PM Kisan Aadhaar Link Bank Account No, Mobile No | Check Link Status


PM Kisan Aadhaar Link Bank Mobile No

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आरम्भ की गई, किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जिन किसानो ने आवेदन किया है, और सरकार द्वारा 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहते है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य किया गया है | यदि आवेदकों ने अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक नहीं करवाया है, तो उन्हें 6000 रूपए की सहायता राशि नहीं प्राप्त होगी |

PM Kisan Samman Nidhi Yojna में पहली क़िस्त में आधार को वैकल्पिक बनाया गया था, किन्तु दूसरी क़िस्त को रोक दिया गया है, दूसरी क़िस्त को प्राप्त करने के लिए बैंक खाते से आधार नंबर का लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया था, यदि किसान ऐसा नहीं करता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त हो पाता है | इस पोस्ट में आपको PM Kisan Aadhaar Link Bank Account No, Mobile No, Check Link Status आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है |

PM Kisan Correction Form

PM Kisan Aadhaar Link Bank Account No

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा देश के किसानो को 6000 रूपए की सहायता राशि को तीन किश्तों को प्रदान किया जायेगा | यह किस्ते लाभार्थियों को तब प्रदान की जाएँगी जब उनके बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक होगा | यदि किसी किसान लाभार्थी का मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है,तो उसे अपनी बैंक जाकर नंबर को भी खाते से लिंक कराना होगा | आधार कार्ड का खाते से लिंक न होने की स्थिति में किसान सम्मान निधि योजना सहायता की दूसरी क़िस्त को रोक दिया जाएगा |

पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बैंक खाता आधार लिंक के लाभ (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Bank Account Aadhar Link Benefits)

  • देश के छोटे और सीमांत किसान जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है,उनके बैंक खाते से आधार का लिंक होना अनिवार्य है, क्योकि सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि को सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जायेगा |
  • यदि आपने पीएम किसान सम्मान योजना में रेजिस्ट्रेशन करवा लिया है, तो आपको अपने खाते को भी आधार से लिंक करवाना होगा | बैंक खाते से आधार लिंक के पश्चात ही आप इस सहायता राशि को प्राप्त कर सकेंगे |
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदक को आधार लिंकिंग की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधा उपलब्ध है |

UP Agriculture | Kisan Registration  

किसान सम्मान निधि योजना में ऑफलाइन खाता आधार से लिंक करने की प्रक्रिया (Offline Aadhar Registration in PM Kisan Samman Nidhi Yojna)

  • देश के वह किसान जिन्होंने योजना में आवेदन किया है, और वह अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना चाहते है, तो वह बताये गए तरीको का पालन करे |
  • सर्वप्रथम आवेदक को अपने आधार की फोटो कॉपी को लेकर सम्बंधित बैंक (जिसमे आपका खाता है) में जाना होगा |
  • इसके बाद आपको बैंक के कर्मचारी से खाते में आधार लिंक के लिए एक फॉर्म को प्राप्त करना होगा |
  • इसके बाद इस फॉर्म को ठीक तरह से भरना होगा |
  • फॉर्म को भरने के बाद आपको आधार की फोटो कॉपी पर अपने हस्ताक्षर करने होंगे |
  • इसके बाद फॉर्म और आधार को अटैच कर बैंक के कर्मचारी के पास जमा कर दे |
  • बैंक कर्मचारी आपके खाते से आधार को लिंक कर देगा |

एफपीओ क्या है   

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन बैंक खाते को आधार से लिंक कैसे करे (PM Kisan Samman Nidhi Yojna Online Aadhar Link in Bank A/C)

  • यदि आप अपने बैंक खाते में आधार को ऑनलाइन माध्यम से लिंक करना चाहते है,तो उसके लिए आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा होनी चाहिए |
  • सबसे पहले आपको अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है |
  • आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल कर आ जायेगा |
  • यदि आपके खाते में नेट बैंकिंग एक्टिव है, तो आपको नेट बैंकिंग में लॉगिन करना होगा |
  • लॉगिन के बाद आपको इनफार्मेशन और सर्विस का टैब दिखाई देगा | इस टैब में आपको Update Aadhar Number का विकल्प दिखाई देगा |
  • इस Update Aadhar Number के विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा |
  • आप एक नए पेज में पहुंच जायेंगे इस पेज में आपको आधार नंबर,खाता नंबर,और मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक हो जायेगा |
  • बैंक खाते से आधार के लिंक होने के पश्चात् आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आ जायेगा |

अल्पकालीन फसली ऋण योजना 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बैंक खाते में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करे (PM Kisan Samman Nidhi Yojna Mobile Number Registerd In Bank A/C)

  • सबसे पहले आपको अपने सम्बंधित बैंक (जिसमे आपका खाता है) में जाना होगा |
  • बैंक में आपको बैंक कर्मचारी से मोबाइल नंबर रजिस्टर के लिए एक फॉर्म लेना होगा |
  • इस फॉर्म में आपको मांगी गयी जानकारी जैसे :- आपका नाम,खाता संख्या,मोबाइल नंबर,हस्ताक्षर आदि को करना होगा |
  • आपको एक आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी लगानी होगी |
  • इस आधार फोटो कॉपी में आपको अपने हस्ताक्षर भी करने होंगे |
  • इसके बाद आप इस फॉर्म को आधार से अटैच कर बैंक कर्मचारी के पास जमा कर दे |
  • इस तरह से आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक हो जायेगा |

कृषि इनपुट अनुदान योजना क्या है

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थी स्थिति कैसे देखे (PM Kisan Samman Nidhi Yojna Beneficiary Status)

  • सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा |
  • आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल कर आ जायेगा |
  • इस होम पेज में आपको Farmers Corner के नीचे आपको Beneficiary Status का विकल्प दिखाई देगा |

बीज ग्राम योजना क्या है

  • इस विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा |
  • इस पेज में आपको Aadhar Number/Account Number/Mobile Number में से किसी एक को चुनना होगा |
  • चुने गए विकल्प के अनुसार आपको उस नंबर को दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद Get Data पर क्लिक कर दे |
  • आपके सामने Beneficiary Status खुल कर आ जायेगा |
  • इसमें आपको किस तारीख को कोन सी क़िस्त आनी है, इसके बारे में पता चल जायेगा |

चारा और चारा विकास योजना क्या है