राशन कार्ड संशोधन फॉर्म | राशन कार्ड में ऑनलाइन संसोधन कैसे करे – फॉर्म डाउनलोड PDF


राशन कार्ड संशोधन फॉर्म से सम्बंधित जानकारी

जब आप अपना राशन कार्ड बनवाते है, तो कभी-कभी ऐसा भी होता है, कि आवेदन फॉर्म गलत भर देने की वजह से आपके कार्ड में गलत नाम व पता चढ़ जाता है | इसके अलावा किसी नए सदस्य को अपने राशन कार्ड में जुडवाने या हटवाने की भी जरूरत पड़ जाती है, तो उसके लिए राशन कार्ड संशोधन की प्रक्रिया अपनाई जाती है | खाद्य विभाग राशन कार्ड में संशोधन के लिए कई तरह के विकल्प देता है | जिसमे आप अपने राशन कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि के लिए आवेदन कर सकते है |

किन्तु बहुत से लोगो को राशन कार्ड संशोधन की प्रक्रिया के बारे जानकारी नहीं होती है, जिस वजह से उन्हें परेशानी होती है, तथा कई लोग संशोधन करवाने में गलती कर बैठते है | जिस वजह से उनके राशन कार्ड में सुधार नहीं हो पाता है | यहाँ पर आपको राशन कार्ड संशोधन फॉर्म, राशन कार्ड में ऑनलाइन संसोधन कैसे करे – फॉर्म डाउनलोड PDF से संबंधित जानकारी दी जा रही है |

राशन डीलर की शिकायत कहाँ और कैसे करे ?

राशन कार्ड में संशोधन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Ration Card Documents Required for Amendment)

  • पूर्व राशन कार्ड के साथ निरस्तीकरण अधिकारी द्वारा प्रमाणित मूल समर्पण पत्र |
  • निवास में संशोधन हेतु पानी/बिजली बिल, वोटर आईडी या नगर पालिका द्वारा प्राप्त घर की रशीद |
  • नवविवाहिता का नाम दर्ज कराने के लिए शादी का प्रमाण पत्र व पिता के राशन कार्ड से नाम कटवाने का प्रमाण |
  • बच्चे का नाम दर्ज करवाने के लिए नगर पालिका/ पंचायत/ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र |
  • डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए पहले से जारी राशन कार्ड की प्रतिलिपि/ शपथ पत्र |
  • मूल राशन कार्ड |
  • आयु में परिवर्तन करवाने के लिए हाई स्कूल मार्कशीट व जन्म प्रमाण पत्र |
  • राशन कार्ड से नाम कटवाने के लिए विवाह का प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र व स्वप्रमाणित तलाकनामे की रसीद, स्वप्रमाणित शपथ पत्र |
  • अन्य डॉक्यूमेंट |

राशन कार्ड संशोधन फार्म डाउनलोड PDF (Ration Card Amendment Form Download)

  • आप संशोधन के फॉर्म को दो तरह से प्राप्त कर सकते है, पहला ऑफलाइन और दूसरा ऑनलाइन ऑफलाइन में आपको नजदीकी रसद विभाग के कार्यालय जाना होता है, तथा ऑनलाइन में आप रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी संशोधन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है |
  • इसके लिए सर्वप्रथम आप खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाए |
  • विभागीय वेबसाइट के होम पेज पर आप डाउनलोड फॉर्म के लिंक पर क्लिक करे |
  • आपके सामने कई तरह के फॉर्म की लिस्ट खुलकर आ जाएगी |
  • इसमें से आप संशोधन फार्म पर क्लिक करे और फॉर्म को डाउनलोड कर ले |

अपना राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें

राशन कार्ड में ऑनलाइन संसोधन कैसे करे (Ration Card Online Amendment)

  • राशन कार्ड में संशोधन के लिए पहले आप रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करे |
  • इसके बाद Download Form वाले टैब में क्लिक करे |
  • यहाँ पर आपको राशन कार्ड की सेवाओं से जुड़े सभी फॉर्म दिखाई देंगे, जिसमे से आप संशोधन फॉर्म को चुने और PDF में डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल ले |
  • इस संशोधन फॉर्म में आप मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, राशन कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों को भरे |
  • इसके बाद आप अपने राशन कार्ड में किस तरह का संशोधन करवाना चाहते है, उसकी जानकारी जैसे :- पता, सदस्य को हटाना या नए सदस्य को जोड़ना की जानकारी भरे |
  • संशोधन फॉर्म को भरकर एक बार गलती की जाँच कर ले | इसके बाद आवेदक को अपना अंगूठा या हस्ताक्षर करने होते है |
  • इसके लिए संशोधन हेतु मान्य दस्तावेज की प्रतिलिपि फार्म के साथ लगा दे |
  • फॉर्म को पूरी तरह से तैयार कर खाद्य विभाग में जाकर अधिकारी के पास फॉर्म जमा कर दे |
  • इसके बाद विभाग में आपके आवेदन की जाँच के बाद निर्धारित समय में राशन कार्ड में संशोधन कर दिया जाता है |
  • ऑनलाइन राशन कार्ड संशोधन के लिए आप सभी दस्तावेजों के साथ CSC सेंटर में संपर्क कर सकते है|

राशन कार्ड सरेंडर कैसे करे