कपिला पशु आहार 2024 | कपिला पशु आहार प्राइस व डीलरशिप [Kapila Pashu Aahar]


कपिला पशु आहार से सम्बंधित जानकारी

कपिला पशु आहार देश की शीर्ष निर्माता आहार/खल निर्माता कंपनियों में से एक है | यह कंपनी प्रतिदिन तक़रीबन 1600 मीट्रिक टन पशु आहार का निर्माण करने के लिए जानी जाती है | किसानो का भरोसेमंद कपिला पशु आहार की पूरे देश में तक़रीबन 800 से अधिक डिस्ट्रीब्यूशन / डीलरशीप एजेंसिया स्थापित है | कपिला पशु आहार कंपनी के 3 बड़े स्वचालित निर्माण प्लांट पंजाब और उत्तर प्रदेश में स्थित है |

इसके अलावा इसका मुख्यालय उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में है | किसान भाई कपिला पशु आहार को इसलिए भी सबसे ज्यादा पसंद करते है, क्योकि यह पशुओ के विकास के लिए सबसे अच्छा और उत्तम आहार है, जो पशुओ की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही ब्यात की संख्या और लंबी उम्र भी देता है | अगर आपको अभी तक कपिला पशु आहार के बारे में नहीं पता है, तो यहाँ हम आपको कपिला पशु आहार 2024, कपिला पशु आहार प्राइस व डीलरशिप [Kapila Pashu Aahar] के बारे में जानकारी दे रहे है |

गोदरेज पशु आहार

कपिला पशु आहार 2024 (Kapila Animal Feed)

कपिला पशु आहार का मुख्य उद्देश्य दुधारू जानवरो के लिए उच्च गुणवत्ता वाले खली और आहार का निर्माण करना है | इस पशु आहार में उच्च मात्रा में विटामिन, खनिज, कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस मौजूद होता है|

पशुओ के अच्छे पोषण विकास और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए इस कपिला पशु आहार को बनाया गया है | यह आहार बकरी, भेड़, गाय, भैंस जैसे दुधारू पशुओ के दूध देने की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही उनकी प्रजनन की उम्र को बढ़ाता है |

कपिला पशु आहार प्राइस 2024 (Kapila Animal Feed)

वर्तमान में कपिला के अनेक पशु आहार ब्रांड बाजार में मौजूद है, जिनका भाव उनकी क्वालिटी के आधार पर अलग-अलग है :-

कपिला पशु आहार ब्रांडकीमत
कपिला बफ़ेलो स्पेशल |
कपिला डेयरी स्पेशल |
उत्तम पैलेट – सुपर ब्रांड |850 / बैग
कपिला पशु आहार प्राइस 25 KG
कपिला पशु आहार प्राइस 50 KG
संतुलित पैलेट-बैलेंस या उत्तम पैलेट बैलेंस |
कपिला ही प्रो |
कपिला मिल्कोमोर पशु आहार |

कपिला पशु आहार के सभी ब्रांड बेहतर दुग्ध क्षमता और वसा को बढ़ाने वाले है | यह सभी आहार अलग-अलग पैकिंग में मौजूद है, जिन्हे आवश्यकता के अनुसार तैयार किया जाता है | आप अपनी जरूरत के अनुसार आहार को चुनकर उसे खरीद सकते है |

बफेलो स्पेशल (Buffalo Special)

यह एक ऐसा पशु आहार है, जो प्राकृतिक दूध उत्पादन के लिए वसा और प्रोटीन के स्त्रोत को संग्रहित करने का कार्य करता है | बफ़ेलो स्पेशल आहार में भरपूर मात्रा में जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जिस वजह से यह कपिला का मुख्य ब्रांड भी है | इस आहार की कीमत अन्य पशु आहार की तुलना में काफी कम होती है, और यह किसानो को आसानी से मिल भी जाता है |

दयाल पशु आहार

कपिला डेयरी स्पेशल-बाय पास (Kapila Dairy Special -by Pass)

