बकरी के दूध के फायदे | Benefits of Goat Milk in Hindi


बकरी के दूध (Goat Milk) से सम्बंधित जानकारी

अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती पाने के लिए जिस तरह से लोग गाय और भैंस के दूध का सेवन करते है, वैसे ही बकरी के दूध को भी सेहत के लिए बेहतर माना जाता है | बकरी का दूध आपको जरूरी पोषण देने के अलावा कई तरह की मानसिक और शारीरिक समस्याओ से भी राहत दिलाता है |

बकरी का दूध हमे कई तरह से लाभ पहुँचाता है, किन्तु एक बात को ध्यान में रखे कि बकरी का दूध सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है| कुछ लोगो को इससे हानि भी हो सकती है | इसलिए बकरी के दूध का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करे | इस लेख में आपको बकरी के दूध के फायदे (Benefits of Goat Milk in Hindi) के बारे में बता रहे है |

गाय के दूध के फायदे और नुकसान

बकरी के दूध के फायदे (Goat Milk Benefits)

  • हृदय के स्वास्थ के लिए बेहतर :- हमारे शरीर में हृदय सबसे अहम अंग होता है| इसे स्वस्थ रखकर हम बड़े जोखिम से अपने शरीर को बचा सकते है | किए गए शोध में पता चला है, कि बकरी के दूध में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम होता है | यह मैग्नीशियम हमारे हृदय के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योकि यह हृदय की धड़कन को बनाए रखता है | डॉक्टर्स की माने तो बकरी के दूध में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी कम होती है, जो हृदय की धमनियों के लिए फायदेमंद है | इसलिए बकरी के दूध को स्वस्थ हृदय के लिए लाभकारी माना गया है |
  • सूजन कम करने में सहायक :- बकरी के दूध को शरीर की सूजन को कम करने के लिए भी काफी सहायक माना गया है| क्योकि बकरी के दूध में एंटी इंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है, जो शरीर में आयी सूजन को कम करने में सहायता प्रदान करता है |
  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे :- बकरी के दूध में पोटेशियम लेवल काफी अधिक होता है, जो रक्त चाप को कम – ज्यादा होने से रोकता है| इसलिए बकरी का दूध पीने वाले लोगो का ब्लड प्रेशर नियंत्रित बना रहता है| बकरी के दूध में सेलेनियम नामक एक मिनरल भी मौजूद होता है|
  • हड्डियों को मजबूत बनाए :- बकरी का दूध हड्डियों के लिए भी लाभकारी होता है| एक वैज्ञानिक रिसर्च में यह पाया गया है, कि बकरी के दूध का सेवन करने से शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है| बकरी के दूध में कैल्शियम की उच्च मात्रा होती है, तथा इसमें फास्फोरस और मैग्नीशियम की भी कुछ मात्रा पाई जाती है| मैग्नीशियन, फॉस्फोरस और कैल्शियम मिलकर हड्डियों को स्वस्थ रखने और मजबूत बनाने का कार्य करती है|
  • चयापचय में लाभकारी :- चयापचय की क्रिया को बेहतर करने में भी बकरी के दूध को लाभकारी माना गया है| एक अध्ययन के अनुसार बकरी का दूध उन लोगो के लिए फायदेमंद बताया गया है, जिनका शरीर पोषक तत्वों को कम अवशोषित कर पाता है| बकरी के दूध का सेवन शरीर में कॉपर और आयरन के चयापचय में भी मदद करता है| इसलिए बकरी के दूध को अन्य दूध की तुलना में अधिक बेहतर कहा जाता है|
  • आसानी से पचने योग्य :- बकरी के दूध व् दूध से बने उत्पादों को पचाने में आसानी होती है| बकरी के दूध में मिलने वाला प्रोटीन गाय के दूध में मिलने वाले प्रोटीन की तुलना में तेजी से पचता है| इसके दूध में गाय के दूध के मुकाबले लैक्टोज की मात्रा कम होती है| इसलिए इसे पचाना काफी आसान है, तथा पेट भी स्वस्थ बना रहता है|
  • गाय के दूध से ज्यादा बेहतर :- बकरी के दूध को गाय के दूध के मुकाबले अधिक बेहतर माना गया है| क्योकि इसके दूध में अल्फा-एस 1-कैसिइन (Alpha-S1-Casein) कम स्तर में होता है| जिसे शरीर अच्छे से सहन कर लेता है| इसके अतिरिक्त बकरी के दूध में फैट ग्लोब्यूल्स छोटे आकार में होते है, जिसे शरीर सहने में सक्षम होता है|
  • मस्तिष्क के सुधार में :- बकरी का दूध मानसिक और शारीरिक दोनों ही चीजों का अच्छे से विकास करता है| इसके दूध में लिनोलिक एसिड होता है, जो मस्तिष्क के विकास को बढ़ाने का कार्य करता है | बकरी का दूध चिंतन को भी दूर करता है |
  • गर्भावस्था में लाभकारी :- ज्यादातर गर्भवती महिलाओ को कब्ज की समस्या होती है, जिस लिए उन्हें बकरी का दूध देना उचित होता है, इससे उन्हें ताकत भी मिलती है, और दूध आसानी से पच भी जाता है | बकरी के दूध में प्रीबायोटिक ऑलिगोसेकेराइड्स अधिक मात्रा में मौजूद होता है | जिस वजह से यह कब्ज की परेशानी में फायदेमंद होता है | इसलिए गर्भवती महिलाओ को बकरी के दूध का इस्तेमाल करना चाहिए | हालाँकि इसका कोई वैज्ञानिक परिणाम नहीं मौजूद है| ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर ही गर्भावस्था के दौरान बकरी के दूध का सेवन करे|
  • एनीमिया को नियंत्रित करे :- एनीमिया का खतरा अक्सर शरीर में आयरन की कमी की वजह से बढ़ता है| एनीमिया हो जाने पर पूरे शरीर में खून को ऑक्सीजन की सप्लाई करने में दिक्कत होती है| बकरी के दूध में कुछ हद तक आयरन होता है, जिस वजह से बकरी के दूध को एनीमिया की समस्या में भी फायदेमंद कहा गया है| किन्तु इस चीज पर अभी शोध चल रहा है, इसलिए एनीमिया से लड़ने के लिए सिर्फ बकरी के दूध पर निर्भरता न बनाए |
  • A2 कैसिइन से भरपूर :- बकरी के दूध में A2 कैसिइन काफी अधिक होता है, जिसमे प्रोटीन की मात्रा मानव स्तन के दूध की तुलना में लगभग होता है| यह गुण किसी भड़काऊ बीमारी को बढ़ने नहीं देता है, जैसे कि चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम या कोलाइटिस आदि | एक अध्ययन के अनुसार स्तनपान के बाद शिशुओं को पहले प्रोटीन के रूप में बकरी का दूध पिलाया जा सकता है | क्योकि इसमें गाय के दूध की तुलना में एलर्जी होने का रिस्क कम होता है |
  • त्वचा की स्वस्थ सेहत के लिए :- बकरी के दूध में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो त्वचा में फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने का काम करती है | जिस वजह से यह कहा गया है, कि बकरी का दूध त्वचा के स्वास्थ में भी सुधार करती है |
  • बालो को स्वस्थ करे :- बकरी के दूध में अच्छी मात्रा में विटामिन ए और विटामिन बी पाया जाता है, जिस वजह से इसे बालो के स्वास्थ के लिए भी लाभकारी माना जाता है|
  • बकरी का दूध डेंगू में लाभकारी :- मानसून के मौसम में अक्सर ही डेंगू की बीमारी महामारी की तरह फैलती है| सामान्य तौर पर डेंगू से बचने के लिए सभी लोगो को सतर्कता बरतनी चाहिए | लेकिन यदि किसी को डेंगू हो जाए तो उसके लिए बकरी का दूध काफी फायदेमंद होता है | क्योकि डेंगू का बुखार होने से ब्लड प्लेटलेट कम हो जाती है, जिससे व्यक्ति को काफी दिक्कत हो जाती है| ऐसी स्थिति में बकरी का दूध काफी प्रभावी और आसान उपाय हो सकता है | बकरी के दूध में सेलेनियम होता है, यही सेलेनियम ब्लड में प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में सहायता प्रदान करता है |

