खरीदने के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं होगी, वह ऑनलाइन ही इस तरह के पशुओ को खरीद सकेंगे| छोटे घुमावदार सींग वाली काली मुर्रा भैंस हो या 10 लीटर दूध देने वाली दुधारू गाय| इस तरह के सभी बिकाऊ पशुओ को आप कम कीमत पर ऑनलाइन ही खरीद पाएंगे| वर्तमान समय में कई ऐसी ऑनलाइन वेबसाइट्स है, जो गाय-भैंसो की खरीद-फरोख्त कर रही है|

पशु पालक ऑनलाइन वेबसाइट्स पर अपने पशु की नस्ल और दुग्ध उत्पादन क्षमता के अनुसार अच्छी कीमत पर पोस्ट कर रहे है| जिन्हे आप ऑनलाइन ही खरीद सकते है| इसलिए अगर आप भी ऑनलाइन गाय-भैंस की खरीद करना चाहते है, तो इस लेख में आपको गाय-भैंस ऑनलाइन कैसे खरीदें और बेचें तथा सबसे सस्ती भैंस और गाय कहाँ से लें के बारे में बता रहे है|

बत्तख पालन कैसे करें

गाय-भैंस ऑनलाइन कैसे खरीदें और बेचें (Cow-Buffalo Buy and Sell Online)

गाय-भैंस की ऑनलाइन खरीद के लिए आप animall.in वेबसाइट को विजिट कर सकते है| इस वेबसाइट के माध्यम से आप कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते है| जिसमे आप अपने लिए पशु खरीदने के साथ ही अपने पशु को बेच भी सकते है| इसके अलावा दूसरे पशुपालक व डॉक्टर्स से भी बात कर सकते है| वेबसाइट में कई कॉन्टेस्ट होते है, जिसमे हिस्सा लेकर आप कई तरह से पैसे भी कमा सकते है| इस वेबसाइट पर आप डॉक्टर से बात करने, गाय-भैंस की कीमत पता करने और दूध का हिसाब रखने जैसी सुविधाएं मिल जाएगी| इस वेबसाइट की खास बात यह है, कि यहाँ से आप बछिया, पाड़ी, गाय, भैंस और बैल खरीद सकते है, जिसमे आप पशुओ को फ़िल्टर कर खरीद सकते है|

पशु फ़िल्टर कर आप पशु की नस्ल, पशु और पशु के दूध देने की क्षमता के आधार पर कई नस्ल के पशुओं को ढूंढ सकते है| इसके लिए बस आपको वेबसाइट पर जाकर अकॉउंट बनाना होगा, जिसके बाद आप पिन कोड डालकर अपने आस-पास के सभी बिकाऊ पशुओ की जानकारी प्राप्त कर सकते है, साथ ही उसमे मालिक की भी जानकारी होती है, जिसने आप डायरेक्ट संपर्क भी कर सकते है|

अपने पशु को ऑनलाइन बेचे (Sell Your Animal Online)

अगर आप अपने पशु को ऑनलाइन बेचना चाहते है, तो उसके लिए आपको वेबसाइट के साथ अपने पशु की जानकारी शेयर करनी होगी| शेयर की जाने वाली जानकारी में आपको अपने पशु की एक फोटो और उससे जुड़ी कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी| जिस तरह से आप एक पोस्ट शेयर करते है, उसी तरह से इस पोस्ट को अपलोड करे| आपके पशु की पोस्ट अपलोड होने के बाद जिस व्यक्ति को आपका पशु पसंद होगा, वह आपसे संपर्क करेगा, और इस तरह से आप अपने पशु को घर बैठे ऑनलाइन ही बेच पाएंगे| इस तरह से आपको अपना पशु बेचने के लिए पशु मेला जाने का झंझट नहीं करना पड़ेगा|

यह वेबसाइट आपको पशु बेचने के लिए कई तरह की सुविधाएं देती है, जिसमे आपको वेबसाइट लॉगिन शुल्क भी नहीं देना होता है| इसके अलावा आप पशु प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के साथ ही पशु डॉक्टर्स से परामर्श ले सकते है, और दूसरे पशुपालको से भी बात कर सकते है| इस वेबसाइट पर आप दूध का हिसाब  रखने के साथ ही बीके हुए पशुओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है|

भेड़ पालन कैसे करें 

सबसे सस्ती भैंस और गाय कहाँ से लें (Buy the Cheapest Buffalo and Cow)

केंद्र सरकार ने उद्यमियों, डेयरी कारोबारी और किसानो के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जिस पर जाकर आप सबसे सस्ती गाय और भैंस खरीद सकते है| वेबसाइट पर आपको पशु संबंधित सभी विशेष जानकारी जैसे पशु की नस्ल का नाम, दूध देने की क्षमता और पशु की तस्वीर मिल जाएगी| इसके साथ ही पशु चारे की क़िस्म, चारे की कीमत और उसकी मात्रा की जानकारी भी मिल जाएगी| इसके अलावा यदि कोई किसान पशु की खरीद कर रहा है, तो उसे लाने के लिए परिवहन की सुविधा भी वेबसाइट पर उपलब्ध है| केंद्र व राज्य सरकार के फार्म में उपलब्ध बिक्री योग्य पशुओ के विवरण को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है| इसी तरह से किसान भाई जानवर की जानकारी भी पोर्टल पर डाल सकते है, लेकिन उन्हें प्रमाणित करना होता है| पोर्टल पर आपको सबसे सस्ती भैंस और गाय मिल जाएगी, आप आसानी से रेट के हिसाब से फ़िल्टर लगाकर अपने बज़ट के अनुसार गाय, भैंस खरीद सकते है|

बटेर पालन (Quail Farming) कैसे करें

गाय-भैंस ऑनलाइन खरीदने का तरीका (Buy Cow-Buffalo Online)

  • गाय-भैंस की ऑनलाइन खरीद फरोख्त के लिए आप अपने मोबाइल फ़ोन में Animall एप को इनस्टॉल करे|
  • एप इनस्टॉल करने के बाद आपको मोबाइल नंबर डालना होगा, जिसके बाद आपके नंबर पर OTP आएगा, इस OTP से वेरीफाई करे|
  • इसके बाद Location Allow करे, और Homepage पर आ जाए|
  • यहाँ से आप गाय-भैंस की खरीद फरोख्त शुरू कर सकते है|
  • पशु खरीदने के लिए आप ख़रीदे पर क्लिक करे, और पशु बेचने के लिए पशु बेचे पर क्लिक करे|
  • पशु बेचने के लिए पशु बेचे पर क्लिक करने के बाद पशु जानकारी भरकर Submit कर दे|
  • इसके बाद आपके द्वारा भरी गई पशु डिटेल को देखकर, पशु खरीदने वाला व्यक्ति आपके संपर्क करेगा, जिसके बाद आप अपने पशु को बेच सकते है|

कामधेनु डेयरी योजना 

टोल फ्री नंबर (Toll Free Number)

पशुपालक पोर्टल पर आप जर्मप्लाज्म की सूचना भी देख सकते है| गाय-भैंस नस्ल से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-8437-100 की भी सहायता ली जा सकती है| किसानो के लिए यह इलेक्ट्रॉनिक प्रोत्साहन होगा, जिसमे उन्हें जर्मप्लाज्म की सटीक जानकारी मिल सकेगी| जर्मप्लाज्म का आकड़ा किसी एक राज्य से न होकर पूरे देश के इलाको से होगा| जिसके बाद किसान से किसान तक आसानी से संपर्क स्थापित होगा|

राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना क्या है