यह पशु आहार 25 KG और 50 KG के पैक में उपलब्ध है | इस आहार में पशु के पोषण को बढ़ाने के लिए प्रोटीन और वसा की मात्रा को प्राकृतिक रूप से लिया जाता है | जिस वजह से इसे उत्तम माना जाता है | डेयरी स्पेशल में क्रूड प्रोटीन और फैट 3.5 प्रतिशत होता है, और अतिरिक्त खनिजों की मात्रा 22 से 25 प्रतिशत होती है, जो कि काफी अच्छी मानी गयी है | विदेशी नस्ल वाली सभी गायो के लिए कपिला डेयरी स्पेशल ब्रांड काफी अच्छा माना गया है |

उत्तम पैलेट – सुपर ब्रांड (Uttam pallet – Super Brand)

कपिला पशु आहार का यह ब्रांड आपको 25 KG और 50 KG के पैक में मिल जाएगा | इस आहार को 10 लीटर दूध का उत्पादन देने वाले पशुओ के लिए तैयार किया गया है | इसमें 18 से 20 प्रतिशत क्रूड प्रोटीन और 2.5 प्रतिशत फैट होता है, साथ फीड में 8% क्रूड फाइबर और 75% पाचन आहार होता है | इसे भारतीय देशी पशुओ के लिए काफी अच्छा माना गया है | इस आहार को पशुपालक और डेयरी पालन करने वाले लोगो के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है, ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके |

संतुलित पैलेट-बैलेंस या उत्तम पैलेट-बैलेंस (Santulit Pallet-Balance or Uttam Pallet -Balance)

इस आहार को आप 25 KG और 50 KG के पैक में खरीद सकते है | संतुलित या उत्तम पैलेट बैलेंस आहार में 2% फैट, 16 से 18 प्रतिशत क्रूड प्रोटीन, 8% कैल्शियम, 5% फास्फोरस, 70% पाचन तत्व और अन्य विटामिन और खनिज शामिल होते है | इस पशु आहार का निर्माण उन पशुओ के लिए किया गया है, जो 5 KG दूध का उत्पादन देते है |

कपिला हाय प्रो (Kapila hi Pro)

यह आहार पूरी तरह से प्राकृतिक उत्पाद से बना होता है | इस उत्पाद में प्रोटीन और वसा सही मात्रा में होती है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही मानकों के अनुरूप है | कपिला हाय प्रो आहार सभी क़िस्म के पशुओ को स्वस्थ रखने में मदद करता है |

कपिला पशु आहार के फायदे (Kapila Animal Feed Benefits)

  • पशुओ को कपिला पशु आहार का सेवन कराने से उनके दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि देखने को मिलती है |
  • पशुओ को उचित मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होते है, और प्रति वर्ष एक बच्चे की प्राप्त का लक्ष्य होता है |
  • पशुओ में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे वह साल भर बीमारियों से दूर रहते है |
  • यदि पशु इस आहार का सेवन करता है, तो उनके दूध में फैट और SNF के मान में वृद्धि होती है |
  • कपिला आहार के सभी उत्पादों में मानक के अनुसार पोषक तत्व मिले होते है, जिस वजह से इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है |

कपिला पशु आहार की डीलरशीप कैसे ले (Kapila Animal Feed Dealership)

यदि आप व्यापार की दृष्टि से कपिला पशु आहार का डीलरशिप लेना चाहते है, तो आप अपने गांव में या शहर में पशु आहार का वितरण कर अच्छी कमाई कर सकते है | डीलरशिप लेने के लिए आपको कपिला पशु आहार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है | इसके अलावा आप दिए गए नंबर से संपर्क करके भी पशु आहार के कई ब्रांड की डीलरशीप ले सकते है | वर्तमान समय में लगभग 800 से अधिक कपिला पशु आहार की डिस्ट्रीब्यूटर/ एजेंसिया मौजूद है, जो पशुपालको और ग्रामीण व् शहरी उपभोक्ताओं तक उत्पादन पहुंचने का कार्य कर अच्छी कमाई कर रही है |

कपिला पशु आहार संपर्क सूत्र (Kapila Animal Feed Contact Details)

  • Address :- Rk Nagar, Gt Road, Kanpur (U.P.) India
  • Mob No. :- +91-5122540021
  • Enquiry Number :- 8009906915 / 16
  • Email-ID :- sales@kapilaagro.com, Office@kapilaagro.com
  • Official Website :- https://kapilaagro.com/dealerform.php
  • Contact Number :- 76698-80880

अमूल पशु आहार