ऊंटनी के दूध के फायदे और नुकसान

बकरी के दूध में मौजूद पोषक तत्व (Goat Milk Nutrients)

बकरी का दूध कितना फायदेमंद होता है, यह तो आप जान ही चुके है, लेकिन क्या आप जानते है, कि इसके दूध में कितने प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है, तो इसकी जानकारी आपको इस चार्ट में दी जा रही है:-

पोषक तत्वमात्रा
पानी87.00 %
प्रोटीन3.52 %
फैट4.25 %
मिनरल (प्रति 100GM)
कैल्शियम (Ca)134 mg
आयरन (Fe)0.07 mg
मैग्नीशियम (Mg)16 mg
फास्फोरस (P)121 mg
पोटैशियम (K)181 mg
सोडियम (Na)41 mg
जिंक (Zn)0.56 mg
विटामिन (प्रति GM)
विटामिन सी1.29 mg
थाइमिन0.068 mg
राइबोफ्लेविन0.21 mg
नियासिन0.27 mg
विटामिन बी-120.065 mg
फोलिक एसिड1.0 µg
विटामिन ए185 IU
विटामिन डी2.3 IU
विटामिन-बी60.046 mg

गाय और भैंस के दूध की पहचान कैसे करे

बकरी के दूध का उपयोग कैसे करे (Goat Milk Uses)

  • बकरी के दूध को आप ऐसे ही पी सकते है |
  • बकरी के दूध से चाय भी बना सकते है |
  • बकरी के दूध से बनाए गए दही और पनीर को खाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है |
  • इसके दूध से मिठाई भी बनाई जा सकती है |
  • इसके अलावा आइसक्रीम बनाने के लिए भी बकरी के दूध का इस्तेमाल करते है |

बकरी दूध के नुकसान (Goat Milk Disadvantages)

बकरी का दूध फायदेमंद होने के साथ ही इसके कुछ नुकसान भी है, जो इस प्रकार है:-

  • जिन लोगो को डेयरी के प्रोडक्ट से एलर्जी होती है, या जल्दी-जल्दी एलर्जी हो जाती है, उन्हें बकरी के दूध का सेवन करने से एलर्जी हो सकती है | इसलिए एलर्जी वाले लोगो को डॉक्टर की सलाह पर ही बकरी के दूध का सेवन करना चाहिए |
  • बकरी के दूध में काफी फैट होता है, इसलिए वजन कम करने वाले लोगो को इसका सेवन करने से बचना चाहिए |
  • बकरी का दूध शिशुओं के लिए हानिकारक हो सकता है, ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर ही शिशु को बकरी का दूध पिलाए | एक वर्ष या उससे कम आयु वाले शिशु को बकरी का दूध देने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य ले |

असली (Real) और नकली (Fake) दूध की पहचान कैसे करें