BPL सूची 2024- State Wise New BPL List में नाम कैसे चेक करे [डाउनलोड]


BPL सूची (State Wise New BPL List) से सम्बंधित जानकारी

सरकार द्वारा समय-समय पर बीपीएल सूची अपडेट की जाती है। इस सूची में देश में आयोजित जनगणना में नागरिकों की आय और पारिवारिक स्थिति का विवरण शामिल होता है। केंद्र सरकार द्वारा राज्यवार बीपीएल सूची जारी की जाती है। अब देश के नागरिकों को बीपीएल सूची में अपना नाम जांचने के लिए किसी सरकारी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि यह सूची सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दी गयी है।

यदि आप BPL सूची 2024 से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा यहाँ प्रदान की गई जानकारी को ध्यान से पढ़ना होगा। इस लेख के माध्यम से हमने आपके साथ बीपीएल सूची 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। यहाँ आपको BPL सूची 2024 – State Wise New BPL List में नाम कैसे चेक करे और बीपीएल सूची डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारें में बताया जा रहा है।

Ration Card New Rules in Hindi

BPL सूची 2024 क्या है (BPL List Kya Hai)

इस योजना के अंतर्गत समाज कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों का चयन राज्य/देश में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवारों के आधार पर किया जाता है। देश में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को बीपीएल (BPL) श्रेणी में रखा जाता है। फिलहाल केंद्र सरकार सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए एसईसीसी 2011 के आंकड़ों में बीपीएल परिवारों की सूची से लाभार्थियों का चयन कर रही है। देश के किसी भी राज्य की गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवार अपना नाम नई बीपीएल सूची 2024 में देखना चाहते हैं, तो उन्हें इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है, अब आप इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना नाम देख सकते हैं।

भारत में हुई जनगणना के अनुसार लोगों की आय और पारिवारिक स्थिति पर बीपीएल कार्ड की सूची तैयार की जाती है। बीपीएल कार्डधारकों की श्रेणी में आने वाले नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी योजना, सरकारी सस्ती दुकान में बड़ी छूट मिलती है। वर्तमान में सरकार द्वारा 2011 की जनगणना के अनुसार लोगों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बीपीएल लिस्ट बनायीं जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि बीपीएल कार्डधारकों को आरक्षण प्रदान किया जाता है।

राशन कार्ड सरेंडर कैसे करे

बीपीएल सूची 2024 के लाभ (BPL List Benefit)

  • बीपीएल सूची में शामिल लोगो को सरकारी योजनाओं के अंतर्गत उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने लोग अब घर बैठे मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बीपीएल सूची में अपना नाम बड़ी सरलता से देख सकते हैं।
  • गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों को भी सरकारी कार्यों में अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उनके बच्चों को स्कॉलरशिप के साथ-साथ रोजगार भी मिल सकता है।
  • बीपीएल सूची में नाम आने का पहला फायदा यह होगा, कि गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को सरकारी राशन की दुकानों से रियायती दरों पर गेहूं, चावल, दाल और तेल आदि प्राप्त कर सकते हैं|
  • बीपीएल कार्डधारकों को हेल्थ, एजुकेशन और सरकारी योजनाओं में छूट प्रदान की जाती है।
  • बीपीएल कार्ड का लाभ भी किसानों को दिया जा रहा है। इस बीपीएल कार्ड की मदद से उनके कर्ज का ब्याज कम हो जाएगा।

पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड क्या है

बीपीएल सूची 2024 का उद्देश्य (BPL List Objective)

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) ने सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) 2011 की शुरुआत जून 2011 में देश भर में एक व्यापक डोर-टू-डोर गणना के माध्यम से की थी। यह पहली बार है, जब ग्रामीण और शहरी भारत दोनों के लिए इस तरह की पूरी कवायद की गई है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो को बी सूची में रखा जाता है। अभी तक लोगो बीपीएल सूची (BPL List) में अपना नाम देखने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब इसे ऑनलाइन कर दिया गया है|  

बीपीएल परिवारों / परिवारों / उम्मीदवारों की पूरी राज्यवार सूची (State wise List) राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है। सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 (Socio-Economic Caste Census 2011) के आंकड़ों में बीपीएल सूची में एक परिवार को शामिल करने या बाहर करने का फैसला पहले ही किया जा चुका है और बीपीएल परिवारों की पूरी राज्य सूची राज्य विभागों की संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।

राशन कार्ड रिन्यू कैसे करें – APL & BPL

BPL सूची 2024 में नाम कैसे चेक करे (How to Check Name in BPL List)

  • BPL सूची 2024 में अपना नाम चेक करने के लिए आपको मनरेगा (Mgnrega)  की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • अब आपके सामनें होम पेज खुलेगा, यहाँ आपको State, District, Block और Panchayat को सेलेक्ट कर सबमिट पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामने नाम, लिंग, आयु, श्रेणी, पिता का नाम, कुल सदस्यों, कोड और गिनती के साथ पूरी बीपीएल सूची नीचे दिख जाएगी |

राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये

राज्यवार नई बीपीएल सूची में नाम कैसे चेक करे [डाउनलोड] (State Wise New BPL List [Download])

28 राज्यों के लिए राज्यवार बीपीएल सूची (BPL List) इस प्रकार है-

राज्य का नामकुल परिवारलिंक
आंध्र प्रदेश1,22,70,164सूची देखें
अरुणाचल प्रदेश2,60,217सूची देखें
असम64,27,614सूची देखें
बिहार2,00,74,242सूची देखें
छत्तीसगढ57,14,798सूची देखें
गोवा3,02,950सूची देखें
गुजरात1,16,29,409सूची देखें
हरियाणा46,30,959सूची देखें
हिमाचल प्रदेश14,27,365सूची देखें
जम्मू और कश्मीर20,94,081सूची देखें
झारखंड60,41,931सूची देखें
कर्नाटक1,31,39,063सूची देखें
केरल76,98,556सूची देखें
मध्य प्रदेश1,47,23,864सूची देखें
महाराष्ट्र2,29,62,600सूची देखें
मणिपुर5,78,939सूची देखें
मेघालय5,54,131सूची देखें
मिजोरम2,26,147सूची देखें
नगालैंड3,79,164सूची देखें
उड़ीसा99,42,101सूची देखें
पंजाब50,32,199सूची देखें
राजस्थान1,31,36,591सूची देखें
सिक्किम1,20,014सूची देखें
तमिलनाडु1,75,21,956सूची देखें
त्रिपुरा8,75,621सूची देखें
उत्तराखंड19,68,773सूची देखें
उत्तर प्रदेश3,24,75,784सूची देखें
पश्चिम बंगाल2,03,67,144सूची देखें
                केंद्र शासित प्रदेश बीपीएल सूची
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह92,717सूची देखें
चंडीगढ़2,14,233सूची देखें
दादरा और नगर हवेली66,571सूची देखें
दमन और दीव44,968सूची देखें
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली33,91,313सूची देखें
लक्षद्वीप10,929सूची देखें
पुदुचेरी2,79,857सूची देखें

राशन कार्ड पर क्या – क्या सामान और कितना राशन मिलता है