राशन कार्ड पर क्या – क्या सामान और कितना राशन मिलता है ? चीनी, चावल व गेहूँ [यूनिट का दाम]


राशन कार्ड पर क्या सामान मिलता है इससे सम्बन्धित जानकारी

राशन कार्ड एक सरकार द्वारा अनुमोदित एक अहम् दस्तावेज है, जिसके माध्यम से आपको रियायती दरों पर गेहूं, चावल, मिट्टी के तेल आदि जैसी वस्तुओं को खरीदते है। राशन कार्ड उन लोगों के लिए बेहद मददगार होता है, जो आर्थिक रूप से इतने समृद्ध नहीं हैं कि वह अपने लिए खाद्य पदार्थ खरीद सके। इसके अलावा राशन कार्ड पहचान और पते के प्रमाण के रूप में भी कार्य करता है, और इसका उपयोग अधिवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र आदि के लिए आवेदन करने जैसे उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

चूँकि हमारे देश में परिवार की आय के अनुसार 5 प्रकार के राशन कार्ड प्रदान किये जाते है| ऐसे में हमारे लिए यह जानना आवश्यक है, कि आखिर राशन कार्ड पर क्या – क्या सामान और कितना राशन मिलता है ? इसकी जानकारी देने के साथ ही आपको यहाँ चीनी, चावल व गेहूँ [यूनिट का दाम] के बारें में जानकारी प्रदान की जा रही है|   

राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये

राशन कार्ड क्या है (Ration Card Kya Hai)

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है, जो नागरिक पहचान और आवासीय पते के प्रमाण के रूप में कार्य करता है, और भारतीयों को रियायती भोजन और बुनियादी उपयोगिता उत्पाद प्राप्त करने में मदद करता है। एक पहचान प्रमाण दस्तावेज के रूप में, इसका उपयोग ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और पासपोर्ट जैसे अन्य आवश्यक दस्तावेज बनाने के लिए किया जा सकता है। 

इसका उपयोग आवासीय पते के प्रमाण के रूप में भी किया जा सकता है। हालांकि, राशन कार्ड का सबसे महत्वपूर्ण कार्य आर्थिक रूप से कमजोर भारतीय लोगों को  सस्ते दामों पर चावल, गेहूं, चीनी और मिट्टी के तेल जैसे आवश्यक उत्पादों का लाभ उठाने में मदद करने में सक्षम बनाता है। यह इन व्यक्तियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से बुनियादी दैनिक जरूरतों तक पहुंचने में मदद करता है।

राशन कार्ड रिन्यू कैसे करें – APL & BPL

राशन कार्ड पर क्या – क्या सामान और कितना राशन मिलता है?

कम दामों में राशन (गेंहू, चावल आदि) उपलब्ध कराने के लिए देश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act) बनाये गए है। इसके साथ ही पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत बहुत पहले से राशन कार्ड प्रदान किया जा रहा है। पात्रता के अनुसार ही किसी व्यक्ति को प्राथमिक, बीपीएल (BPL), एपीएल (APL), अन्नपूर्णा एवं अंत्योदय राशन कार्ड (AAY)जारी किये जाते है। सरकारी राशन की दुकान में आपको राशन कार्ड से गेहूं, चावल आदि वितरित की जानें वाली सामग्री कितनी मिलेगी, यह राशन कार्ड का प्रकार निर्भर करता है|  राशन कार्ड पर क्या – क्या सामान और कितना राशन मिलता है ? इसका विवरण इस प्रकार है|

क्रस०  राशन कार्ड का प्रकार       राशन की मात्रा 
1.अंत्योदय राशन35 किलो प्रति परिवार
2.प्राथमिकता राशन कार्ड5 किलो प्रति यूनिट
3.बीपीएल राशन कार्ड10 से 20 किलो प्रति परिवार
4.एपीएल राशन कार्ड10 से 20 किलो प्रति परिवार
5.अन्नपूर्णा राशन कार्ड10 किलो प्रति यूनिट

नोट- आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि राशन की यह मात्रा राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है|

पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड क्या है

1. अंत्योदय राशन कार्ड पर क्या – क्या सामान और कितना राशन मिलता है

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत अंत्योदय अन्न योजना (Antyodaya Anna Yojana-AAY) राशन कार्ड पर ऐसे व्यक्तियों के लिए जारी किया जाता है, जिनकी आय का कोई निर्धारित साधन नही है| इसके साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है| ऐसे लोगो को अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया जाता है| इस प्रकार के कार्ड पर प्रतिमाह 35 किलो अनाज दिया जाता है, जिसमें चावल और गेंहू शामिल होता है| यदि हम इस कार्ड पर मिलने वाले राशन के दामों की बात करे, तो गेँहू 2 रुपये किलो और चावल 3 रूपये किलो के हिसाब से मिलता है|

2. प्राथमिकता राशन कार्ड पर क्या – क्या सामान और कितना राशन मिलता है

नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी सिस्टम के अंतर्गत प्रायोरिटी हाउस होल्ड (Priority Household -PHH) राशन कार्ड जारी किये जाते है। प्राथमिकता राशन कार्ड धारक को हर महीने 5 किलो राशन प्रति यूनिट के हिसाब से मिलता है| यदि किसी के घर में 5 यूनिट है, तो उन्हें 5X5=25 किलो राशन मिलेगा| पीएचएच राशन कार्ड के अंतर्गत गेहूं 2 रुपये और चावल 3 रूपये प्रति किलो की दर से मिलता है|

3. बीपीएल राशन कार्ड पर क्या – क्या सामान और कितना राशन मिलता है

पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत बीपीएल (Below Poverty Line-BPL) राशन कार्ड जारी किये जाते है। इस प्रकार के कार्ड पर प्रति परिवार के हिसाब से 10 से 20 किलो राशन प्रति माह दिया जाता है। हालाँकि राशन की यह मात्रा राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। यहाँ तक कि अनाज की कीमत राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

4. एपीएल राशन कार्ड पर क्या – क्या सामान और कितना राशन मिलता है

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के अंतर्गत एपीएल (Above Poverty Line-APL) राशन कार्ड जारी किये जाते है। एपीएल राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले लोगो को प्रदान किया जाता है| इस प्रकार के राशन कार्ड पर प्रति परिवार को 10 से लेकर 20 किलो गेहूं, चावल प्रदान किया जाता है| चूँकि राशन की कीमतों का निर्धारण राज्य सरकार द्वारा किया जाता है इसलिए इस कार्ड पर मिलने वाले राशन का दाम राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकते है|

5. अन्नपूर्णा राशन कार्ड पर क्या – क्या सामान और कितना राशन मिलता है

पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत अन्नपूर्णा राशन कार्ड जारी किये जाते है| इस प्रकार का कार्ड मुख्य रूप से 65 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगो को जारी किया जाता है| इस प्रकार के कार्ड पर हर महीने 10 किलो राशन (गेंहू और चावल) मिलता है| राज्य सरकारों द्वारा यह कार्ड ऐसे वृद्ध लोगो को जारी किया जाता है, जो उनके मानक में आते है| इस कार्ड के माध्यम से मिलने वाले राशन की मात्रा और कीमत राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है|     

राशन कार्ड सरेंडर कैसे करे

राशन कार्ड के लाभ और उपयोग (Ration Card Benefits and Uses)

  • राशन की दुकान से रियायती दरों पर खाद्य आपूर्ति प्राप्त करने के लिए।
  • यह पूरे भारत में आधिकारिक पहचान का एक स्वीकृत रूप है क्योंकि यह सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
  • पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय इसे पहचान प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • बैंक खाता खोलने के लिए और बैंक खातों के बीच धन हस्तांतरण करने के लिए।
  • आयकर के सही स्तरों का भुगतान करने के लिए।
  • नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए।
  • मोबाइल सिम कार्ड खरीदने के लिए।
  • पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए।
  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए।
  • नया एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए। 

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट