List of Top Agriculture University & Colleges in India 2024


List of Top Agriculture University & Colleges

हम सभी जानते है, कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ की आर्थिक अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनानें में भी इसका अहम् योगदान है | यहाँ तक कि कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है | स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से कृषि के क्षेत्र में निरंतर प्रगति देखनें को मिली है और यदि हम वर्तमान समय की बात करे, तो इस क्षेत्र में छात्रों का रुझान काफी तीव्र गति से देखनें को मिल रहा है |

इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है, कि आज भारत के लगभग सभी राज्यों में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (Agriculture University) स्थापित है, जिसमें लाखों की संख्या में छात्र कृषि से सम्बंधित शिक्षा प्राप्त कर रहे है | यदि आप भारत में एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के बारें में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आईये जानते है, List of Top Agriculture University & Colleges in India 2024.

ऑर्गेनिक खेती क्या होती है

भारत में एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी से सम्बंधित जानकारी (Information Related to Agriculture University in India)

कृषि विश्वविद्यालय का मतलब ऐसे शिक्षण संस्थान जहाँ छात्रों को कृषि की विधाओं की जानकारी के साथ ही नई तकनीक के बारें में बताया जाता है|  स्वतंत्रता के पश्चात देश में कृषि और पशुपालन अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में दी जाती थी और यह कालेज और विश्वविद्यालय विभिन्न राज्य सरकारों के आधीन थे | जबकि उस समय अमेरिका में कृषि से सम्बंधित शिक्षण संस्थानों में शिक्षा, शोध और प्रसार की जानकारी एक ही कालेज में दी जाती थी|

जिसे देखते हुए भारत में ऐसी व्यवस्था अर्थात विश्वविद्यालयों को स्थापित करनें पर विचार-विमर्श किया गया, जिसके परिणाम स्वरुप भारत में भी ऐसे संस्थान स्थापित किये गये, जिनमें कृषि, पशुपालन, शोध व प्रसार तीनों से सम्बंधित जानकारी प्रदान की जानें लगी और यही शिक्षण संस्थानों को कृषि विश्वविद्यालय (Agriculture University) कहा गया| 

जैविक खाद (Organic Fertilizer) कैसे बनता है

भारत के शीर्ष कृषि विश्वविद्यालय और कालेज की सूची (List of Top Agriculture University & Colleges in India)

भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय और कॉलेज कृषि के क्षेत्र में यूजी, पीजी, डॉक्टरेट और अन्य पाठ्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करते हैं। कृषि पाठ्यक्रमों की कुछ शीर्ष विशेषज्ञताएं जैसे बागवानी, पादप विकृति विज्ञान, फूलों की खेती, कृषि विज्ञान, वानिकी, बीज विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आनुवंशिकी और पादप प्रजनन और कई अन्य जो छात्रों के बीच चलन में हैं | यह विश्वविद्यालय भारत के किसानों को एक बेहतर भविष्य देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं, इनकी सूची इस प्रकार है-       

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग (अनुबंध खेती) क्या होता है

क्र०सं० विश्वविद्यालय का नाम
1.पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना
2.जीबी पंत विश्वविद्यालय कृषि और प्रौद्योगिकी, उत्तराखंड
3.सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ
4.नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल
5.आचार्य एनजी रंगा कृषि विश्वविद्यालय, हैदराबाद
6.श्री वेंकटेश्वर पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, आंध्रप्रदेश
7.चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हरियाणा
8.गुरु अंगददेव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय
9.असम कृषि विश्वविद्यालय, जोरहाट
10.भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
11.जीबी पंत विश्वविद्यालय कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (पंतनगर)
12.जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय, जूनागढ़
13.भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान, बरेली
14.आनंद कृषि विश्वविद्यालय, गुजरात
15.इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़
16.कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (एएसयू), बैंगलोर
17.पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना
18.सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ
19.बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर
20.राजस्थान विश्वविद्यालय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान, बीकानेर
21.नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फैजाबाद

पशुपालन लोन कैसे मिलता है