स्वयं सहायता समूह (SHG) योजना क्या है ? एसएचजी (SHG) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, नियम [Check List]


स्वयं सहायता समूह (SHG) योजना से सम्बंधित जानकारी

स्वयं सहायता समूह (SHG) और गैर- सरकारी संगठन (NGO) भारत की विकास प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि हम स्वयं सहायता समूह की बात करे, तो यह एक अनौपचारिक समूह होता है, जिसमें लोग अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए एक साथ कार्य करते है | स्वयं सहायता समूहों की एक महत्वपूर्ण विशेषता आपसी समर्थन का विचार है, जिसके अंतर्गत लोग एक दूसरे की मदद करते हैं। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह स्थिति और आवश्यकता के आधार पर कई अलग-अलग उद्देश्यों की पूर्ति करते हैं|

सबसे खास बात यह है, कि इसके लिए किसी सोसायटी अधिनियम, राज्य सहकारी अधिनियम या साझेदारी फर्म के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। स्वयं सहायता समूह (SHG) योजना क्या है ?एसएचजी (SHG) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और इसके नियम के बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी विस्तार से प्रदान की जा रही है |

गाय भैंस खरीदने के लिए लोन कैसे प्राप्त करे ?

स्वयं सहायता समूह क्या है (What is Self Help Group)

साधारण भाषा में, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) निर्धन और असहाय लोगों का एक छोटा समूह होता है | इस प्रकार के समूह के सदस्यों को समान समस्याओं वाले लोग शामिल होते है, जो एक एक-दूसरे की मदद करते हैं अर्थात समस्याओं का समाधान करते हैं। एसएचजी अपने सदस्यों के बीच छोटी बचत को बढ़ावा देते हैं और यह बचत बैंक में एसएचजी के नाम के एक  कॉमन फंड में जमा की जाती है। जब किसी सदस्य को धन की आवश्यकता होती है, तो यह समूह सदस्यों को अपने सामान्य कोष से छोटे ऋण के रूप में धनराशि प्रदान करते है | आमतौर पर इन समूहों में सदस्यों की संख्या 10 से 20 तक होती है |

दूसरे शब्दों में, स्व-सहायता समूह से तात्पर्य स्व-शासित, समकक्ष नियंत्रित, समान सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के अनौपचारिक समूह से है, जो सामूहिक रूप से सामान्य उद्देश्यों को पूरा करने की इच्छा रखते हैं। अर्थात यहां गरीब लोग स्वेच्छा से अपनी कमाई से बचत करनें के लिए स्वेच्छा से एक साथ आते हैं और एक आम फंड में योगदान करने के लिए सहमत होते हैं |

कोरोना महामारी में एसएचजी की भूमिका (Role of SHG in Corona Pandemic)

हम सभी अच्छी तरह से जानते है, कि कोरोनाकाल के दौरान एक तरफ लाखों- करोड़ो लोग बेरोजगार हो गये | हालात इतने गंभीर हो गये थे, कि लोगो के पास खाने के लिए कुछ भी नही था | यहाँ तक कि लोगो के सामने ऐसी स्थितयां उत्पन्न हो गयी थी, कि उनके पास स्वयं का इलाज कराने के लिए भी पैसे नही थे | ऐसे गंभीर हालातों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बड़ा ही सराहनीय कार्य किया गया |

एक तरफ भारी संख्या में लोगो का पलायन हुआ और दूसरी तरफ इन समूहों द्वारा मास्क, सैनीटाइजर का वितरण के साथ ही अनेक ऐसे कार्यों में भाग लिया जो कोरोनाकाल के दौरान कारगर साबित हुए | इस सराहनीय कार्य के लिए दुनियाभर के कई देशों द्वारा भारत के स्वयं सहायता समूहों की प्रशंसा की गयी |     

स्वयं सहायता समूह की आवश्यकता (Need for Self Help Group)

माध्यम वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों का अहम् योगदान है। एसएचजी उन्हें अपनी आय बढ़ाने, उनके जीवन स्तर और समाज में स्थिति में सुधार करने में सक्षम बनाते हैं। यह समाज के इस वर्ग को मुख्य धारा में लाने के लिए उत्प्रेरक का कार्य करते है।

भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारें ग्रामीण उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। इसके बावजूद गरीबी और बेरोजगारी अभी भी देश में बनी हुई है और यह समस्या विकराल और विकट होती जा रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित उपलब्ध नवीनतम आंकड़े बताते हैं, कि देश की कुल आबादी का लगभग 26% जनसँख्या गरीबी से संबंधित है।

स्वयं सहायता समूह के सदस्य कैसे बने (How to Become a Member of SHG)

स्वयं सहायता समूह अर्थात एचएसजी का नाम आपने कोरोनाकाल के दौरान अवश्य सुना होगा | दरअसल इस प्रकार के समूह शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बने हुए हैं| समूह का सदस्य बनने के लिए आप किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क कर सकते है, जो पहले से इस प्रकार के समूह से जुड़े हुए है | उनसे आप समूह से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर स्वयं सहायता समूह में अपना नया पंजीकरण करवाने के पश्चात उनके ग्रुप का सदस्य बन सकते हैं |    

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि स्वयं सहायता समूह में शामिल करने वाले लोगो को ‘एनिमेटर’ या ‘फैसिलिटेटर’ कहा जाता है। एक एनिमेटर मुख्य रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों को समूह के लाभों के बारे जानकारी प्रदान करते है । इसके अलावा एनिमेटर नेता और समूह के सदस्यों को मार्गदर्शन और प्रोत्साहित करता है।

एसएचजी रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पहचान पत्र (Identity card)
  • आय प्रमाण (Income proof)
  • राशन कार्ड (Ration Card)
  • मोबाईल नंबर (Mobile Number)
  • बैंक पासबुक (Bank Passbook)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो (Passport size Photo)

e KYC PM Kisan Registration Online 

एसएचजी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे (How to Register Online in SHG )

  • स्वयं सहायता समूह में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल kviconline.gov.in जाना होगा अथवा आप इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते है |
  • अब आपके सामनें एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा
  • सबसे पहले फार्म में आपको स्वयं सहायता समूहों का नाम दर्ज करना होगा |
  • इसके पश्चात स्वयं सहायता समूह रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यक्ति का नाम, आधार कार्ड, पैन कार्ड नंबर, आपके राज्य का नाम, जिले का नाम, पूरा पता दर्ज कर Save Applicant Data पर क्लिक करना होगा |
  • इस प्रकार आपकी स्वयं सहायता समूह में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |

स्वयं सहायता समूह केसे सर्च करे (How to SearchSelf Help Group)

यदि आप अपने नजदीकी स्वयं सहायता समूह या उस ग्रुप के सदस्य से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए स्टेप्स इस प्रकार है-

  • सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाईट https://nrlm.gov.in पर जाएं |
  • अब आपके होम पेज ओपन होगा, लिस्ट चेक करने के लिए Report बटन पर क्लिक करना होगा अथवा आप इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करे |
  • अब आपके सामने सभी राज्यों की लिस्टओपन हो जाएगी |
  • सबसे पहले आपको अपने राज्य को सेलेक्ट करना होगा, इसके पश्चात जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत का चयन करे |
  • अब आपके सामने आपके गाँव के Self Help Groups की List खुल कर आजाएगी |
  • इसके पश्चात आप किसी भी ग्रुप पर क्लिक कर उस SHG Group के सदस्यों के नाम चेक कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप आसानी से अपने नजदीकी SHG Group की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ओर फिर आप इन स्वयं सहायता समूह से संपर्क करके खुद भी इनसे जुड़ सकते हैं |

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना