महिला सम्मान बचत योजना 2024 क्या है | पात्रता | आवेदन कैसे करे 


Table of Contents

महिला सम्मान बचत योजना से सम्बंधित जानकारी

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओ को निवेश करने के लिए महिला सम्मान बचत योजना 2024 में आरंभ किया है | बुधवार 1 फ़रवरी 2024 के बजट में वित्त मंत्री ने महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र की घोषणा की है | इस योजना के तहत महिलाओ और बालिकाओ को एकमुश्त राशि जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी | महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र के माध्यम से ग्रामीण इलाको में रहने वाली महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेगी |

इस योजना में राशि जमा करने वाली महिलाएं किसी भी अन्य सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस FD के मुकाबले अधिक मात्रा में ब्याज दर प्राप्त कर सकेंगी | अगर आप भी महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना का लाभ लेना चाहते है, तो इस लेख में आपको महिला सम्मान बचत योजना 2024 क्या है, तथा पात्रता व् आवेदन कैसे करे से संबंधित पूरी जानकारी दे रहे है |

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना

महिला सम्मान बचत योजना 2024 क्या है (Mahila Samman Savings Scheme)

महिला सम्मान बचत योजना 2024 भारत सरकार द्वारा आरंभ की गई महिलाओ के लिए एक नई स्कीम है | इस योजना के बजट की घोषणा 2024 में की गई है | इस योजना में देश की कोई भी महिला या लड़किया अपनी एकमुश्त राशि को जमा करके 7.50% की दर से ब्याज अर्जित कर सकेंगी| यह ब्याज दर किसी भी पोस्ट ऑफिस की FD, RD या सरकारी बैंक की तुलना में अधिक है | यहाँ तक केवीपी (किसान विकास पत्र), एनएससी (राष्ट्रीय बचत पत्र) और PPF अकॉउंट से भी अधिक ब्याज मिलेगा | नीचे दी गई तालिका में आप इस योजना की ब्याज दर को समझ सकते है:-

महिला सम्मान बचत पत्र योजनावार्षिक ब्याज दर 7.5%
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) 1 वर्ष परवार्षिक ब्याज दर 6.6%
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) 2 वर्ष परवार्षिक ब्याज दर 6.8%
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) 3 वर्ष परवार्षिक ब्याज दर 6.9%
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) 5 वर्ष परवार्षिक ब्याज दर 7.0%
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (RD) 5 वर्ष परवार्षिक ब्याज दर 5.8%
PPF: पीपीएफ खाता योजनावार्षिक ब्याज दर 7.1%
NSC: राष्ट्रीय बचत पत्र योजनावार्षिक ब्याज दर 7.0%
KVP: किसान विकास पत्र योजनावार्षिक ब्याज दर 7.2%
POMIS: पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजनावार्षिक ब्याज दर 7.1%

इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी महिला या लड़की 2 लाख रूपए की राशि तक जमा कर सकती है | जमा की गई राशि 2 वर्ष बाद ब्याज के साथ वापस मिल जाती है | इस तरह से महिलाएं जमा राशि पर बेहतर रिटर्न का लाभ प्राप्त कर सकती है | इस योजना के लिए आप 25 मार्च 2025 तक अकॉउंट ओपन करवा सकते है |

प्रधानमंत्री की स्वामित्व योजना

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2024 के मुख्य बिंदु (Mahila Samman Savings Letter Scheme Main Points)

योजना का नाममहिला सम्मान बचत पत्र योजना 2024
योजना की घोषणावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा की गई |
श्रेणीकेंद्र सरकार की योजना |
लाभार्थीदेश की सभी महिलाएं व् लड़कियां |
उद्देश्यमहिला और लड़कियों को उनकी बचत पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान करना |
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं |
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी |

योजना के लिए अकॉउंट कहां खुलवाए (Open Account for the Scheme)

भारत की कोई भी महिला या लड़की अपने नाम से महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए अकॉउंट ओपन करवा सकती है | योजना में लाभवंतित होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है | लेकिन कोई भी विदेशी या NRI महिला इस तरह के अकॉउंट को नहीं खुलवा सकती है | यहाँ पर आपको सरकारी बैंको की लिस्ट दी जा रही है, जहां पर आप अपनी सुविधानुसार खाता खुलवा सकते है :-

सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाने के लिए सरकारी बैंकों की सूची :-

  • भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda)
  • पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)
  • केनरा बैंक (CANARA BANK)
  • इंडियन बैंक (Indian Bank)
  • बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India)
  • इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank)
  • यूको बैंक (UCO Bank)
  • पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sindh Bank)
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra)

महिला सम्मान योजना में पैसे जमा करने व् मिलने का समय (Mahila Samman Yojana Time to Deposit and Receive Money)

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत महिलाएं अधिकतम 2 लाख रूपए की राशि जमा कर सकती है | इसमें अभी तक न्यूनतम जमा के बारे में जानकारी नहीं है | किन्तु विशेषज्ञों के अनुसार आप न्यूनतम 1 हज़ार रूपए की राशि जमा करके इस अकॉउंट को खुलवा सकते है | अकॉउंट खुलवाने की तिथि से लेकर 2 वर्ष की अवधि तक खाते में पैसे जमा रहेंगे, तथा 2 वर्ष की अवधि हो जाने पर पूरी जमा राशि ब्याज दर के साथ लाभार्थी को वापस मिल जाएगी |

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की ब्याज दर (Mahila Samman Savings Letter Scheme Interest Rate)

भारत सरकार महिलाओ को महिला सम्मान बचत पत्र योजना पर सालाना 7.5% की दर से ब्याज दे रही है | आप जिस तिथि में खाता खुलवा रहे होते है, उस समय जो ब्याज दर चल रही होगी, आपको अकॉउंट की मेच्योरिटी तक वही ब्याज दर मिलेगी | इस दौरान अगर सरकार द्वारा ब्याज दर बदली जाती है, तो पहले से खुलवाए गए खाते पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा | सरकार ने अभी तक महिला सम्मान बचत पत्र योजना के ब्याज दर की गणना के लिए किसी तरीके को घोषित नहीं किया है | लेकिन विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक राष्ट्रीय बचत पत्र और किसान विकास पत्र की तरह ही इसमें भी सालाना चक्रवृद्धि ब्याज के साथ ब्याज दर की गणना की जाएगी |

मधुमक्खी पालन की शुरुआत कैसे करें 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना से मिलने वाली राशि (Mahila Samman Savings Letter Scheme Amount Received)

वर्तमान समय में महिला सम्मान बचत पत्र योजना की ब्याज दर 7.50% है, तथा इस ब्याज दर के साथ आपको जो राशि वापस मिलेगी, उसे नीचे सूची में दर्शाया गया है:-

जमा की गई राशिमिलने वाली राशि
1 हजार रूपए की राशि जमा करने पर2 वर्ष की अवधि में 1155 रुपए की राशि वापस मिलेगी |
2 हजार रुपए की राशि जमा करने पर2 वर्ष की अवधि में  2,311 रुपए की राशि वापस मिलेगी |
3 हजार रुपए की राशि जमा करने पर2 वर्ष की अवधि में 3,467 रुपए की राशि वापस मिलेगी |
5 हजार रुपए की राशि जमा करने पर2 वर्ष की अवधि में 5,778 रुपए की राशि वापस मिलेगी |
10 हजार रुपए की राशि जमा करने पर2 वर्ष की अवधि में  11,556 रुपए की राशि वापस मिलेगी |
20 हजार रुपए की राशि जमा करने पर2 वर्ष की अवधि में  23,113 रुपए की राशि वापस मिलेगी |
50 हजार रुपए की राशि जमा करने पर2 वर्ष की अवधि में 57,781 रुपए की राशि वापस मिलेगी |
1 लाख रुपए की राशि जमा करने पर2 वर्ष की अवधि में 1 लाख 15 हजार 562 रुपए की राशि वापस मिलेगी |
2 लाख रुपए की राशि जमा करने पर2 वर्ष की अवधि में 2 लाख 31 हजार 125 रुपए की राशि वापस मिलेगी |

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

महिला सम्मान बचत योजना हेतु खाता खुलवाने के लिए डाक्यूमेंट्स (MSS Scheme to Open Account Documents)

  • खाता खुलवाने के लिए आवेदन पत्र जो बैंक से मिलेगा |
  • पासपोर्ट साइज 2 रंगीन फोटो |
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पैन कार्ड (Pan Card)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र |
  • जाति प्रमाण पत्र |
  • राशन कार्ड |

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए पात्रता (Mahila Samman Savings Letter Scheme Eligibility)

  • भारत की मूल निवासी महिलाएं व् लड़कियां इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत अपना अकॉउंट खुलवा सकती है |
  • केवल महिलाएं और लड़कियां ही खाता खुलवाने के पात्र है |
  • किसी भी उम्र की महिलाएं या लड़कियां इस योजना के अंतर्गत अकॉउंट खुलवा सकती है |
  • सभी वर्ग, जाति व् धर्म की महिलाएं और लड़कियां बचत पत्र का लाभ लेने के लिए आवेदन के पात्र है |

महिला सम्मान बचत योजना 2024 के लाभ (Mahila Samman Savings Scheme Benefits)

  • देश के सभी वर्ग की महिलाओ व् लड़कियों को उनकी बचत पर फायदा देने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा 1 फरवरी 2024 को की गई है |
  • महिला सम्मान योजन के अंतर्गत महिलाएं न्यूनतम 1 हज़ार रूपए की राशि के साथ भी अपना अकॉउंट खुलवा सकेंगी |
  • बचत पत्र के लिए 2 वर्ष की समय सीमा को निर्धारित किया गया है|
  • महिलाएं जो भी राशि जमा करेंगी, सरकार उस पर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देगी |
  • अन्य सरकारी बचत योजनाओ जैसे NSC, KVP और PPF की तुलना में महिला सम्मान बचत योजना में सरकार अधिक ब्याज दे रही है |
  • इसके लिए आपको अपने पैसे 2 वर्ष के लिए जमा करने होते है, और फिर आपकी जमा राशि ब्याज सहित आपको वापिस कर दी जाएगी, सभी महिलाएं व् लड़कियां 31 मार्च 2025 तक इस अकॉउंट को खुलवा कर अधिक से अधिक ब्याज दर का लाभ उठा सकती है |
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना में खुलवाए गए अकॉउंट में पैसे जमा करने के पश्चात् अगर आपको जरूरत पड़ती है, तो आप बीच में भी इससे कुछ पैसे निकाल सकते है |
  • योजना खाते से पैसे निकालने के लिए आप किसी अवधि के लिए बाध्य नहीं होंगे |

महिला सम्मान बचत पत्र आवेदन प्रक्रिया (Mahila Samman Savings Letter Application Process)

चूंकि महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा 1 फरवरी 2024 को देश की वित्त मंत्री द्वारा बजट को पेश करते हुए की गई है | अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत खाता खुलवाना चाहते है, तो आपको बता दे कि अभी योजना को पूरी तरह से लागु होने में थोड़ा समय लगेगा, क्योकि अभी फ़िलहाल योजना के बारे में सिर्फ घोषणा की गई, लेकिन केंद्र सरकार ने आवेदन से जुड़ी किसी जानकारी को साझा नहीं किया है | इसके लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, जैसे ही आवेदन प्रक्रिया आरंभ होगी, आपको इस पोस्ट के माध्यम से सूचित किया जाएगा |

यूपी में स्मार्ट फोन कब मिलेगा